- Home
- Chhattisgarh
- भिलाई : जिला कांग्रेस कमेटी ब्लाक – 1 : जय भारत सत्याग्रह आंदोलन के संदर्भ में पत्रकार वार्ता में कहा – मोदी राज में आम जनता की आवाज़ उठाने, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज़ उठाना गुनाह हो गया…
भिलाई : जिला कांग्रेस कमेटी ब्लाक – 1 : जय भारत सत्याग्रह आंदोलन के संदर्भ में पत्रकार वार्ता में कहा – मोदी राज में आम जनता की आवाज़ उठाने, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज़ उठाना गुनाह हो गया…

भिलाई [प्रेस कॉन्फ्रेंस से प्रदीप भट्टाचार्य] :
जिला कांग्रेस कमेटी ब्लाक – 1 कांग्रेस पदाधिकारियों ने पत्रकारों को बताया –
दुनिया के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश में आज आम आदमी की आवाज़ उठाना, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज़ उठाना गुनाह हो गया है. कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं 4 बार के सांसद राहुल गांधी जब संसद के अंदर बात करते हैं तो उनको बोलने नहीं दिया जाता, उनका माइक बंद कर दिया जाता है.
राहुल गांधी की संसद सदस्यता को क्यों समाप्त किया गया, पूरे घटनाक्रम को कांग्रेस ने सिलसिलेवार पत्रकारों को बताते हुए कहा –
राहुल गांधी ने अडानी – मोदी के गठबंधन पर आवाज़ उठाया.
क्या अडानी की सेल कंपनियों में रु. 20,000 करोड़ या 3 बिलियन डालर है ❓
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अडानी से क्या रिश्ता है ❓
राहुल गांधी ने अडानी के विमान में आराम करते हुए पीएम मोदी की तस्वीर दिखाई ❗
राहुल गांधी ने रक्षा उद्योग, हवाई अड्डा, श्रीलंका में दिए गए ब्यानों, आस्ट्रेलिया में स्टेट बैंक [भारत ] के चेयरमैन के साथ बैठे नरेंद्र मोदी और अडानी की तस्वीरें, जिन्होंने कथित तौर पर S1 बिलियन का ऋण स्वीकृत किया था.. के बारे में दस्तावेज दिए.
मोदी सरकार सवाल का जवाब देने के बजाए –
•राज्यसभा में कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे जी के भाषण से अडानी घोटाले के महत्वपूर्ण अंश और राहुल गांधी को संसद के रिकार्ड से हटा दिया गया, क्यों ❓
▪️ घटनाक्रम –
•13 अप्रैल 2019 : कर्नाटक के ‘ कोलार ‘ में चुनावी भाषण देते हैं राहुल गांधी..
•16 अप्रैल 2019 : भाजपा विधायक पुरनेश मोदी गुजरात के सूरत में दर्ज की शिकायत..
•7 मार्च 2022 : शिकायतकर्ता ने अपनी शिकायत पर गुजरात उच्च न्यायालय से रोक लगाने की मांग की, हाई कोर्ट ने रोक लगा दी..
•7 फरवरी 2023 : राहुल गांधी ने लोकसभा में अडानी और प्रधानमंत्री के रिश्तों पर सवाल उठाया..
•16 फरवरी 2023 : शिकायतकर्ता ने उच्च न्यायालय से अपने अनुरोध को वापस लिया..
•27 फरवरी 2023 : निचली अदालत में फिर सुनवाई..
•23 मार्च 2023 : ट्रायल कोर्ट ने राहुल गांधी को दोषी करार देते हुए अधिकतम 2 साल की सजा सुनाई..
•लोकसभा सचिवालय ने 24 घंटे के भीतर राहुल गांधी की संसद सदस्यता समाप्त कर दी..
•लोकसभा के गृह समिति ने 30 दिन का नोटिस देते हुए मकान खाली करने को कहा..
यह सारी कार्यवाही यह बताने के लिए पर्याप्त है कि इस देश में तानाशाही और असहिषनु सरकार चल रही है
यह प्रहार सिर्फ राहुल गांधी पर आक्रमण नहीं बल्कि 135 करोड़ जनता को धमकाने की साजिश हो रही है.
कांग्रेस इससे डरने वाली नहीं है हम जनता के बीच जायेंगे. देश का हर गली, मोहल्ले, चौक – चौराहे को संसद बनायेंगे.
कहाँ – कहाँ आप हमारी आवाज़ रोकेंगे ❓
पत्रकारवार्ता में पूर्व राज्यमंत्री बदरुद्दीन कुरैशी, जिला प्रवक्ता राजेश शर्मा, जिला कोषाध्यक्ष अतुल चंद साहू, ब्लॉक अध्यक्ष रामा विश्वकर्मा, भिलाई नगर निगम के जोन अध्यक्ष जलंधर सिंह, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता आर एस शर्मा, समयलाल साहू और मैरिक सिंह उपस्थित थे.

▪️▪️▪️▪️▪️
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)