- Home
- Chhattisgarh
- कौन है छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 के लिए कॉन्ग्रेस पार्टी द्वारा नियुक्त किए गए सीनियर ऑब्जर्वर प्रीतम सिंह
कौन है छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 के लिए कॉन्ग्रेस पार्टी द्वारा नियुक्त किए गए सीनियर ऑब्जर्वर प्रीतम सिंह
3 years ago
271
0
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 के लिए चुने गए सीनियर ऑब्जर्वर प्रीतम सिंह उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष रह चुके हैं। वो 6वीं बार विधायक बनकर आए हैं। प्रीतम सिंह कांग्रेस के सक्रिय नेता हैं। उनका जन्म 1958 में उत्तर प्रदेश (अब उत्तराखंड) के देहरादून जिले के विरनाद गांव में राजपूत परिवार में हुआ था।
प्रीतम सिंह 4 मई साल 2017 से 22 जुलाई 2021 तक उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रहे हैं। इस समय वे यहां की चकराता विधानसभा सीट से विधायक रह चुके हैं। और यहां से 6 बार जीत हासिल कर चुके हैं। प्रीतम सिहं यहां नेता प्रतिपक्ष की भी जिम्मेदारी निभा चुके हैं और 2002 से 2007 और 2012 से 2017 तक कैबिनेट मंत्री भी रह चुके हैं।
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)