- Home
- Chhattisgarh
- आकाशवाणी रायपुर से डॉ. महेशचंद्र शर्मा के चिंतन का प्रसारण 2 और 4 मई को : 2 और 4 मई को प्रात: 6.30 बजे प्रसारित होने वाले आलेख का विषय है – ‘ जियें और जीने दें ‘ और ‘ धरती की धरोहर शांति ‘
आकाशवाणी रायपुर से डॉ. महेशचंद्र शर्मा के चिंतन का प्रसारण 2 और 4 मई को : 2 और 4 मई को प्रात: 6.30 बजे प्रसारित होने वाले आलेख का विषय है – ‘ जियें और जीने दें ‘ और ‘ धरती की धरोहर शांति ‘
भिलाई [छत्तीसगढ़ आसपास न्यूज़] : आचार्य डॉ. महेशचंद्र शर्मा के चिंतक का प्रसारण आकाशवाणी रायपुर से होगा। डा.शर्मा के लेख , आलेख , समीक्षालेख , ललितालखों और शोधालेखों के अलावा दस पुस्तकों के भी लोकप्रिय प्रकाशन हुये हैं। धर्म , संस्कृति , साहित्य और उच्चशिक्षा के सन्दर्भ में डा.शर्मा ने देश – विदेश के सफल भ्रमण किये हैं ।उनके चिन्तन और लेखन में इसका भी प्रभाव दिखायी देता है। महात्मा गान्धी जयन्ती पर भिलाई इस्पात सयन्त्र द्वारा आयोजित सर्वधर्म सभा में वे श्रीमद्भगवद्गीता का सस्वर पाठ करने का बाद लोकप्रिय व्याख्यान भी वर्षों से देते आरहे हैं।आकाशवाणी रायपुर से क्रमशः 02 मई और 04 मई को प्रातः 6.30 बजे प्रसारित होनेवाले आलेख — (1) जियें और जीने दें (2) धरती की धरोहर शान्ति है । जहाँ पहला चिन्तन – दान , सहयोग और त्याग भावनाओं पर केन्द्रित है , वहीं दूसरे चिन्तन आलेख में मानवता, सुख – शान्ति और धीरज की प्रेरणा दी गई है.
🟥🟥🟥
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)