- Home
- Chhattisgarh
- भिलाई : 20 साल इंतज़ार के बाद लीजडीड का पंजीयन शुरू : लीज को मिला कानूनी दस्तावेज : लीजधारकों में खुशी की लहर :
भिलाई : 20 साल इंतज़ार के बाद लीजडीड का पंजीयन शुरू : लीज को मिला कानूनी दस्तावेज : लीजधारकों में खुशी की लहर :

भिलाई [छत्तीसगढ़ आसपास न्यूज़] : बीएसपी टाउनशीप में लीजडीड की रजिस्ट्री 12 जुलाई से प्रारंभ हो गई है. पहले दिन 7 लीजधारकों ने कराई लीजडीड की रजिस्ट्री. पहले दिन सेक्टर – 10 में निवासरत बीएसपी के पूर्व अधिकारी राम जसपाल के नाम से पहला पंजीयन हुआ. इसके अलावा मनसिंह ठाकुर, आरपी शर्मा, बीपी वर्मा, अरविंद बंछोर, यूएस तिवारी और पीके राय ने भी लीजडीड रजिस्ट्री करवाई.

•लीजधारकों को लीजडीड पंजीयन के लिए यह दस्तावेज को तैयार कर लें –
•लीज एग्रीमेंट और ऑफर लेटर
•लीज प्रीमियम
•लीज रेंट
•लीज धारक का नाम, पता
•नॉमिनी का नाम, पता
•लीज आवास के चौहददी के संबंध में जानकारी
•लीजधारी का आधार, पेनकार्ड
•बीएसपी से प्राप्त नक्शा
•दस्तावेजों की दो प्रति
एक में हस्ताक्षर और मुहर लगाकर लीज डीड रजिस्ट्री के लिए दिया जाएगा और दूसरी प्रति बीएसपी में जमा रहेगी.

•प्राधिकृत अफसर : पावर ऑफ अटार्नी –
•महाप्रबंधक विजय शर्मा
•यशवंत साहू
•मनीष पंत
•राघवेंद्र गर्ग
•नितिन कनिकदले
•आर के साव
डायरेक्टर इंचार्ज की ओर से प्राधिकृत अफसर ही लीजधारकों द्वारा अनुबंध पंजीयन के लिए प्रस्तुत किए जाने वाले दस्तावेजों को वेरीफाइ करेंगे.
•ऑफिसर्स एसोसिएशन प्रगति भवन में भी हेल्प डेस्क –
ओए एवं सेफी के अध्यक्ष नरेंद्र कुमार बंछोर ने लीजधारकों की सुविधा के लिए प्रगति भवन में हेल्प डेस्क भी प्रारंभ किया है, इसका लाभ भी लीजधारक को मिल सकेगा. इसका संचालन नरेंद्र कुमार बंछोर, सत्यवान नायक, परविंदर सिंह, रेमी थॉमस, एसके बर्धन, आरसी शर्मा, केके बहरे, एमके विनोदिया और कृष्णा शाह कर रहे हैं.
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)