- Home
- Chhattisgarh
- छत्तीसगढ़ में दक्षिण पश्चिम मानसून का आगमन जल्द
छत्तीसगढ़ में दक्षिण पश्चिम मानसून का आगमन जल्द

छत्तीसगढ़ में दक्षिण पश्चिम मानसून का आगमन 15 जून को संभावित है। मौसम विभाग का कहना है कि मानसून का यह आगमन सामान्य तिथि से चार दिन देरी से हो रहा है। विभाग ने यह भी बताया हैं की इस साल बारिश की स्थिति भी सामान्य रहेगी। वहीं दक्षिण पश्चिम मानसून का केरल में आगमन भी सामान्य तिथि से चार दिन देरी यानि चार जून को संभावित है। मौसम विज्ञानियों से मिली जानकारी के अनुसार, प्रदेश में मानसून का सबसे पहले प्रवेश जगदलपुर में 13 जून को संभावित है। इसके बाद 16 जून को रायपुर में और 21 जून तक अंबिकापुर यानि पूरे प्रदेश में आने की संभावना है। इन दिनों पूरा प्रदेश भीषण गर्मी से झुलस रहा हैं। अधिकतम व न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी के साथ ही उमस में लगातार वृद्धि होती जा रही है।
मौसम विज्ञानियों का कहना है कि यह पूरा सप्ताह गर्मी से तपाने वाला होगा और अगले सप्ताह यानि 22 मई से थोड़ी राहत मिलनी शुरू होगी। उन दिनों प्रदेश में मौसम का मिजाज बदलेगा और विभिन्न क्षेत्रों में अंधड़ के साथ हल्की बारिश के आसार है। इसके चलते लोगों को चिलचिलाने वाली गर्मी से थोड़ी राहत भी मिलेगी।
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)