• breaking
  • Chhattisgarh
  • छत्तीसगढ़ : बस्तर में कांग्रेस का ‘ भरोसे का सम्मेलन : कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने देखा ‘ बस्तर ‘ के विकास की झांकी : मैं ‘ बस्तर ‘ पहली बार आई हूँ, लेकिन मुझे बचपन से ‘ बस्तर ‘ के बारे में मालूम है : मेरी दादी इंदिरा गांधी कहती थी – सबसे अच्छा आदिवासी संस्कृति…

छत्तीसगढ़ : बस्तर में कांग्रेस का ‘ भरोसे का सम्मेलन : कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने देखा ‘ बस्तर ‘ के विकास की झांकी : मैं ‘ बस्तर ‘ पहली बार आई हूँ, लेकिन मुझे बचपन से ‘ बस्तर ‘ के बारे में मालूम है : मेरी दादी इंदिरा गांधी कहती थी – सबसे अच्छा आदिवासी संस्कृति…

3 years ago
442

छत्तीसगढ़ : बस्तर [छत्तीसगढ़ आसपास न्यूज़] :

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी जगदलपुर में आयोजित भरोसे का सम्मेलन में कहा कि 1955 में पंडित नेहरू यहां आदिवासी सम्मेलन में आए थे। इसके बाद आपके लिए काम किया। मेरी दादी इंदिरा जी के लिए मन में आपके लिए खास जगह थी। मैं पहली बार बस्तर आई हूं लेकिन मुझे बचपन से बस्तर के बारे में मालूम है। मेरी दादी कहती थी कि सबसे बढ़िया आदिवासी संस्कृति है।
प्रियंका गांधी ने अपने संबोधन की शुरुआत दंतेश्वरी माई की जयकारा के साथ करते हुये उन्होंने कहा, आज भरोसे का सम्मेलन है। इतनी बड़ी तादाद में मैं देख रही हूं मेरी बहनें आई हैं। मैं तो बस्तर पहली बार आई हूं, आपको मेरे परिवार के एक-एक सदस्य पर भरोसा है। आप इसलिए आई हैं क्योंकि आज से कई साल पहले 1955 में पंडित जवाहरलाल नेहरू आदिवासी सम्मेलन में आए थे। आपके लिए काम किया। इंदिरा जी के दिल में आपके लिए खास जगह थी। बचपन से मुझे बस्तर के बारे में मालूम है। मैं आपकी हस्तकला को पहचानती हूं। आपकी संस्कृति को जानती हूं। मेरे परिवार के एक-एक सदस्य ने आपकी संस्कृति को पहचाना है।
कांग्रेस पार्टी ने जितना भी काम किया यहां उसी भावना और भरोसे की वजह से किया। जीवन में जो भी रिश्ता होता है, हर रिश्ते में भरोसे की जरूरत होती है। ऐसा कोई काम नहीं जो भरोसे के बिना हो। जब में स्टॉल पर थी, तब आइसक्रीम वाली बहन ने कहा कि दीदी आप मत खाओ आपका गला खराब हो जाएगा। एक पल में रिश्ता जोड़ लिया, मेरी सहेली बन गई। सार्वजनिक जीवन में सबसे महत्वपूर्ण बात भरोसा होता है। आज हम सब इस मंच पर खड़े हैं।
छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया नारा आपने सुना है। इस नारे में ही सब कुछ है। इस नारे में आपकी संस्कृति का मान-सम्मान है। मुख्यमंत्री जी ने कहा कि किस तरह एक जमाना था कि लोग आने से डरते थे। हिंसा भय था। आज बस्तर ब्रांड बन गया है। आपकी पहचान देश ही नहीं, विदेश में भी है।
मैंने देखा किस तरह हस्तकला को बढ़ावा दिया जा रहा है। मिलेट्स के सामान बनाए जा रहे हैं. पूरे देशभर में बेचा जा रहा है। सरकार की मदद से आमदनी बढ़ गई है।
मेरी दादी इंदिरा जी कहती थी कि सबसे बढ़िया संस्कृति आदिवासी संस्कृति है. वे इसलिए आदर करती थी कि आप लोग प्रकृति का सम्मान करते हैं. प्रकृति का आदर करते-करते आप अपना रोजगार करते हैं. आपकी संस्कृति के तहत योजना बनाने की कोशिश की है.
साड़ियां सिल्क बना रही हैं. आमदनी बढ़ी है. इससे महिलाओं का आत्म सम्मान और आत्म विश्वास बढ़ा है. आज छत्तीसगढ़ में बेरोजगारी दर सबसे कम है. सबसे ज्यादा वन अधिकार यहां दिए गए हैं. सबसे ज्यादा एमएसपी मिल रही है. यहां का स्वास्थ्य मॉडल पूरी दुनिया में मशहूर हो गया है. पर्यटन, हस्तकला, वनोपज, एमएसपी, फिल्म शूटिंग के लिए यहां का ब्रांड बन चुका है. आपकी सरकार आपकी मजबूती के लिए काम कर रही है. आपके भरोसे पर चल रही है. आपके भरोसे को तोड़ा नहीं है.
आपने 15 सालों का भाजपा का शासन देखा आपने उन पर भी भरोसा किया था, लेकिन वह भरोसा उन लोगों ने रखा नहीं। भय, भूख और खूब भ्रष्टाचार चला. आपकी जमीन छीनी गई. हथकड़ियां डाले गए. आत्मनिर्भर नहीं बनाया. भाजपा की सरकार ने आपका विश्वास तोड़ा. आपकी अनदेखी की. गौमाता आवारा घूम रही थी. स्व सहायता की बहनों पर भारी कर्ज था. 3000 स्कूल बंद हो चुके थे. कांग्रेस ने आपका गौरव वापस लौटाया है. आदिवासी पर्वों के लिए हर पंचायत में सरकार पैसा भेजेगी. आपके हाथों को हर तरह से मजबूत करने की कोशिश रही है. आपसे जमीन छीनी नहीं गई. लौटाई गई है. 5 लाख लोगों को वनाधिकार के पट्टे मिले. सबसे पहले यह काम इंदिरा जी ने किया था। हमें गर्व है कि धान की सबसे ज्यादा एमएसपी यहां मिल रही है. 20 लाख किसानों का कर्ज माफ हुआ. हजारों करोड़ का निवेश हुआ है. नए उद्योग लगे हैं. मैंने देखा कि उत्तर प्रदेश में आवारा पशुओं से बहुत नुकसान हुआ है. छत्तीसगढ़ में गौ माता भी खुश और जनता भी खुश है.
आपके सामने दो मिसाल है. एक कांग्रेस की सरकार आपके लिए दिन रात काम करती है. दूसरी मिसाल ऐसी भाजपा की सरकार का जिसने आपकी संपत्ति छीनने का काम किया. सच्चाई आपके सामने है. आपको पहचानना है कि आपका भरोसा किस पर है. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी कभी किसी की चुगली नहीं करते. नकारात्मक बात नहीं करते. हमेशा बताते हैं कि छत्तीसगढ़ के लिए कैसा नया काम किया है. उनके दिल में सचमुच आपके लिए प्रेम है. आपको आगे बढ़ाने की इच्छा है. कम ऐसे नेता हैं जो दिल से जनता के लिए काम करना चाहते हैं. मुझे गर्व है कि यहां कि सरकार ने आपका भरोसा रखा. आपके लिए अच्छी अच्छी योजनाएं बनाई। 2023 में आपके भरोसे की कांग्रेस की सरकार पुनः बनेगी।

कांग्रेस की सरकार में बस्तर की तरक्की हुई – कुमारी सैलजा

एआईसीसी की महासचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी कुमारी सैलजा ने कहा कि आज पहली बार आप लोगों के बीच यहां आने का मौका मिला है। प्रियंका जी के साथ हमने यहां का कार्य देखा और यहां पर जगह-जगह गये साफ नजर आता है इस क्षेत्र का, बस्तर क्षेत्र का गांधी, नेहरू परिवार के साथ कितना लगाव है और ये भी साफ नजर आता है नेहरू जी से लेकर, इंदिरा जी से लेकर, राजीव जी, सोनिया जी, राहुल जी, इस परिवार का कितना लगाव आप लोगो के साथ भी है। इस क्षेत्र ने इतना प्यार दिया है और आज बहुत खुशी होती है जब हम इस क्षेत्र को फलता-फूलता देखते है। कल डॉ. अंबेडकर की जयंती भी है और जो हमारा ये क्षेत्र है अनुसूचित जनजाति बाहुल्य है। हमारे देश के जो वंचित लोग इनको अधिकार दिया डॉ. अंबेडकर ने, कांग्रेस पार्टी ने और हमारे इस समय के नेताओं ने गांधी जी ने नेहरू जी ने। जब से यहां हमारी सरकार आई है, यहां पर तरक्की हुयी है, इतना कार्य हुआ है सब लोगों को खास तौर से बहनों को विकास में हिस्सा मिला है। तरह-तरह की स्कीम और यहां पर प्रियंका जी हमारी बहनों से मिल रही थी। समूहो से मिल रही थी। बहनों के चेहरे पर जो खुशी नजर आ रही थी दोनों तरह की बात है। एक तो इस परिवार से गांधी, नेहरू दोनों परिवार से लगाव प्रियंका जी से लगाव और दूसरा जो उन सभी को जो इनको आत्म सम्मान मिला है। हमारी सरकार ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी इनके सभी साथियों ने कांग्रेस की सरकार ने हमारी नेता सोनिया गांधी के मार्गदर्शन से राहुल जी के मार्गदर्शन से जो यहां पर कार्य किया है ये सारी दुनिया जानता है सारा देश जानता है। शायद यहीं कारण है भारतीय जनता पार्टी हमारी इस तरक्की से, विकास से बौखला गये है और आज तरह-तरह के बाते सामने आ रही है।

इंदिरा जी ने दिया, रमन सिंह ने छीना : भूपेश

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गुरुवार को आदिवासी बहुल बस्तर के मुख्यालय जगदलपुर में आयोजित भरोसे का सम्मेलन में कहा कि गांधी नेहरू परिवार का बस्तर से रिश्ता रहा है. पूर्व पीएम इंदिरा गांधी ने यहां के आदिवासियों को जमीन का पट्टा दिया था. रमन सिंह की सरकार ने उसे छीन लिया. इसके बाद राहुल गांधी ने वापस दिलाया है.
भरोसे का सम्मेलन में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, बस्तर के मुख्यालय जगदलपुर में इंदिरा जी की पोती, राजीव और सोनिया जी की लाडली और राहुल जी की छोटी बहन प्रियंका जी पहली बार बस्तर आई हैं. 15 साल भाजपा की सरकार रही. बस्तर के बाहर छत्तीसगढ़ के जो लोग हैं, वे बस्तर आने से डरते थे। छत्तीसगढ़ के बाहर के लोग छत्तीसगढ़ आने से डरते थे, क्योंकि नक्सलियों की इतनी दहशत थी कोई आने के लिए तैयार नहीं था. जब हम लोग घर से निकलते थे, परिवार के लोगों की रातों की नींद हराम हो जाती थी. जब तक सकुशल लौट नहीं जाते थे, तब तक उनकी चिंता दूर नहीं होती थी. यहां एनएच के पांच किलोमीटर दाएं-बाएं में ही सरकार थी. बाकी में नक्सली थे.
बस्तर के लोगों पर एक तरफ नक्सलियों का दबाव था, दूसरी तरफ पुलिस का डर. दोनों तरफ से गोलियां चलती थीं और सीना हमारे आदिवासियों का होता था. कितने निर्दोष आदिवासियों को नक्सली बताकर जेल में ठूंस दिया गया. स्कूलें बंद, इलाज की व्यवस्था नहीं, रोजगार नहीं था. आदिवासियों के रोजगार के साधनों में से एक महुआ को सड़क में फेंकना पड़ा था.
राहुल गांधी ने चुनाव के आखिरी दिन आचार संहिता समाप्त होने से एक घंटे पहले इसी मंच पर आए थे. लाखों लोग उस कार्यक्रम में आए थे. बस्तर के आदिवासियों, किसानों, मजदूरों को विश्वास दिलाया था. बस्तर के लोगों के जल, जंगल, जमीन का अधिकार वापस करेंगे. बस्तर के आदिवासियों ने विश्वास व्यक्त किया. 12 के 12 विधायक, सांसद, मेयर और जिला पंचायत अध्यक्ष कांग्रेस के हैं. लोगों ने बड़ा विश्वास व्यक्त किया, भरोसा किया.
इन चार साढ़े चार सालों में जो काम हुआ है. गांधी नेहरू परिवार का बस्तर से जो रिश्ता रहा है, उसके आधार पर किया है. पंडित जवाहरलाल नेहरू 13 मार्च 1955 को बस्तर आए थे. आदिवासी सम्मेलन किया था. इंदिरा जी ने आदिवासियों को पट्टा दिया था. भाजपा ने आदिवासियों की जमीन छीन ली थी. 50 हजार हेक्टेयर जमीन छीनने का काम किया. राहुल जी ने लोकसभा में भूमि अधिग्रहण बिल पारित करवाया था. आदिवासियों की जमीन सरकारों ने छीनने का काम किया. कांग्रेस ने लोहांडीगुड़ा में 4200 एकड़ जमीन वापस करने का काम किया. इंदिरा जी ने दिया रमन सिंह ने छीना और राहुल जी ने वापस किया.
जल, जंगल, जमीन के अधिकार देने का काम, लाखों परिवार को वन अधिकार पट्टा देने का काम राज्य सरकार ने किया. लघु वनोपज में अधिकार दिया. जहां बंदूक की गोलियां सुनाई देती थीं, आज वहां गीत सुनाई देता है. विकास के रास्ते पर चल पड़े हैं. यहां के नौजवानों को रोजगार दिया.
दंतेवाड़ा के अंदर कभी कोई जा नहीं सकता था. महेंद्र कर्मा जी के गांव जाते थे तो आधे घंटे में वापस कर देते थे. आज दंतेवाड़ा के अंदरूनी गांव में डेनेक्स हमने खोला है. 800 से अधिक लड़कियां काम कर रही हैं. 2500 रुपए में धान खरीदा. केंद्र ने अड़ंगा लगाया समर्थन मूल्य से ज्यादा में धान खरीदा तो चावल नहीं लेंगे. कोरोना काल के बाद भी राजीव गांधी किसान न्याय योजना का पैसा जा रहा है. 15 क्विंटल के बजाय 20 क्विंटल धान खरीद रहे हैं. ये जो सम्मेलन है वह भरोसे का सम्मेलन है. सीएम ने पूछा कि भरोसा है कि नहीं है?
सीएम ने कहा, आदिवासियों, किसानों, मजदूरों, माताओं बहनों के भरोसे का सम्मेलन बस्तर और छत्तीसगढ़ के भरोसे का सम्मेलन है. एक तो दंतेश्वरी माई, दूसरा बस्तर का दशहरा और आदिवासियों की संस्कृति, से बस्तर की पहचान है. हमने जूते चप्पल कपड़े बांटने का काम नहीं किया, बल्कि आदिवासियों की जेब में पैसे डालने का काम किया ताकि आप अपनी पसंद से खरीद सकें. कोई कमीशन नहीं. डेढ़ लाख करोड़ बांटने का काम किया है. कभी किसी सरकार ने इतना नहीं दिया है. कांग्रेस की सरकार हर वर्ग की सरकार है. आज बस्तर में शांति लौटी है. 1300 से अधिक आदिवासी जो बंद थे, उन्हें रिहा किया गया है.
इस दौरान सीएम ने बस्तर संभाग मुख्यालय में महिला सहकारी बैंक खोलने का ऐलान किया. बैंक का नाम इंदिरा गांधी महिला सहकारी बैंक होगा. इसी तरह कई कॉलेजों के नामकरण का ऐलान किया. प्राथमिक लघु वनोपज सहकारी समितियों के प्रबंधकों के वेतन पर बड़ा ऐलान किया. इंटरनेशनल स्तर के हॉकी ग्राउंड का ऐलान किया. सीएम ने कहा कि इस ग्राउंड में इतनी बड़ी भीड़ कभी नहीं आई थी. महाराष्ट्र से गाड़ियां मंगाए हैं, तब भी कमी पड़ गई थी।

कांग्रेस की सरकार ने जनता का भरोसा जीता- मोहन मरकाम

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने संबोधित करते हुये कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में साढ़े चार साल जो सरकार में चाहे किसान हो, मजदूर हो, बेरोजगार हो, व्यापारी हो आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हो सबकी चिंता करने वाली सरकार हैं, वह कांग्रेस की सरकार है। साढ़े चार साल में जो भरोसा कांग्रेस सरकार में है। छत्तीसगढ़ धान का कटोरा है। कांग्रेस की सरकार छत्तीसगढ़ की अन्नदाता की चिंता करती हैं। आज 26 लाख किसान धान बेचते है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को धन्यवाद देना चाहता हूॅ आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, मितानिन, रसोईया, कोटवार का मानदेय बढ़ाया है। 2018 के विधानसभा चुनाव में जैसे 12 सीट बस्तर मिली थी 2023 आने वाले चुनाव में भी पूरी 12 सीट कांग्रेस को मिलेगी। 2023 में 75 प्लस सीट कांग्रेस को मिलेगा और फिर से कांग्रेस की सरकार बनायेंगे। कांग्रेस की सरकार में जनता का भरोसा और मजबूत हुआ है। जनता के इसी भरोसे का सम्मेलन आज आयोजित है।
कार्यक्रम को मंत्री कवासी लखमा, सांसद दीपक बैज ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में मंत्री टीएस सिंहदेव, मंत्री ताम्रध्वज साहू, राष्ट्रीय सचिव डॉ. चंदन यादव, सप्तगिरी शंकर उल्का, सह-सचिव विजय जांगिड़ सहित मंत्रिमंडल के सभी सदस्य, सांसद-विधायक व कांग्रेस के पदाधिकारी मौजूद थे.

[ •राजन कुमार सोनी, छत्तीसगढ़ हेड न्यूज़ प्रभारी ]

🟥🟥🟥

विज्ञापन (Advertisement)

ब्रेकिंग न्यूज़

छत्तीसगढ़ में शुरू होगा ‘बासमती धान मिशन’, अंतरराष्ट्रीय बाजारों में महकेगा प्रदेश का चावल, बढ़ेगी किसानों की आय
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में शुरू होगा ‘बासमती धान मिशन’, अंतरराष्ट्रीय बाजारों में महकेगा प्रदेश का चावल, बढ़ेगी किसानों की आय

नई पीढ़ी को डिजिटल एडिक्शन और पॉपकॉर्न स्टेटस से बाहर निकलने की आवश्यकता है – श्री रमेन डेका
breaking Chhattisgarh

नई पीढ़ी को डिजिटल एडिक्शन और पॉपकॉर्न स्टेटस से बाहर निकलने की आवश्यकता है – श्री रमेन डेका

जनता तक पहुंचे योजनाओं का वास्तविक लाभ, प्रशासन जवाबदेही के साथ करे कार्य : मुख्यमंत्री श्री साय
breaking Chhattisgarh

जनता तक पहुंचे योजनाओं का वास्तविक लाभ, प्रशासन जवाबदेही के साथ करे कार्य : मुख्यमंत्री श्री साय

भारत के पड़ोस में नया देश बनेगा: म्यांमार के होंगे दो टुकड़े, रखाइन प्रांत के 17 में से 14 इलाकों पर विद्रोहियों का कब्जा, राजधानी सितवे को भी घेरा
breaking international

भारत के पड़ोस में नया देश बनेगा: म्यांमार के होंगे दो टुकड़े, रखाइन प्रांत के 17 में से 14 इलाकों पर विद्रोहियों का कब्जा, राजधानी सितवे को भी घेरा

पीएम मोदी सूरत के हथियार फैक्ट्री पहुंचे; मेड इन इंडिया टैंक और ड्रोन देखा, जनसभा को संबोधित करेंगे
breaking National

पीएम मोदी सूरत के हथियार फैक्ट्री पहुंचे; मेड इन इंडिया टैंक और ड्रोन देखा, जनसभा को संबोधित करेंगे

छत्तीसगढ़ में इबोला की आहट: दुर्ग-भिलाई में मिले तीन संदिग्ध मरीज, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में इबोला की आहट: दुर्ग-भिलाई में मिले तीन संदिग्ध मरीज, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

छत्तीसगढ़ के पांच नए सरकारी मेडिकल कॉलेजों में 149 संविदा पदों पर होगी भर्ती, प्रोफेसर-असिस्टेंट प्रोफेसर और सीनियर रेजीडेंट्स की होगी नियुक्ति
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ के पांच नए सरकारी मेडिकल कॉलेजों में 149 संविदा पदों पर होगी भर्ती, प्रोफेसर-असिस्टेंट प्रोफेसर और सीनियर रेजीडेंट्स की होगी नियुक्ति

तेल संकट के बीच मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला, ATF के के दाम स्थिर करने लिए 10000 करोड़ के फंड का किया ऐलान
breaking international

तेल संकट के बीच मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला, ATF के के दाम स्थिर करने लिए 10000 करोड़ के फंड का किया ऐलान

नए शैक्षणिक सत्र से पहले सरकारी स्कूलों के छात्रों को बड़ी राहत, एक साथ मिलेंगे यूनिफॉर्म के दो सेट
breaking Chhattisgarh

नए शैक्षणिक सत्र से पहले सरकारी स्कूलों के छात्रों को बड़ी राहत, एक साथ मिलेंगे यूनिफॉर्म के दो सेट

खेती केवल आजीविका नहीं, हमारी संस्कृति और पहचान का आधार : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
breaking Chhattisgarh

खेती केवल आजीविका नहीं, हमारी संस्कृति और पहचान का आधार : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

कभी गोलियों की गूंज, अब बच्चों के सपनों की आवाज
breaking Chhattisgarh

कभी गोलियों की गूंज, अब बच्चों के सपनों की आवाज

मुख्यमंत्री ने बिहान की दीदियों को सौंपी आजीविका ग्रामीण एक्सप्रेस योजना के तहत टाटा मैजिक वाहन
breaking Chhattisgarh

मुख्यमंत्री ने बिहान की दीदियों को सौंपी आजीविका ग्रामीण एक्सप्रेस योजना के तहत टाटा मैजिक वाहन

तमिलनाडु में बंधक बने छत्तीसगढ़ के 50 श्रमिकों को मिली आजादी, जांजगीर-चांपा प्रशासन की तत्परता से हुई सुरक्षित घर वापसी
breaking Chhattisgarh

तमिलनाडु में बंधक बने छत्तीसगढ़ के 50 श्रमिकों को मिली आजादी, जांजगीर-चांपा प्रशासन की तत्परता से हुई सुरक्षित घर वापसी

छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ेगी गर्मी, लेकिन बारिश-अंधड़ का भी अलर्ट… रायपुर समेत कई जिलों में बदलेगा मौसम
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ेगी गर्मी, लेकिन बारिश-अंधड़ का भी अलर्ट… रायपुर समेत कई जिलों में बदलेगा मौसम

छत्तीसगढ़ के पूर्व IAS अधिकारी बीकेएस रे का निधन, प्रशासनिक और सामाजिक क्षेत्र में शोक
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ के पूर्व IAS अधिकारी बीकेएस रे का निधन, प्रशासनिक और सामाजिक क्षेत्र में शोक

शासकीय योजनाओं का लाभ हर पात्र परिवार तक पहुंचे, प्रशासन संवेदनशीलता और जवाबदेही के साथ करे कार्य : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय
breaking Chhattisgarh

शासकीय योजनाओं का लाभ हर पात्र परिवार तक पहुंचे, प्रशासन संवेदनशीलता और जवाबदेही के साथ करे कार्य : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय

’गाँव के द्वार पहुँची डिजिटल सरकार: बड़ेकनेरा का ‘सेवा सेतु’ मॉडल बना ग्रामीण सुशासन की नई मिसाल – मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय’
breaking Chhattisgarh

’गाँव के द्वार पहुँची डिजिटल सरकार: बड़ेकनेरा का ‘सेवा सेतु’ मॉडल बना ग्रामीण सुशासन की नई मिसाल – मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय’

’महिला सशक्तिकरण और मातृ-शिशु कल्याण योजनाओं से बदल रही जिंदगी: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय’
breaking Chhattisgarh

’महिला सशक्तिकरण और मातृ-शिशु कल्याण योजनाओं से बदल रही जिंदगी: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय’

सुप्रीम कोर्ट को 5 नए जज मिले, जजों की संख्या अब 37 हुई, जानें इससे क्या फायदा होगा
breaking National

सुप्रीम कोर्ट को 5 नए जज मिले, जजों की संख्या अब 37 हुई, जानें इससे क्या फायदा होगा

10वीं-12वीं के टॉपर्स को मिलेंगे 2-2 लाख रुपये, शीर्ष 10 बच्चों की सूची तैयार
breaking Chhattisgarh

10वीं-12वीं के टॉपर्स को मिलेंगे 2-2 लाख रुपये, शीर्ष 10 बच्चों की सूची तैयार

कविता

साहित्यिक ‘आरंभ’ : सुरभि ताम्रकार ‘शावि’
poetry

साहित्यिक ‘आरंभ’ : सुरभि ताम्रकार ‘शावि’

विश्व पर्यावरण दिवस पर विशेष दोहावली : ठाकुर दशरथ सिंह भुवाल सोनपांडर
poetry

विश्व पर्यावरण दिवस पर विशेष दोहावली : ठाकुर दशरथ सिंह भुवाल सोनपांडर

गीत – डॉ. दीक्षा चौबे
poetry

गीत – डॉ. दीक्षा चौबे

इस माह की नवाकुंर कवयित्री – सुरभि ताम्रकार ‘शावि’
poetry

इस माह की नवाकुंर कवयित्री – सुरभि ताम्रकार ‘शावि’

इस माह के बाल साहित्यकार : कमलेश चंद्राकर
poetry

इस माह के बाल साहित्यकार : कमलेश चंद्राकर

साहित्यनामा – अमृता मिश्रा
poetry

साहित्यनामा – अमृता मिश्रा

इस माह के ग़ज़लकार : शुभेंदु बागची ‘मुन्तज़िर’
poetry

इस माह के ग़ज़लकार : शुभेंदु बागची ‘मुन्तज़िर’

कवि और कविता : हरिप्रकाश गुप्ता ‘सरल’
poetry

कवि और कविता : हरिप्रकाश गुप्ता ‘सरल’

इस माह के कवि : प्रकाशचंद्र मण्डल
poetry

इस माह के कवि : प्रकाशचंद्र मण्डल

कवि और कविता : दशरथ सिंह भुवाल सोनपांडर
poetry

कवि और कविता : दशरथ सिंह भुवाल सोनपांडर

कवि और कविता : पल्लव चटर्जी
poetry

कवि और कविता : पल्लव चटर्जी

कवि और कविता : कमलेश चंद्राकर
poetry

कवि और कविता : कमलेश चंद्राकर

कवि और कविता : पल्लव चटर्जी
poetry

कवि और कविता : पल्लव चटर्जी

कविता श्रृंखला आरंभ : डॉ. शिरोमणि माथुर
poetry

कविता श्रृंखला आरंभ : डॉ. शिरोमणि माथुर

कविता श्रृंखला ‘आरंभ’ में : दीप्ति श्रीवास्तव
poetry

कविता श्रृंखला ‘आरंभ’ में : दीप्ति श्रीवास्तव

कृति आरंभ : कविता आसपास- दीप्ति श्रीवास्तव
poetry

कृति आरंभ : कविता आसपास- दीप्ति श्रीवास्तव

स्तम्भ ‘आरंभ’ : इस माह की कवयित्री- दीप्ति श्रीवास्तव
poetry

स्तम्भ ‘आरंभ’ : इस माह की कवयित्री- दीप्ति श्रीवास्तव

कविता आसपास स्तम्भ ‘आरंभ’ – संजय एम तरानेकर
poetry

कविता आसपास स्तम्भ ‘आरंभ’ – संजय एम तरानेकर

रचना और रचनाकार- पल्लव चटर्जी
poetry

रचना और रचनाकार- पल्लव चटर्जी

होली विशेष [दो फागुनी रचना यें] – तारकनाथ चौधुरी
poetry

होली विशेष [दो फागुनी रचना यें] – तारकनाथ चौधुरी

कहानी

लेख : कैलाश जैन बरमेचा
story

लेख : कैलाश जैन बरमेचा

कहानी : दीप्ति श्रीवास्तव
story

कहानी : दीप्ति श्रीवास्तव

लघु कथा : डॉ. प्रेमकुमार पाण्डेय
story

लघु कथा : डॉ. प्रेमकुमार पाण्डेय

लघुकथा : सरस सलिला – दीप्ति श्रीवास्तव
story

लघुकथा : सरस सलिला – दीप्ति श्रीवास्तव

आलेख : ‘बहकता बचपन’ – साजिद अली ‘सतरंगी’
story

आलेख : ‘बहकता बचपन’ – साजिद अली ‘सतरंगी’

स्वर्ग का न्याय : महेश की आत्मकथा – लेखक शायर नावेद रज़ा दुर्गवी
story

स्वर्ग का न्याय : महेश की आत्मकथा – लेखक शायर नावेद रज़ा दुर्गवी

कहानी : ‘पीहू’ – डॉ. दीक्षा चौबे
story

कहानी : ‘पीहू’ – डॉ. दीक्षा चौबे

संदेशप्रद लघु कथा : ‘पुकार’ – कैलाश बरमेचा जैन
story

संदेशप्रद लघु कथा : ‘पुकार’ – कैलाश बरमेचा जैन

लेखिका विद्या गुप्ता की कृति ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ की समीक्षा लेखक कवि विजय वर्तमान के शब्दों में – ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ यह विद्या गुप्ता की सच्ची, निर्भीक और सर्व स्वीकार्य घोषणा है
story

लेखिका विद्या गुप्ता की कृति ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ की समीक्षा लेखक कवि विजय वर्तमान के शब्दों में – ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ यह विद्या गुप्ता की सच्ची, निर्भीक और सर्व स्वीकार्य घोषणा है

मास्टर स्ट्रोक [व्यंग्य] : राजशेखर चौबे
story

मास्टर स्ट्रोक [व्यंग्य] : राजशेखर चौबे

लघु कथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती
story

लघु कथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती

सत्य घटना पर आधारित कहानी : ‘सब्जी वाली मंजू’ :  ब्रजेश मल्लिक
story

सत्य घटना पर आधारित कहानी : ‘सब्जी वाली मंजू’ : ब्रजेश मल्लिक

लघुकथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती
story

लघुकथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती

कहिनी : मया के बंधना – डॉ. दीक्षा चौबे
story

कहिनी : मया के बंधना – डॉ. दीक्षा चौबे

🤣 होली विशेष :प्रो.अश्विनी केशरवानी
story

🤣 होली विशेष :प्रो.अश्विनी केशरवानी

चर्चित उपन्यासत्रयी उर्मिला शुक्ल ने रचा इतिहास…
story

चर्चित उपन्यासत्रयी उर्मिला शुक्ल ने रचा इतिहास…

story

रचना आसपास : उर्मिला शुक्ल

story

रचना आसपास : दीप्ति श्रीवास्तव

story

कहानी : संतोष झांझी

story

कहानी : ‘ पानी के लिए ‘ – उर्मिला शुक्ल

लेख

विशेष : भाईदूज, भाई-बहन के परस्पर प्रेम और दायित्व का त्योहार : भाईदूज और रक्षा बंधन की सनातनी मान्यताएं – श्रीमती संजीव ठाकुर
Article

विशेष : भाईदूज, भाई-बहन के परस्पर प्रेम और दायित्व का त्योहार : भाईदूज और रक्षा बंधन की सनातनी मान्यताएं – श्रीमती संजीव ठाकुर

Article

तीन लघुकथा : रश्मि अमितेष पुरोहित

व्यंग्य : देश की बदनामी चालू आहे ❗ – राजेंद्र शर्मा
Article

व्यंग्य : देश की बदनामी चालू आहे ❗ – राजेंद्र शर्मा

Article

लघुकथा : डॉ. प्रेमकुमार पाण्डेय [केंद्रीय विद्यालय वेंकटगिरि, आंध्रप्रदेश]

जोशीमठ की त्रासदी : राजेंद्र शर्मा
Article

जोशीमठ की त्रासदी : राजेंद्र शर्मा

18 दिसंबर को जयंती के अवसर पर गुरू घासीदास और सतनाम परम्परा
Article

18 दिसंबर को जयंती के अवसर पर गुरू घासीदास और सतनाम परम्परा

जयंती : सतनाम पंथ के संस्थापक संत शिरोमणि बाबा गुरु घासीदास जी
Article

जयंती : सतनाम पंथ के संस्थापक संत शिरोमणि बाबा गुरु घासीदास जी

व्यंग्य : नो हार, ओन्ली जीत ❗ – राजेंद्र शर्मा
Article

व्यंग्य : नो हार, ओन्ली जीत ❗ – राजेंद्र शर्मा

🟥 अब तेरा क्या होगा रे बुलडोजर ❗ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा.
Article

🟥 अब तेरा क्या होगा रे बुलडोजर ❗ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा.

🟥 प्ररंपरा या कुटेव  ❓ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा
Article

🟥 प्ररंपरा या कुटेव ❓ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा

▪️ न्यायपालिका के अपशकुनी के साथी : वैसे ही चलना दूभर था अंधियारे में…इनने और घुमाव ला दिया गलियारे में – आलेख बादल सरोज.
Article

▪️ न्यायपालिका के अपशकुनी के साथी : वैसे ही चलना दूभर था अंधियारे में…इनने और घुमाव ला दिया गलियारे में – आलेख बादल सरोज.

▪️ मशहूर शायर गीतकार साहिर लुधियानवी : ‘ जंग तो ख़ुद ही एक मसअला है, जंग क्या मसअलों का हल देगी ‘ : वो सुबह कभी तो आएगी – गणेश कछवाहा.
Article

▪️ मशहूर शायर गीतकार साहिर लुधियानवी : ‘ जंग तो ख़ुद ही एक मसअला है, जंग क्या मसअलों का हल देगी ‘ : वो सुबह कभी तो आएगी – गणेश कछवाहा.

▪️ व्यंग्य : दीवाली के कूंचे से यूँ लक्ष्मी जी निकलीं ❗ – राजेंद्र शर्मा
Article

▪️ व्यंग्य : दीवाली के कूंचे से यूँ लक्ष्मी जी निकलीं ❗ – राजेंद्र शर्मा

25 सितंबर पितृ मोक्ष अमावस्या के उपलक्ष्य में… पितृ श्राद्ध – श्राद्ध का प्रतीक
Article

25 सितंबर पितृ मोक्ष अमावस्या के उपलक्ष्य में… पितृ श्राद्ध – श्राद्ध का प्रतीक

Article

🟢 आजादी के अमृत महोत्सव पर विशेष : डॉ. अशोक आकाश.

Article

🟣 अमृत महोत्सव पर विशेष : डॉ. बलदाऊ राम साहू [दुर्ग]

Article

🟣 समसामयिक चिंतन : डॉ. अरविंद प्रेमचंद जैन [भोपाल].

⏩ 12 अगस्त-  भोजली पर्व पर विशेष
Article

⏩ 12 अगस्त- भोजली पर्व पर विशेष

Article

■पर्यावरण दिवस पर चिंतन : संजय मिश्रा [ शिवनाथ बचाओ आंदोलन के संयोजक एवं जनसुनवाई फाउंडेशन के छत्तीसगढ़ प्रमुख ]

Article

■पर्यावरण दिवस पर विशेष लघुकथा : महेश राजा.

राजनीति न्यूज़

breaking Politics

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उदयपुर हत्याकांड को लेकर दिया बड़ा बयान

Politics

■छत्तीसगढ़ :

Politics

भारतीय जनता पार्टी,भिलाई-दुर्ग के वरिष्ठ कार्यकर्ता संजय जे.दानी,लल्लन मिश्रा, सुरेखा खटी,अमरजीत सिंह ‘चहल’,विजय शुक्ला, कुमुद द्विवेदी महेंद्र यादव,सूरज शर्मा,प्रभा साहू,संजय खर्चे,किशोर बहाड़े, प्रदीप बोबडे,पुरषोत्तम चौकसे,राहुल भोसले,रितेश सिंह,रश्मि अगतकर, सोनाली,भारती उइके,प्रीति अग्रवाल,सीमा कन्नौजे,तृप्ति कन्नौजे,महेश सिंह, राकेश शुक्ला, अशोक स्वाईन ओर नागेश्वर राव ‘बाबू’ ने सयुंक्त बयान में भिलाई के विधायक देवेन्द्र यादव से जवाब-तलब किया.

breaking Politics

भिलाई कांड, न्यायाधीश अवकाश पर, जाने कब होगी सुनवाई

धमतरी आसपास
Politics

धमतरी आसपास

Politics

स्मृति शेष- बाबू जी, मोतीलाल वोरा

Politics

छत्तीसगढ़ कांग्रेस में हलचल

breaking Politics

राज्यसभा सांसद सुश्री सरोज पाण्डेय ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से कहा- मर्यादित भाषा में रखें अपनी बात

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल  ने डाॅ. नरेन्द्र देव वर्मा पर केन्द्रित ‘ग्रामोदय’ पत्रिका और ‘बहुमत’ पत्रिका के 101वें अंक का किया विमोचन
Politics

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने डाॅ. नरेन्द्र देव वर्मा पर केन्द्रित ‘ग्रामोदय’ पत्रिका और ‘बहुमत’ पत्रिका के 101वें अंक का किया विमोचन

मरवाही उपचुनाव
Politics

मरवाही उपचुनाव

Politics

प्रमोद सिंह राजपूत कुम्हारी ब्लॉक के अध्यक्ष बने

Politics

ओवैसी की पार्टी ने बदला सीमांचल का समीकरण! 11 सीटों पर NDA आगे

breaking Politics

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, ग्वालियर में प्रेस वार्ता

breaking Politics

अमित और ऋचा जोगी का नामांकन खारिज होने पर बोले मंतूराम पवार- ‘जैसी करनी वैसी भरनी’

breaking Politics

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री, भूपेश बघेल बिहार चुनाव के स्टार प्रचारक बिहार में कांग्रेस 70 सीटों में चुनाव लड़ रही है

सियासत- हाथरस सामूहिक दुष्कर्म
breaking National Politics

सियासत- हाथरस सामूहिक दुष्कर्म

breaking Politics

हाथरस गैंगरेप के घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने क्या कहा, पढ़िए पूरी खबर

breaking Politics

पत्रकारों के साथ मारपीट की घटना के बाद, पीसीसी चीफ ने जांच समिति का किया गठन