- Home
- Chhattisgarh
- सम्मान : कवि गोविंद पाल को दीर्घकालिक साहित्यिक सेवा के लिए ‘ शब्द प्रतिभा बहुक्षेत्रिय सम्मान फाउंडेशन ‘ नेपाल द्वारा ‘ नोबूल टैलेंट अंतरराष्ट्रीय साहित्य सम्मान ‘ के लिए चयनित : सम्मान फरवरी 2024 को नेपाल में एक समारोह में दिया जायेगा…
सम्मान : कवि गोविंद पाल को दीर्घकालिक साहित्यिक सेवा के लिए ‘ शब्द प्रतिभा बहुक्षेत्रिय सम्मान फाउंडेशन ‘ नेपाल द्वारा ‘ नोबूल टैलेंट अंतरराष्ट्रीय साहित्य सम्मान ‘ के लिए चयनित : सम्मान फरवरी 2024 को नेपाल में एक समारोह में दिया जायेगा…

भिलाई [छत्तीसगढ़ आसपास न्यूज़] : छत्तीसगढ़ भिलाई के कवि गोविंद पाल को दीर्घकालिक साहित्यिक सेवा एवं साहित्य के विभिन्न विधाओं में दस उत्कृष्ट पुस्तकों की प्रकाशित हेतू शब्द प्रतिभा बहुक्षेत्रिय सम्मान फाउंडेशन नेपाल द्वारा उन्हें नोबूल टैलेंट के अंतर्गत अंतर्राष्ट्रीय साहित्य सम्मान देने हेतु उनके नाम का चयन किया गया है। यह सम्मान उन्हें 2024 फरवरी को नेपाल में लुंबिनी शहर में भव्य समारोह में दिया जायेगा। ज्ञात हो कि गोविंद पाल विगत चालीस वर्षों से लगातार साहित्य लेखन करते हुए बहुत से उपलब्धियां हासिल की। विदेश में भी साहित्यिक यात्रा के दौरान उन्हें कई अंतर्राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त हुए है । कई साहित्यिक संगठनों के विशेष दायित्व भी निभा रहे हैं। मुक्तकंठ साहित्य समिति के संस्थापक सदस्य एवं वर्तमान में मुक्तकंठ साहित्य समिति के अध्यक्ष के रूप में अपना जिम्मेदारी निभा रहे हैं। नेपाली भाषा में भी गोविंद पाल की कविताओं अनुवाद होकर नेपाल के पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित भी हो चुकी है.
▪️▪️▪️▪️▪️▪️▪️▪️▪️▪️
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)