- Home
- Chhattisgarh
- भिलाई : ‘ हुनर नारी शक्ति ‘ पोस्टर का पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव ने किया विमोचन…
भिलाई : ‘ हुनर नारी शक्ति ‘ पोस्टर का पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव ने किया विमोचन…

भिलाई [छत्तीसगढ़ आसपास न्यूज़] : हुनर भिलाई का समूह की प्रस्तुति हुनर नारी शक्ति के पोस्टर का विमोचन पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव ने विमोचन करते हुए कहा –
इस आयोजन से नारी शक्ति को प्रेरित करने के लिए कारगर साबित होगा
पोस्टर विमोचन के अवसर पर आयोजक वशिष्ठ नारायण मिश्रा, ललित मोहन, गोकुल शर्मा, मुखित और अन्नूरहीम उपस्थित थे.
ललित मोहन ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया –
5 मार्च 2023 को सुबह 7 बजे पिंक मैराथन का आयोजन सेक्टर – 1 बीएसएनएल चौक से भिलाई विद्यालय चौक से फिर बीएसएनएल चौक तक किया जायगा. प्रतिभागियों को टी – शर्ट नि:शुल्क समिति द्वारा दी जाएगी.
प्रथम 50 प्रतिभागियों को मेडल देकर सम्मानित किया जाएगा.
दूसरे चरण में जसगीत, रामायण प्रतियोगिता, कैरम, बैटमिंटन, चेस, रस्सा खींच और कुर्सी दौड़.
कला में –
वादन, गायन, नृत्य, रंगोली, पेंटिंग, मेहंदी, थाली सजाओ.
जोड़ी नम्बर प्रतियोगिता में –
मां – बेटी, सास – बहू, ननद – भाभी, देवरानी – जेठानी.
गृहस्वामिनी अवार्ड उन परिवार को दिया जाएगा, जो विघटन के इस दौर में भी कम से कम तीन पीढी एक साथ रह रहे हैं.
सबसे अधिक पुरस्कार जीतने वाले प्रतिभागी को भिलाई क्वीन का ताज पहनाया जाएगा.
फाइनल-
1 अप्रिल 2023 को सेक्टर – 1 बीएसएनएल मैदान में शाम 6 बजे से किया जाएगा.

🟥🟥🟥
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)