कविता, कविता क्या है ? -यशवंत सिन्हा ‘कमल’
6 years ago
484
0
कविता क्या है?
वो तमाम बातें
जो तुमसे कहनी थी
मगर कह नहीं पाया
या फिर
कहा भी तो
तुम समझ नहीं पायी
या फिर
समझी भी तो
तुम ठहर नहीं पायी
उन तमाम
अनकही, नासमझी और मजबूरियों का
एक लंबा बयान
एक लेखा जोखा
उसी रीतेपन का अहसाह,
तुम्हारे बाद मेरा लंबा एकालाप…
ही…! कविता है…
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)