- Home
- Chhattisgarh
- आयोजन : शासकीय नवीन महाविद्यालय में विश्व एड्स दिवस पर विभिन्न प्रतियोगिता
आयोजन : शासकीय नवीन महाविद्यालय में विश्व एड्स दिवस पर विभिन्न प्रतियोगिता
कुम्हारी [सुरेश वाहने] : शासकीय नवीन महाविद्यालय, कुम्हारी में विश्व एड्स दिवस पर जागरूकता हेतु विभिन्न प्रतियोगिता का आयोजन महाविद्यालय के यूथ रेड क्रॉस सोसायटी के द्वारा किया गया। प्रतियोगिता का सफल संयोजन सहा. प्राध्यापक श्रीमती एन जयश्री और सह संयोजक नेहा वर्मा द्वारा किया गया।
सर्वप्रथम महाविद्यालय से विद्यार्थियों की जागरूकता रैली निकली, जो कुगदा बस्ती तक पहुँची। रैली में विद्यार्थियों के द्वारा जागरूकता संबंधी नारे लगाए गए। रैली तत्पश्चात् महाविद्यालय में निबंध प्रतियोगिता सम्पन्न हुई, जिसमे दुर्गेश्वरी यादव प्रथम, निशा साहू द्वितीय , मुस्कान ठाकुर तृतीय स्थान पर रहीं। चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर खुशबू नायक, द्वितीय स्थान पर समिमा, तृतीय स्थान पर दुर्गेश्वरी यादव, दामिनी श्रीवास और मीनू कुर्रे रहीं। इसी प्रकार रंगोली प्रतियोगिता में खिलेश्वरी साहू , लुकेश्वरी साहू प्रथम स्थान, मीनू कुर्रे, खुशबू ठाकुर और राबिया परवीन द्वितीय स्थान पर तथा गायत्री साहू , मानसी यादव तृतीय स्थान रहीं। इस प्रकार प्रतियोगिताओं के विभिन्न स्तरों पर प्रतिभाशाली छात्र छात्राओं ने अपनी कलाओं का प्रदर्शन किया।
महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. रीना मजूमदार ने इस अवसर पर विद्यार्थियों को संबोधित किया -“एड्स एक गंभीर समस्या है, जिस पर सभी को मिलकर कार्य करना जरूरी है। संवेदनशीलता और जागरूकता के माध्यम से ही हम इस महामारी को हरा सकते है। सुरक्षित रहें, जागरूक रहें।”
इस आयोजन में महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकों व स्टाफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा। इस कार्यकम के माध्यम से एड्स से संबंधित संदेशों को साझा किया गया.

▪️▪️▪️▪️▪️▪️▪️▪️▪️▪️▪️▪️▪️
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)