- Home
- Chhattisgarh
- भिलाई : सुरता डॉ. नीलमणि कुंवर दादर की स्मृति में काव्य गोष्ठी….
भिलाई : सुरता डॉ. नीलमणि कुंवर दादर की स्मृति में काव्य गोष्ठी….

🌸 आयोजन –
•छत्तीसगढ़ कलमकार मंच
•वीणापाणी साहित्य समिति

भिलाई [रिपोर्ट : डॉ. नौशाद अहमद सिद्दीकी ‘ सब्र ‘] : छत्तीसगढ़ कलमकार मंच के संरक्षक ग्राम चिन्वरी निवासी डॉ. नीलमणि कुंवर दादर के तीसरी पुण्यतिथि पर मंच के प्रांतीय कार्यालय ‘ नीलात्म छइया ‘ आशीष नगर पूर्व रिसाली भिलाई में ‘ छत्तीसगढ़ कलमकर मंच ‘ और ‘ वीणापाणी साहित्य समिति, दुर्ग ‘ के संयुक्त तत्वाधान में सुरता डॉ. नीलमणि कुंवर दादर काव्यांजलि श्रद्धांजलि का आयोजन किया गया.
🌸 आयोजन अतिथि –
•डॉ.डीपी देशमुख
[संपादक, ‘ कला परंपरा ‘]
•श्रीमती आशा झा
[राष्ट्रीय कवियित्री]
•डॉ.बलदाऊ राम साहू
[सुप्रसिद्ध बाल लेखक व कवि]
•किशोर कुमार तिवारी
[राष्ट्रीय मंचीय गीतकार]
•प्रदीप वर्मा
[अध्यक्ष, ‘ वीणापाणी साहित्य समिति, दुर्ग एवं गोष्ठी की अध्यक्षता]

‘ छत्तीसगढ़ कलमकार मंच ‘ के महासचिव हर्ष देव ने प्रारंभ में अतिथियों एवं रचनाकारों का स्वागत किया. डॉ. नीलमणि कुंवर दादर के नाती तन्मय दादर ने डॉ. नीलमणि जी का संपूर्ण जीवन परिचय से गोष्ठी में उपस्थितजनों को बताया.
गोष्ठी में काव्यांजलि काव्यात्मक विनम्र श्रद्धांजलि दिए –
•डॉ.डीपी देशमुख •आशा झा •डॉ.बलदाऊ राम साहू •किशोर तिवारी •प्रदीप वर्मा •शुचि भवि •नरेंद्र देवांगन •सोहन साहू •सीमा साहू •लोकनाथ ललकार •डॉ.बीना सिंह ‘ रागी ‘ •एनएल मौर्य ‘ प्रीतम ‘ •डॉ.नौशाद अहमद सिद्दीकी ‘ सब्र ‘ •कमलेश तिवारी •कल्याण सिंह साहू ‘ लोक ‘ •रूपा साहू •टीआर कोशरिया ‘ अलकरहा ‘ •ओमवीर करण •आरएन श्रीवास्तव •महानंद बैकुंठ और •श्रीमती दुलारी चंद्राकर
संचालन करते हुए डॉ. नीलमणि कुंवर दादर के पुत्र व कवि इंद्रजीत दादर ‘ निशाचर ‘ ने पिताश्री को श्रद्धांजलि देते हुए कहा –
हे पिताश्री! तुम्हें नमन,
मिले आपको आत्मशांति जनम जनम!
बागबां हो आप हमारे,
हे आपका समृद्ध,
सुंदर चमन!!
इस अवसर पर डॉ. नीलमणि कुंवर दादर का परिवार उपस्थित हुए –
आत्मादेवी माताश्री विजयकांत हेमलता दादर, देवप्रकाश चंद्रकांता दादर, ज्येष्ठ पुत्री राजकुमारी, सरपंच दामाद रामाधार साहू, सरोजनी दादर, केमलता, उत्तम, तेजश्री, भूपेश, धनंजय, गीतांजलि, मेहूल और मृदुल.

🌸🌸🌸🌸🌸🌸
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)