- Home
- Chhattisgarh
- 7 अगस्त को रायगढ़ में पीएम नरेंद्र मोदी संबोधित करेंगे आमसभा! BJP ने शुरू की तैयारियां..
7 अगस्त को रायगढ़ में पीएम नरेंद्र मोदी संबोधित करेंगे आमसभा! BJP ने शुरू की तैयारियां..
3 years ago
195
0
7 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रायगढ़ आ सकते हैं। यहां वह जनसभा को संबोधित करेंगे। हालांकि प्रधानमंत्री कार्यालय से कार्यक्रम तय नहीं हुआ है। मगर भारतीय जनता पार्टी सूत्रों की मानें तो संगठन को तैयारियां करने के निर्देश मिल चुके हैं।
भाजपा के प्रदेश प्रभारी और चुनाव प्रभारी ओम माथुर रायगढ़ का दौरा कर सकते हैं। बिलासपुर संभाग के अलग-अलग जिलों से लोग इस कार्यक्रम में शामिल होंगे, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा में बड़ी भीड़ जुटाने का लक्ष्य रखा गया है।
माना जा रहा है कि रायगढ़ में भी कुछ सरकारी योजनाओं की सौगात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दे सकते हैं।
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)