- Home
- Chhattisgarh
- डॉ.महेशचंद्र शर्मा ‘ छत्तीसगढ़ पेंशनर्स महासंघ ‘ के दुर्ग संभाग प्रभारी बनाए गए…
डॉ.महेशचंद्र शर्मा ‘ छत्तीसगढ़ पेंशनर्स महासंघ ‘ के दुर्ग संभाग प्रभारी बनाए गए…
भिलाई [छत्तीसगढ़ आसपास न्यूज़] : उच्च शिक्षा विभाग में विविध पदों पर 42 साल की सेवा पूरी कर प्राचार्य पद से सेवानिवृत हुए डॉ. महेशचंद्र शर्मा को छत्तीसगढ़ पेंशनर्स महासंघ के उच्च शिक्षा प्रोकष्ठ दुर्ग संभाग प्रभारी का दायित्व दिया गया.
भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ छत्तीसगढ़ के दुर्ग संभाग के अध्यक्ष बी के वर्मा ने प्रो. डॉ महेशचंद्र शर्मा को यह जिम्मेदारी सौंपी है. महासंघ के राष्ट्रीय महामंत्री वीरेंद्र नामदेव एवं प्रदेशाध्यक्ष जे. पी. मिश्र की सहमति से डॉ. महेशचंद्र शर्मा को यह दायित्व दिया गया.
डॉ.महेशचंद्र शर्मा अविभाजित मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में लंबे समय तक साइंस कॉलेज दुर्ग, वैशाली कॉलेज, उतई कॉलेज दुर्ग एवं रामाटोला कॉलेज राजनांदगांव में प्रोफेसर और प्रिंसिपल के रूप में सेवायें देकर सेवानिवृत हुए.
डॉ.महेशचंद्र शर्मा को यह दायित्व मिलने पर राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश, राष्ट्रीय महामंत्री वीरेंद्र नामदेव, प्रांत अध्यक्ष जे. पी. मिश्र एवं संभागीय अध्यक्ष बी. के. वर्मा ने बधाई दी और डॉ. शर्मा के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की है.
🟥🟥🟥
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)