- Home
- breaking
- Chhattisgarh
- भारत और नेपाल का सीमा विवाद लगभग खत्म!
भारत और नेपाल का सीमा विवाद लगभग खत्म!

1 जून को नई दिल्ली के हैदराबाद हाउस में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ नेपाल के पीएम ने द्विपक्षीय वार्ता की। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि, दोनों नेताओं ने भारत-नेपाल साझेदारी को सुपरहिट बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण फैसले लिए हैं। पीएम मोदी ने कहा कि हम अपने संबंधों को हिमालय की ऊंचाइयों पर ले जाने का प्रयास जारी रखेंगे। इसी भावना के साथ हम सभी मुद्दों का समाधान करेंगे, चाहे वह सीमा से जुड़ा हो या कोई अन्य मुद्दा। बातचीत के बाद पीएम मोदी और प्रचंड ने साझा रूप से नेपाल के कई बुनियादी ढांचा परियोजनाओं की शुरुआत की। कुछ योजनाओं का उदघाटन भी किया गया और कुछ का शिलान्यास भी। इसके अलावा भारत-नेपाल के बीच 7 समझौतों पर हस्ताक्षर भी हुए। इनमें सीमा पार पेट्रोलियम पाइपलाइन का विस्तार, एकीकृत जांच चौकियों का विकास के साथ ही पनबिजली में सहयोग बढ़ाने से जुड़े समझौते शामिल हैं। इन समझौतों में एक ट्रांजिट की संशोधित भारत-नेपाल संधि भी है। इसके जरिए नेपाल के लोगों के लिए नए रेल रेल मार्गों के साथ ही भारत की अंतरदेशीय जलमार्ग सुविधा का वहां के लोग प्रयोग कर सकें, इसके लिए प्रावधान किया गया है। दोनों ही देशों ने नए रेल लिंक स्थापित कर भौतिक संपर्क बढ़ाने का फैसला किया है। इसके अलावा भारतीय रेल संस्थानों में नेपाल के रेलकर्मियों को प्रशिक्षण देने पर भी सहमति बनी है। नेपाल के सुदूर पश्चिमी क्षेत्र से संपर्क को बढ़ावा देने के लिए शिरशा और जुलाघाट में और दो पुल बनाए जाएंगे।
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)