- Home
- Chhattisgarh
- भिलाई : भिलाई इस्पात संयंत्र के टीएंडडी के वरिष्ठ लोको आपरेटर व सेंटर ऑफ स्टील वर्कर्स युनियन ऐक्टू के महासचिव श्यामलाल साहू को सेवानिवृत होने पर विभागीय कर्मियों ने शॉल श्रीफल देकर सम्मानित किए….
भिलाई : भिलाई इस्पात संयंत्र के टीएंडडी के वरिष्ठ लोको आपरेटर व सेंटर ऑफ स्टील वर्कर्स युनियन ऐक्टू के महासचिव श्यामलाल साहू को सेवानिवृत होने पर विभागीय कर्मियों ने शॉल श्रीफल देकर सम्मानित किए….

भिलाई [छत्तीसगढ़ आसपास न्यूज़] : बीएसपी के टी एण्ड डी परिवार के वरिष्ठ लोको आपरेटर, सेंटर आफ स्टील वर्कर्स युनियन ऐक्टू के महासचिव श्री श्यामलाल साहू को सेवानिवृत्त के एक दिन पहले टी एंड डी के कंट्रोल रूम में विदाई समारोह समारोह आयोजित कर विभागीय कर्मियों द्वारा शाॅल व श्रीफल देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर कंट्रोल के शिफ्ट इंजार्ज श्री संजय सिंह जी ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। उन्होंने श्री साहू के व्यवहार, मिलनसारिता और कार्यों की प्रसंसा करते हुए साथियों को अनुकरण का आह्वान किया। शिफ्ट मैनेजर श्री ओमप्रकाश चौधरी ने साहू के साथ किये काम तथा सुरक्षा के प्रति जागरूकता को याद किया तथा उज्जवल भविष्य की कामना की। श्री बेनीराम रावटे ने साहू जी के कार्यों के प्रति सतर्कता को याद करते हुए स्वास्थ्य के लिए सचेत और सदा खुश रहने का आह्वान कहा। कार्यक्रम में एजीएम श्री अमित सिंह जी सेवानिवृत्ति के बाद जीवन की दूसरी पारी में घूमने-फिरने और तनावमुक्त रहते हुए खुशी-खुशी दूसरी पारी खेलने का सुझाव दिया और उनके शेष जीवन की खुशहाली की कामना की। ट्राम्स कर्मी मुकेश ने गाना गाकर सम्मान समारोह को खुशनुमा कर दिया। सम्मान समारोह में श्यामलाल साहू जी ने भावुक होकर इस सम्मान के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया और सहकर्मियों के बीच अपने संघर्षों और अनुभवों को साझा किया।
इस अवसर पर कंट्रोलरगण संतोष मिश्रा, साजन लाल, व्यास नारायण, शैलेश गुप्ता, रितेश तिवारी, बाबूलाल ध्रुव सहित साथीगण एच पी यादव, पी मुराहारी, पी के नायक,सत्यनारायण सिंह रजक, श्याम सुंदर साहू, बसंत ठाकुर, पी के मंडावी, राजेश साहू,श्रवण कुमार साहू,संतोष देशमुख, चौधरी, रवि सहित अनेकों साथी उपस्थित थे।
संचालन पीलाराम वर्मा और आभार व्यक्त डामेश्वर् भारती ने किया.

🟥🟥🟥
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)