- Home
- Chhattisgarh
- ‘बंग लोक भारती ‘ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. देबज्योति गाईन के छत्तीसगढ़ आगमन पर भिलाई शहर के प्रबुद्ध नागरिकों ने अभिनंदन किया…
‘बंग लोक भारती ‘ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. देबज्योति गाईन के छत्तीसगढ़ आगमन पर भिलाई शहर के प्रबुद्ध नागरिकों ने अभिनंदन किया…

भिलाई – दुर्ग [छत्तीसगढ़ आसपास न्यूज़] :
विगत दिनों ‘ बंग लोक भारती ‘ के राष्ट्रीय अध्यक्ष लखनऊ उत्तर प्रदेश के डॉ. देबज्योति गाईन का छत्तीसगढ़ आगमन हुआ.
इस अवसर पर भिलाई – दुर्ग के प्र बुद्ध समाजसेवी और साहित्य कारों ने उनका अभिनंदन किया.


पूरे भारत में ‘ बंग लोक भारती ‘ बंग समाज के लोगों को जोड़ते हुए बांग्ला संस्कृति , बांग्ला साहित्य, बांग्ला भाषा आदि को आगामी पीढ़ी के लिए इस तरह के धरोहर को समेट कर कैसे रखना है इस पर बंग लोक भारती संस्था किस तरह कार्य कर रहे हैं और आगामी पीढ़ी के लिए किस प्रकार क्रियान्वयन किया जाना है इस पर काफ़ी गहन विचार विमर्श किया गया। साथ ही साथ डाॅ देबज्योति जी ने फरवरी में होने वाले बंग लोक भारती के राष्ट्रीय अधिवेशन लखनऊ में सम्मिलित होने के लिए उपस्थित सभी लोगों को आमंत्रित किया। अंतरराष्ट्रीय साहित्यकार व कवि गोविंद पाल कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए अपनी बांग्ला काव्य संग्रह *समयेर पदध्वनि को अतिथि डाॅ देबज्योति जी को भेंट की.
इस विचार विमर्श की बैठक में उपस्थित हुए –
पिंटू पाल, पुलिन पाल, डॉ. गौतम बनर्जी, प्रकाशचंद्र मण्डल, डॉ. श्रुति, पं. वासुदेव भट्टाचार्य, बी एन चक्रवर्ती, ब्रजेश्वर मलिक और निर्मल भौमिक.

▪️ कवि गोविंद पाल ने अपनी बांग्ला कविता संग्रह डॉ. देबज्योति गाईन को भेंट करते हुए…
ये जानकारी गोविंद पाल ने ‘ छत्तीसगढ़ आसपास ‘ को दी.
🟥🟥🟥🟥🟥🟥
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)