- Home
- Chhattisgarh
- दुर्ग जिले में डायरिया का प्रकोप जारी, मरीजों की संख्या बढ़कर हुई 118
दुर्ग जिले में डायरिया का प्रकोप जारी, मरीजों की संख्या बढ़कर हुई 118

दुर्ग जिले के खुर्सीपार स्थित गौतम नगर में डायरिया का प्रकोप लगातार जारी है, कल तीन मरीज मिले, इस तरह अब तक 118 मरीज मिल चुके हैं, जिसमें से एक वृद्ध महिला की मौत हो चुकी हैं। बता दें कि पहले से ही 4 मरीज अस्पताल में दाखिल हैं, पानी का सैंपल जांच के लिए भेजा गया हैं, वही गौतम नगर में पानी की आपूर्ति बंद कर दिया गया है, निगम प्रशासन द्वारा टैंकर के माध्यम से पानी सप्लाई किया जा रहा है।
डायरिया के मरीज मिलने के बाद अब नगर निगम और स्वास्थ्य विभाग की टीम घर-घर जाकर सर्वे कर रही है, मितानिनों द्वारा भी घरों में सर्वे के दौरान लोगों को उल्टी दस्त से पीड़ित लोगों की सूची बनाई जा रही है, तो वहीं आसपास के घरों में क्लोरीन टैबलेट भी बांटी जा रही है, लोगों को पानी को उबालकर पीने की जा रही है, तो वहीं आसपास के घरों में साफ सफाई की व्यवस्था भी जां रही है, मोबाइल मेडिकल यूनिट को भी इलाकों में तैनात किया गया है।
वही दुर्ग कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा ने कहा कि गौतम नगर में पानी का सैंपल लिया गया है, सैंपल को बीआईटी कॉलेज और पीएचई विभाग को बोला गया है, जल्दी पानी की समस्याओं को दूर किया जाएगा।
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)