- Home
- Chhattisgarh
- भिलाई : विवेकानंद विचार मंच ने मुंशी प्रेमचंद जयंती मनाया
भिलाई : विवेकानंद विचार मंच ने मुंशी प्रेमचंद जयंती मनाया

भिलाई 3 [छत्तीसगढ़ आसपास न्यूज़] : 31 जुलाई को विश्व के महान कथाकार मुंशी प्रेमचंद जयंती ‘ विवेकानंद विचार मंच ‘ के तत्वाधान में मनाया गया.
माँ सरस्वती एवं प्रेमचंद की पूजा अर्चना के बाद साहित्यिक गोष्ठी के प्रारंभ में हेमंत मढ़रिया ने आलेख पाठ करते हुए कहा –
मुंशी प्रेमचंद आदर्श उनमुखी यथार्थवादी कथाकार थे, जो जन – जन में अतिप्रिय हैं.
देवेंद्र बंछोर ने कहानी ‘ नमक का दरोगा ‘ पर चर्चा करते हुए अपनी बात में कहा –
बंशीधर के माध्यम से हमें सीख मिलता है कि ईमानदारी कभी निष्फल नहीं होता, सत्य की अंतत: विजय होती है.

श्रीमती किरण बाला वर्मा ने कहा –
मुंशी प्रेमचंद की रचनाएँ सामाजिक सरोकारों से ओतप्रोत है. ईदगाह का हमीद जब अपनी दादी के लिए चिमटा खरीदता है तो हमारा हृदय गर्व से भर जाता है.
डॉ.नौशाद अहमद सिद्दीकी ‘ सब्र ‘ ने कहा –
प्रेमचंद का भारत में जन्म लेना, साहित्यकारों के लिए सौभाग्य की बात है. मुंशी प्रेमचंद की कहानियों को पढ़ना पढ़ाना बहुत जरूरी है.
डॉ.मनमोहन सिंह ने कहा –
प्रेमचंद का लेखन हमें एहसास कराता है कि घटना हमारे आसपास की घटना है.
गिरीश द्विवेदी ने कहा –
प्रेमचंद की कहानियों में सहजता का बोध होता है.
इस अवसर पर सपना मढ़रिया, सुधा वर्मा, आशी वर्मा, हमीदुन सिद्दीकी, आंचल मढ़रिया और अमीय मढ़रिया उपस्थित थे.

संयोजन व संचालन हेमंत मढ़रिया ने किया.
[ रिपोर्ट : डॉ. नौशाद अहमद सिद्दीकी ‘ सब्र ‘ : ब्यूरो प्रमुख ‘ छत्तीसगढ़ आसपास ‘ ]
🟥🟥🟥
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)