- Home
- Chhattisgarh
- हनुमान जन्मोत्सव के लिए भारत सरकार ने जारी की गाइडलाइन, जारी किए यह निर्देश
हनुमान जन्मोत्सव के लिए भारत सरकार ने जारी की गाइडलाइन, जारी किए यह निर्देश
3 years ago
202
0

गृह मंत्रालय की ओर से जारी एडवाइजरी में राज्य सरकारों को कानून-व्यवस्था बनाए रखने, त्योहार का शांतिपूर्ण पालन करने और समाज में सांप्रदायिक सद्भाव को बिगाड़ने वाले किसी भी कारक की निगरानी सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है। साथ ही बताया कि हर ऐसी चीज पर नजर रखें, जिससे साम्प्रदायिक सौहार्द्र बिगड़ने की आशंका हो।
रामनवमी के दिन 30 मार्च को पश्चिम बंगाल, बिहार, महाराष्ट्र, गुजरात, उत्तरप्रदेश और दिल्ली सहित कई जगहों पर हिंसा देखने को मिली। बंगाल और बिहार में स्थिति ज्यादा तनावपूर्ण बनी हुई है। हिंसा को ध्यान में रखते हुए मंत्रालय ने हनुमान जन्मोत्सव की तैयारियों पर सभी राज्यों को एडवाइजरी जारी की है।
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)