- Home
- Chhattisgarh
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मंत्रिमंडल का विस्तार, 9 मंत्रियों ने ली पद-गोपनीयता की शपथ
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मंत्रिमंडल का विस्तार, 9 मंत्रियों ने ली पद-गोपनीयता की शपथ
2 years ago
884
1
विष्णुदेव साय कैबिनेट का विस्तार किया गया है। राजभवन में राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने 9 विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई। साय ने अपने मंत्रिमंडल में पांच नए चेहरे और पूर्ववर्ती रमन कैबिनेट के चार पूर्व मंत्रियों पर दांव खेला है। रायपुर संभाग से 2 मंत्री, दुर्ग संभाग से डिप्टी सीएम के साथ 1 मंत्री, बिलासपुर संभाग से डिप्टी सीएम के साथ 1 मंत्री और बस्तर संभाग से केवल एक मंत्री बनाया गया है। सरगुजा संभाग से मुख्यमंत्री समेत चार मंत्री बने हैं। इस संभाग से मुख्यमंत्री साय, रामविचार नेताम, लक्ष्मी राजवाड़े और श्याम बिहारी जायसवाल शामिल हैं।
इन नेताओं ने ली मंत्री पद की शपथ
बृजमोहन अग्रवाल
केदार कश्यप
राम विचार नेताम
दयाल दास बघेल
टंक राम वर्मा
ओपी चौधरी
लखन लाल देवांगन
श्याम बिहारी जायसवाल
लक्ष्मी राजवाड़े
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)