• story
  • कहानी, चुनी हुई ज़िंदगी- संतोष झांझी, भिलाई-छत्तीसगढ़

कहानी, चुनी हुई ज़िंदगी- संतोष झांझी, भिलाई-छत्तीसगढ़

6 years ago
589

उसे ऐसा क्यों लग रहा था कि कोई उसे घूर रहा है।उसने गाते गाते रिकार्डिंग रूम के शीशे के उसपार खड़े तीनों लोगों पर नजर डाली, उसमें से एक आँखें झुकाये रेकार्डर पर अंगुली रखे ध्यान मग्न था, दूसरा घड़ी पर नजरें जमाये था, तीसरा उनसे कुछ बात करनें मे व्यस्त था ,शीशे के उस तरफ उसके हिलते होंठ दिखाई दे रहे थे फिर कौन घूर रहा था उसे ?
इन्सान कहीं भी हो, कितना भी व्यस्त हो,अगर कोई उसे घूर रहा होता है तो उसे एहसास हो जाता है। आँखों मे एक चुम्बकिय शक्ति होती है शायद।

उसने चोर निगाहों से अपनें आसपास बैठे पाँचों म्यूजिशियंश पर नजर डाली। जोसफ आर्गन बजानें मे मगन था, मजूमदार गर्दन उठाये अधखुली आँखों से तबला बजाने मे व्यस्त था, बिशप बाँसुरी बजानें मे डूबा था, गोवर्धन ढोलक बजाते समाने शीशे के उसपार देख रहा था। विश्वनाथ की निगाहें हारमोनियम पर रखे पेपर के संकेतों पर थी।फिर,,,,, फिर कौन था ? कौन घूर रहा था उसे ? ऊंह,,,,उसमें लापरवाही से सर झटका,,,,, होगा कोई,,,,

उसनें अपनें डायरी ,पेन,पेपर वगैरह समेटे और रेकार्डिंग रूम से बाहर आगई। लड़के अपने अपनें इन्स्ट्रूमेन्ट संभालने मे लगे थे। वह गलियारे से गुजरती हुई आफिस में अपना आज का चैक लेने चली गई, चैक तैयार ही था, तुरन्त मिल गया । चैक पर्स मे रखनें के बाद पर्स की चेन बंद करते करते जब वह फिर गलियारे में पहुची तो वही युवक दिखलाई दिया जो थोड़ी देर पहले रिकार्डिंग रूम में खड़ा बातें कर रहा था। सांवला सलोना बड़ी बड़ी आँखों वाला युवक एक पल के लिये ठिठका, जैसे विश करना या कुछ कहना चाहता हो पर फिर वह आगे बढ गया। शायद उसने अर्चना के चेहरे का अपरिचित भाव पढ लिया था।अनजान लोगों से अर्चना को बात करना पसंद नहीं था। युवक की बड़ी बड़ी आँखें उसके जेहन में कई बार उभरी,,,,,क्या वही उसे घूर रहा था ?

छै माह बाद वह फिर रिकार्डिंग के लिये रेडियो स्टेशन पहुंची। रिकार्डिंग रूम खाली होने मे कुछ समय था। वहां किसी वार्ता की रेकार्डिंग चल रही थी।
वह वेटिंग रूम में अपनें म्यूजिशियंश के साथ बैठी थी,तभी उसे फिर वही युवक नजर आया। उसने उसे वेटिंग रूम मे बैठे देख लिया था। उसमें सोच लिया आज अगर वह रेकार्डिंग रूम में आया तो वह उसे छुपी नजरों से अवश्य वाॅच करेगी। इस बीच वह सामने से दो तीन बार गुजरा, उड़ती उड़ती नजर उसने हरबार वेटिंग रूम की तरफ अर्चना पर भी डाली। हाथो में पेपर लिये वह कुछ व्यस्त नजर आया ।

वापसी में लड़के आपस में बात कर रहे थे –‘ मस्त आदमी है कृष्ण धर जी ‘
मजूमदार बोला–‘क्या लक है यार,। विश्वनाथ बोला–‘ अपना लक वो खुद बनाते हैं, कितने इन्टैलिजेन्ट है। एक के बाद एक ऐग्जाम देते जा रहे हैं और प्रमोशन मिलती जा रही है।’
अर्चना सुन रही थी, आखिर मे पूछ ही लिया –‘किसकी बात कर रहे हो तुम लोग ?’
जोसफ बोला–‘वही मैडम काली शर्ट वाला,, बड़ी बड़ी आँखों वाला लड़का । पाँच साल में असिस्टेंट स्टेशन डायरेक्टर हो गया।
अर्चना बोली–‘असिस्टेंट डायरेक्टर तो कोई कृष्ण धर दीवान है न ?’
–‘ उसी की बात कर रहे हैं हमलोग ‘ मजूमदार बोला। फस्ट फ्लोर में एक आफिस के सामने
अर्चना नें इस नाम की नेम प्लेट लगी देखी थी पर उसे नहीं पता था यह उसी काली शर्ट वाले लड़के का नाम है।

साल में दो तीन बार वह रेकार्डिंग के लिये रेडियो स्टेशन जाती रही। कृष्ण धर से भी अक्सर सामना होता रहा पर न तो आमने-सामने कभी परिचय हुआ न ही कभी बात चीत हुई पर हर बार उससे सामना होते ही पता नहीं क्यों ऐसा लगता जैसे एक पल के लिये सब कुछ थम सा गया हो, जैसे नदी बहते बहते रूक गई हो,, आसमान में उड़ते उड़ते पक्षियों के पंख एक पल के लिये जैसे उड़ान भरना भूल गये हों ,,, और दिल,,, दिल की धड़कन भी जैसे एक पल को थम सी जाती,,,।
कभी कभी अचानक उसका दिखाई देना कुछ वर्षों के लिये बंद हो जाता ,, पता चलता उसका ट्रांसफर हो गया है। तब रेकार्डिंग के लिये जाते हमेशा ऐसा लगता जैसे वह यहीं आसपास है,,,,उसकी आँखें कहीं से उसे घूर रही हैं ।

जिन्दगी अपनी रफ्तार से दौड़ती रही। समय की रफ्तार तो मानों जिन्दगी की रफ्तार से भी अधिक तेज थी। जिन्दगी से अर्चना ने बहुत कुछ पाया और बहुत कुछ पाकर खोया । नाम, शोहरत, घर, परिवार , पति का प्यार, बच्चे,,,,,, फिर एक एक कर सब खोता चला गया,, पति का वियोग, बच्चों से अलगाव,,,,,, बचा रहा जीवन में बस सम्मान, यश और आवाज,, वह अपनें टूटे हुए दिल के टुकड़े समेटे हुए अक्सर उदास मन लिये सोचती रहती और कितने दिन साथ देगी यह आवाज ? एक दिन तो सब कुछ खोना ही है। आँखों की रोशनी, कान, हाथ, पाँव और एक दिन यह आवाज भी खो जायेगी। जिस दिन यह आवाज खो गई, धीरे धीरे यश, सम्मान, और इर्द गिर्द नजर आनें वाली लोगों की भीड़ भी छंट जाएगी फिर और घना हो जायेगा ये अकेलापन,और उस अकेलेपन मे ही एक दिन चुपचाप सब खतम हो जायेगा। लोगों को भी कई दिन बाद खबर होगी,, कि अर्चना,,,,,,
आने वाले दिनों की कल्पना कर वह काँप उठती।

आजकल उसका कहीं आने जानें का मन नहीं होता,, मन मारकर जब वह तैयार होकर निकलती है, दस लोगों से मेल मुलाकात होती है, तब उसे अच्छा ही लगता है। अपने प्रति लोगों का सम्मान देख उसे अपना कुछ अस्तित्व नजर आनें लगता है , पर घर आकर वह फिर उन्हीं अन्धेरो मे डूबने उतारने लगती है।

मुम्बई में बहुत बड़ा सेमिनार था,आने जानें रहनें खाने का सारा इंतजाम संस्था ने किया था। दो दिन के लंबे कार्यक्रम के अंत मे दूरदर्शन के कोई बहुत बड़े आफीसर शायद एम.डी. का जो शायद इस कार्यक्रम के अध्यक्ष थे, बड़े ताम-झाम लाव लश्कर के साथ आगमन हुआ। उन्हें ससम्मान माइक पर आशीर्वचन के लिये निमंत्रित किया गया । वह उनकी गुरूगंभीर आवाज को ध्यान पूर्वक सुन रही थी। यह,,, आवाज,,,
–‘आदरणीया अर्चना जी की आवाज का, उनकी कला का, मै पिछले चालीस वर्षों से मूक प्रशंसक रहा हूँ जब वो लखनऊ आकाशवाणी से सुगम संगीत गाती थीं ।’
अब अर्चना नें गर्दन उठाकर ध्यान से एम.डी. साहब की ओर देखा–‘ कृष्ण धर ?’

डिनर के समय अर्चना भीड़ से अलग खड़ी थी। किसी ने नैपकिन सहित प्लेट उसकी तरफ बढाई। उसने संकुचित होकर नजरें उपर उठाई । कृष्ण धर थे–‘ इतनें वर्षों बाद भी आप वैसी ही हैं ‘
अर्चना ने धन्यवाद कहकर प्लेट ले ली –‘ कैसी ?’
–‘ जैसी तीस वर्ष पहले संकोची थी। आगे बढकर खुद विश करनें या परिचय करने में आप हमेशा से ही कतराती रहीं ।’
–‘ हाँ, कई लोग इसी वजह से मुझे घमंडी भी समझ बैठते हैं पर ऐसा नहीं हैं,,,,,, आपनें सही समझा,,, मै इस मामले में जरा संकोची ही हूँ ।
—‘आप तो शायद आज भी बात न करतीं अगर मै ही आगे बढकर पहल न करता,,,।’कृष्ण धर हँसे,,
—‘शायद’ वह संकुचित हो गई । सोचने लगी क्या कहे,,,,?

इस बीच उनसे बात करनें लोग लगातार आते रहे,, जिन्हें उन्होंने हाथ के इशारे से रोक दिया —-‘ डिनर के बाद मिलते हैं यार,,
उनका सारा ध्यान अर्चना की तरफ था।
–‘ हाँ ,और बताइये आप कैसी हैं ?
–‘अब और कैसी हो सकती हूँ । बस, सब समापन की ओर है ‘ अर्चना ने उदासी से कहा।
–‘मुझे तो ऐसा नहीं लगता आपको देखकर, आप अभी भी वैसी की वैसी यंग और खुबसूरत हैं ।’
–‘ साठ साल की यंग ??’ वह मुस्कराई,
–‘देखिये मै आपसे दस साल छोटा हूँ पर मैं लग रहा हूं साठ साल का ,आप नहीं,, मुझे सब पता है, आपके साथ जो जो घटा है। मुझे जानकर बहुत ही दुख हुआ,,
–‘आप,, आप कैसे जानते हैं ??’ वह चकित थी ,,कृष्ण धर हंसा,
–‘ आपनें तो कभी हमपर नजर ही नही डाली। हम तो शुरू से ही आपकी आवाज के और आपके दीवाने रहे हैं ।’ अर्चना अकबका गई,,,
–‘ये,,, कैसी बातें कर रहें है आप ?’ वह अपने आसपास देखने लगी,।जैसे कोई सहारा ढूंढ रही हो।
—‘अब इस उम्र में पहुंच कर ही तो सच बोला जा सकता है। ट्रांसफर मेरा चाहे जहाँ हुआ हो। मै अपनें सूत्रों से आपके बारे में हर जानकारी रखता रहा हूँ । आपका अकेलापन,,,, आपकी दुश्वारियां,,,
–‘ बस अब चंद महीने और साल बचे हैं, वह भी निकल जायेंगे,,,उसने लंबी सांस लेकर कहा,,,
—-‘ सब से पहले तो आप अपनी निगेटिव सोच बदलिये ।आप खुद को साठ साल का प्रचारित कर रही हैं क्यों भई ? किसलिये ? आप यह कहना बंद करिये,,,,, अब से यंग और खुशमिजाज लोगों के बीच बैठिये ,,,,,,उनसे दोस्ती रखिये,,,, हंसिये हंसाइये ,,,,कृष्ण ने हाथ आगे बढाया।
—‘मैं हाजिर हूँ दोस्ती के लिये, अभी भी,,,, आज भी,,, चालीस साल पहले जो संकोचवश खोया आज नहीं खोना चाहता।”पता नहीं कब अर्चना का हाथ कृष्ण धर के हाथ मे चला गया। उसने देखा कृष्ण धर के सांवले सलोना चेहरे पर सफलता की चमक के साथ साथ एक निखार भी आ गया है। बदन पहले की अपेक्षा थोड़ा भर गया है। आँखें वैसी ही बड़ी बड़ी पर आत्म विश्वास से लवरेज हैं । इसीलिये तो तीस वर्ष बाद भी अर्चना ने उसे पहचानने में कोई भूल नहीं की। बस वह पहले से जरा बेतकल्लुफ नजर आया। कृष्ण के कहेनुसार यह उम्र के कारण था या फिर हो सकता है पद और सफलता इसका कारण हो।

अर्चना ने कृष्ण के हाथ से अपना हाथ अलग करना चाहा,पर कृष्ण ने इस तरह उसके हाथ को थाम रखा था कि उसे हाथ छुड़ाने के लिये एक तरह से अपना हाथ खींचना पड़ा —‘ अब चलूँगी,, साढे दस बजे ट्रेन है।’
—‘ आज मत जाओ प्लीज,, कल चली जाना, कितनी बातें बची हैं अभी।’कृष्ण की आवाज का प्रेमपूर्ण आग्रह लगभग गाड़गिड़ाहट मे बदल गया,—-‘तीस सालों के तीस घंटे ही दे दो मुझे।’
–‘रिजर्वेशन है, जाना ही होगा, सारी बातें समाप्त हैं, अब क्या बचा है ? अब तो केवल दोहराव है,,,,अपनें अधूरेपन से उबरने की कोशिश मात्र है,,, उसमें लंबी सांस लेकर कहा।

—‘ फिर वही बात, मेरी बातों पर गौर करना,। कुछ भी समाप्त नहीं हुआ है।शुरूआत तो कभी भी की जा सकती है। संपूर्ण होने की संभावनाएं अपने आसपास ही रहती हैं।’कृष्ण ने धीमी आवाज मे कहा,उसकी आवाज मे पता नहीं ऐसा क्या था कि एक पल को अर्चना का सारा अस्तित्व ही मानो विचलित हो उठा, दूसरे ही पल वह फिर स्थिर होकर बोली—‘ यह जो कुछ भी मुझ में है, वह मैने उत्पन्न नही किया, न ही वह एक दिन में मेरे भीतर निर्मित हुआ है। इस समाज, संस्कृति, और परंपराओं ने जो कुछ मेरे भीतर भरा है मैं उसी की नियति हूँ । किसी निश्चय पर पहुंचने के लिये दिल और दिमाग का एक साथ खडे रहना जरूरी है।

वह विदा लेकर चल दी। आज फिर इतने वर्षों बाद उसे लगा कोई उसे लगातार घूर रहा है। दो आँखे मानों उसकी पीठ में गाड़ी जा रहीं थी, जिसकी चुभन और गर्मी उसे अपनी पीठ से दिल मे उतरती महसूस हो रही थी। उसका दिल बार बार चाहा एक बार पलट कर देख ले, बीच मे गुजरे तीस वर्षो को भूलकर कृष्ण की खुली बाहों मे समा जाए, उसकी नशीली आँखों मे डूबकर उसके सीने पर सर रख दे,,पर वह बिना पलटें सीधी चलती रही। पलटकर वह अब कुछ भी देखना या तलाशना नही चाहती। अब तो वह जानती है उन आँखों को,,, ऐसा नहीं कि कृष्ण उसके अंतर से बिना कोई निशान छोड़े गुजर गया हो। वह सोचने लगी अगर जीवन एक पडाव है तो हमारी यात्रा एक ही समय में आगे और पीछे कैसे चलती है ? आज वह अपनें लिये चुनी गई जिन्दगी के अर्थों को समझ कर संतुष्ट है।

वह अपनें मान और मर्यादा में जकड़ी चुपचाप धीर कदमों से अकेली स्टेशन की ओर चलदी।

【 ●गीत,ग़ज़ल,कथाकारा,उपन्यासकार संतोष झांझी देश की सु-प्रसिद्ध मंचीय कवयित्री हैं
●संपर्क-
97703 36177

विज्ञापन (Advertisement)

ब्रेकिंग न्यूज़

मानसून की विदाई के साथ बदला छत्तीसगढ़ का मौसम, बढ़ेगा दिन का तापमान, रात में महसूस होगी ठंडक
breaking Chhattisgarh

मानसून की विदाई के साथ बदला छत्तीसगढ़ का मौसम, बढ़ेगा दिन का तापमान, रात में महसूस होगी ठंडक

वरिष्ठ भाजपा नेता अजय चंद्राकर के बिगड़े बोल, अधिकारी को कही गाड़ने की बात, कांग्रेस ने दी मानसिक चेकअप की सलाह
breaking Chhattisgarh

वरिष्ठ भाजपा नेता अजय चंद्राकर के बिगड़े बोल, अधिकारी को कही गाड़ने की बात, कांग्रेस ने दी मानसिक चेकअप की सलाह

इलॉन मस्क का भारतीय मूल की गर्लफ्रेंड से ब्रेकअप: 4 बच्चों की मां शिवॉन बोलीं- एक हफ्ते में ही आई लव यू कहा था…
breaking Chhattisgarh

इलॉन मस्क का भारतीय मूल की गर्लफ्रेंड से ब्रेकअप: 4 बच्चों की मां शिवॉन बोलीं- एक हफ्ते में ही आई लव यू कहा था…

भारत ने जीता गोल्ड मेडल, पाकिस्तान को 19 रन से हराया
breaking Chhattisgarh

भारत ने जीता गोल्ड मेडल, पाकिस्तान को 19 रन से हराया

नई सड़क, फोरलेन और बड़े पुल, 672 करोड़ के 24 कामों पर लगी मुहर, जानिए आपके जिले में क्या नया बनेगा
breaking Chhattisgarh

नई सड़क, फोरलेन और बड़े पुल, 672 करोड़ के 24 कामों पर लगी मुहर, जानिए आपके जिले में क्या नया बनेगा

पीएम मोदी से बातचीत में भावुक हुए कैप्टन स्मित, बोले- मुश्किल वक्त में पढ़ रहा था हनुमान चालीसा
breaking National

पीएम मोदी से बातचीत में भावुक हुए कैप्टन स्मित, बोले- मुश्किल वक्त में पढ़ रहा था हनुमान चालीसा

आशीष टिकरिया ने संभाला जनसंपर्क संचालक का पदभार, अधिकारियों-कर्मचारियों ने किया स्वागत
breaking Chhattisgarh

आशीष टिकरिया ने संभाला जनसंपर्क संचालक का पदभार, अधिकारियों-कर्मचारियों ने किया स्वागत

छत्तीसगढ़ से मानसून की विदाई शुरू, अगले 48 घंटे में कई जिलों से होगी वापसी
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ से मानसून की विदाई शुरू, अगले 48 घंटे में कई जिलों से होगी वापसी

छत्तीसगढ़ कोयला घोटाला केस में बड़ी कार्रवाई: भिलाई विधायक देवेंद्र यादव की मुश्किलें बढ़ीं, EOW ने भेजा नोटिस
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ कोयला घोटाला केस में बड़ी कार्रवाई: भिलाई विधायक देवेंद्र यादव की मुश्किलें बढ़ीं, EOW ने भेजा नोटिस

LPG सिलिंडर नहीं आ रहा? रायपुर में गैस और बिजली कनेक्शन की e-KYC अनिवार्य, ऑफलाइन-ऑनलाइन ऐसे करें वेरिफिकेशन
breaking Chhattisgarh

LPG सिलिंडर नहीं आ रहा? रायपुर में गैस और बिजली कनेक्शन की e-KYC अनिवार्य, ऑफलाइन-ऑनलाइन ऐसे करें वेरिफिकेशन

सुप्रीम कोर्ट का पटाखों पर बड़ा रुख, न पूरी तरह बैन न 24 घंटे की खुली छूट; तय होगा समय और पटाखों का प्रकार
breaking National

सुप्रीम कोर्ट का पटाखों पर बड़ा रुख, न पूरी तरह बैन न 24 घंटे की खुली छूट; तय होगा समय और पटाखों का प्रकार

केंद्र से बराबर राशि मिलने के बाद कितना हुआ काम? छत्तीसगढ़ में जल जीवन मिशन की वर्तमान स्थिति बताए राज्य सरकार: हाई कोर्ट
breaking Chhattisgarh

केंद्र से बराबर राशि मिलने के बाद कितना हुआ काम? छत्तीसगढ़ में जल जीवन मिशन की वर्तमान स्थिति बताए राज्य सरकार: हाई कोर्ट

छत्तीसगढ़ में जमीन का सीमांकन अब घर बैठे, तहसील के चक्कर खत्म, ऑनलाइन ऐसे करें आवेदन
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में जमीन का सीमांकन अब घर बैठे, तहसील के चक्कर खत्म, ऑनलाइन ऐसे करें आवेदन

25 करोड़ की फिरौती केस में नया मोड़, जमानत मिली तो फरार हुआ शोएब! अब ठिकानों पर रेड मार रही पुलिस
breaking Chhattisgarh

25 करोड़ की फिरौती केस में नया मोड़, जमानत मिली तो फरार हुआ शोएब! अब ठिकानों पर रेड मार रही पुलिस

ऑस्ट्रेलिया में छत्तीसगढ़ की बेटी का डंका, पल्लवी नायक की ‘Social Sage’ को मिला प्रतिष्ठित Champion Award
breaking Chhattisgarh

ऑस्ट्रेलिया में छत्तीसगढ़ की बेटी का डंका, पल्लवी नायक की ‘Social Sage’ को मिला प्रतिष्ठित Champion Award

भारत में Apple Pay की शुरुआत, Axis Bank क्रेडिट कार्ड से बिना कार्ड निकाले कर सकेंगे पेमेंट
breaking Chhattisgarh

भारत में Apple Pay की शुरुआत, Axis Bank क्रेडिट कार्ड से बिना कार्ड निकाले कर सकेंगे पेमेंट

इंस्टाग्राम Supervision फीचर, क्या माता-पिता देख सकते हैं बच्चे का अकाउंट? जानें नियम
breaking Chhattisgarh

इंस्टाग्राम Supervision फीचर, क्या माता-पिता देख सकते हैं बच्चे का अकाउंट? जानें नियम

INDIA ब्लॉक का बड़ा ऐलान, 2 से 8 अक्टूबर तक ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अभियान
breaking Chhattisgarh

INDIA ब्लॉक का बड़ा ऐलान, 2 से 8 अक्टूबर तक ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अभियान

छत्तीसगढ़: स्कूलों की बिल्डिंग का हिसाब नहीं दिया तो वेतन पर संकट, 31 जिलों के DEO को नोटिस
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़: स्कूलों की बिल्डिंग का हिसाब नहीं दिया तो वेतन पर संकट, 31 जिलों के DEO को नोटिस

पूर्व अग्निवीरों के लिए खुला रास्ता, साय कैबिनेट ने मंजूर किए नए भर्ती नियम; लिए ये 3 अहम फैसले
breaking Chhattisgarh

पूर्व अग्निवीरों के लिए खुला रास्ता, साय कैबिनेट ने मंजूर किए नए भर्ती नियम; लिए ये 3 अहम फैसले

कविता

आरंभ साहित्यिक मंच : वीणा सिंह
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : वीणा सिंह

हिंदी दिवस पर विशेष : डॉ. विजय कुमार गुप्ता ‘मुन्ना’
poetry

हिंदी दिवस पर विशेष : डॉ. विजय कुमार गुप्ता ‘मुन्ना’

देश के सुविख्यात गीतकार डॉ. माणिक विश्वकर्मा ‘नवरंग’ द्वारा रचित विश्वकर्मा कुल गीत लाँच हुआ
poetry

देश के सुविख्यात गीतकार डॉ. माणिक विश्वकर्मा ‘नवरंग’ द्वारा रचित विश्वकर्मा कुल गीत लाँच हुआ

विशेष : हमारे श्री कृष्ण- डॉ. नीलकंठ देवांगन
poetry

विशेष : हमारे श्री कृष्ण- डॉ. नीलकंठ देवांगन

आरंभ साहित्यिक मंच : डॉ. दीक्षा चौबे
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : डॉ. दीक्षा चौबे

आरंभ साहित्यिक मंच : दीप्ति श्रीवास्तव
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : दीप्ति श्रीवास्तव

आरंभ साहित्यिक मंच : डॉ. विजय कुमार गुप्ता ‘मुन्ना’
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : डॉ. विजय कुमार गुप्ता ‘मुन्ना’

डॉ. संजय दानी की ग़ज़ल संग्रह ‘चश्मेबद्दुर’ मेरी नज़र में- प्रदीप भट्टाचार्य
poetry

डॉ. संजय दानी की ग़ज़ल संग्रह ‘चश्मेबद्दुर’ मेरी नज़र में- प्रदीप भट्टाचार्य

कविता आसपास : तारकनाथ चौधुरी
poetry

कविता आसपास : तारकनाथ चौधुरी

कवि और कविता : पल्लव चटर्जी
poetry

कवि और कविता : पल्लव चटर्जी

आरंभ साहित्यिक मंच : उभरते हुए प्रगतिशील परंपरा एवं सोच के कवि डॉ. गिरधर चंद्रा ‘साज़’
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : उभरते हुए प्रगतिशील परंपरा एवं सोच के कवि डॉ. गिरधर चंद्रा ‘साज़’

इस माह की कवयित्री –  सेवानिवृत्त प्राचार्या शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जुनवानी भिलाई जिला- दुर्ग छत्तीसगढ़ की श्रीमती वर्षा ठाकुर
poetry

इस माह की कवयित्री – सेवानिवृत्त प्राचार्या शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जुनवानी भिलाई जिला- दुर्ग छत्तीसगढ़ की श्रीमती वर्षा ठाकुर

आरंभ साहित्यिक मंच : बांग्ला-हिंदी के सुविख्यात प्रगतिशील परंपरा के छोटी-छोटी कविताओं के रचनाशील कवि पल्लव चटर्जी
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : बांग्ला-हिंदी के सुविख्यात प्रगतिशील परंपरा के छोटी-छोटी कविताओं के रचनाशील कवि पल्लव चटर्जी

पावस रचना : दीप्ति श्रीवास्तव
poetry

पावस रचना : दीप्ति श्रीवास्तव

आरंभ साहित्यिक मंच – अर्पिता चौधुरी
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच – अर्पिता चौधुरी

इस माह के ग़ज़लकार : सुशील यादव
poetry

इस माह के ग़ज़लकार : सुशील यादव

आरंभ साहित्यिक मंच : शुचि ‘भवि’
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : शुचि ‘भवि’

आज पढ़ें ‘आरंभ’ साहित्यिक मंच में बांग्ला और हिंदी के सुस्थापित कवि पल्लव चटर्जी
poetry

आज पढ़ें ‘आरंभ’ साहित्यिक मंच में बांग्ला और हिंदी के सुस्थापित कवि पल्लव चटर्जी

इस माह की कवयित्री : शुचि ‘भवि’
poetry

इस माह की कवयित्री : शुचि ‘भवि’

आरंभ साहित्यिक मंच : संध्या जैन
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : संध्या जैन

कहानी

बचपन आसपास [बाल कहानी] – बलदाऊ राम साहू
story

बचपन आसपास [बाल कहानी] – बलदाऊ राम साहू

लेख : कैलाश जैन बरमेचा
story

लेख : कैलाश जैन बरमेचा

कहानी : दीप्ति श्रीवास्तव
story

कहानी : दीप्ति श्रीवास्तव

लघु कथा : डॉ. प्रेमकुमार पाण्डेय
story

लघु कथा : डॉ. प्रेमकुमार पाण्डेय

लघुकथा : सरस सलिला – दीप्ति श्रीवास्तव
story

लघुकथा : सरस सलिला – दीप्ति श्रीवास्तव

आलेख : ‘बहकता बचपन’ – साजिद अली ‘सतरंगी’
story

आलेख : ‘बहकता बचपन’ – साजिद अली ‘सतरंगी’

स्वर्ग का न्याय : महेश की आत्मकथा – लेखक शायर नावेद रज़ा दुर्गवी
story

स्वर्ग का न्याय : महेश की आत्मकथा – लेखक शायर नावेद रज़ा दुर्गवी

कहानी : ‘पीहू’ – डॉ. दीक्षा चौबे
story

कहानी : ‘पीहू’ – डॉ. दीक्षा चौबे

संदेशप्रद लघु कथा : ‘पुकार’ – कैलाश बरमेचा जैन
story

संदेशप्रद लघु कथा : ‘पुकार’ – कैलाश बरमेचा जैन

लेखिका विद्या गुप्ता की कृति ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ की समीक्षा लेखक कवि विजय वर्तमान के शब्दों में – ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ यह विद्या गुप्ता की सच्ची, निर्भीक और सर्व स्वीकार्य घोषणा है
story

लेखिका विद्या गुप्ता की कृति ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ की समीक्षा लेखक कवि विजय वर्तमान के शब्दों में – ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ यह विद्या गुप्ता की सच्ची, निर्भीक और सर्व स्वीकार्य घोषणा है

मास्टर स्ट्रोक [व्यंग्य] : राजशेखर चौबे
story

मास्टर स्ट्रोक [व्यंग्य] : राजशेखर चौबे

लघु कथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती
story

लघु कथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती

सत्य घटना पर आधारित कहानी : ‘सब्जी वाली मंजू’ :  ब्रजेश मल्लिक
story

सत्य घटना पर आधारित कहानी : ‘सब्जी वाली मंजू’ : ब्रजेश मल्लिक

लघुकथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती
story

लघुकथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती

कहिनी : मया के बंधना – डॉ. दीक्षा चौबे
story

कहिनी : मया के बंधना – डॉ. दीक्षा चौबे

🤣 होली विशेष :प्रो.अश्विनी केशरवानी
story

🤣 होली विशेष :प्रो.अश्विनी केशरवानी

चर्चित उपन्यासत्रयी उर्मिला शुक्ल ने रचा इतिहास…
story

चर्चित उपन्यासत्रयी उर्मिला शुक्ल ने रचा इतिहास…

story

रचना आसपास : उर्मिला शुक्ल

story

रचना आसपास : दीप्ति श्रीवास्तव

story

कहानी : संतोष झांझी

लेख

‘साहित्य सृजन परिषद्’ के तत्वावधान में पावस ऋतु पर सरस काव्य गोष्ठी 26 जुलाई को इंदिरा गाँधी उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय सुपेला-भिलाई में अपराह्न 2.30 बजे से
Article

‘साहित्य सृजन परिषद्’ के तत्वावधान में पावस ऋतु पर सरस काव्य गोष्ठी 26 जुलाई को इंदिरा गाँधी उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय सुपेला-भिलाई में अपराह्न 2.30 बजे से

रवींद्र-नज़रूल उत्सव-2026 : ‘बंगीय साहित्य संस्था’ के तत्वावधान में रवींद्र-नज़रूल उत्सव 25 जुलाई को ‘ऑफिसर्स एसोसिएशन प्रगति भवन’ में प्रात:11.00 बजे से रात 8.00 बजे तक
Article

रवींद्र-नज़रूल उत्सव-2026 : ‘बंगीय साहित्य संस्था’ के तत्वावधान में रवींद्र-नज़रूल उत्सव 25 जुलाई को ‘ऑफिसर्स एसोसिएशन प्रगति भवन’ में प्रात:11.00 बजे से रात 8.00 बजे तक

काव्य संध्या : प्रगतिशील कवि डॉ. प्रेमकुमार पाण्डेय के निवास में दिव्या सक्सेना, विजया भारती, गजेंद्र द्विवेदी ‘गिरीश’, पारुल पांडेय, संजय मैथिल, युसूफ सागर, हाजी रियाज़ खान गौहर, मनमोहन मतवाला, ओम पांडेय, डॉ. नौशाद अहमद सिद्दीकी ‘सब्र’, छ्गनलाल सोनी, संतराम वर्मा और डॉ. आरबी कुशवाहा शामिल हुए

विशेष : भाईदूज, भाई-बहन के परस्पर प्रेम और दायित्व का त्योहार : भाईदूज और रक्षा बंधन की सनातनी मान्यताएं – श्रीमती संजीव ठाकुर
Article

विशेष : भाईदूज, भाई-बहन के परस्पर प्रेम और दायित्व का त्योहार : भाईदूज और रक्षा बंधन की सनातनी मान्यताएं – श्रीमती संजीव ठाकुर

Article

तीन लघुकथा : रश्मि अमितेष पुरोहित

व्यंग्य : देश की बदनामी चालू आहे ❗ – राजेंद्र शर्मा
Article

व्यंग्य : देश की बदनामी चालू आहे ❗ – राजेंद्र शर्मा

Article

लघुकथा : डॉ. प्रेमकुमार पाण्डेय [केंद्रीय विद्यालय वेंकटगिरि, आंध्रप्रदेश]

जोशीमठ की त्रासदी : राजेंद्र शर्मा
Article

जोशीमठ की त्रासदी : राजेंद्र शर्मा

18 दिसंबर को जयंती के अवसर पर गुरू घासीदास और सतनाम परम्परा
Article

18 दिसंबर को जयंती के अवसर पर गुरू घासीदास और सतनाम परम्परा

जयंती : सतनाम पंथ के संस्थापक संत शिरोमणि बाबा गुरु घासीदास जी
Article

जयंती : सतनाम पंथ के संस्थापक संत शिरोमणि बाबा गुरु घासीदास जी

व्यंग्य : नो हार, ओन्ली जीत ❗ – राजेंद्र शर्मा
Article

व्यंग्य : नो हार, ओन्ली जीत ❗ – राजेंद्र शर्मा

🟥 अब तेरा क्या होगा रे बुलडोजर ❗ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा.
Article

🟥 अब तेरा क्या होगा रे बुलडोजर ❗ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा.

🟥 प्ररंपरा या कुटेव  ❓ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा
Article

🟥 प्ररंपरा या कुटेव ❓ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा

▪️ न्यायपालिका के अपशकुनी के साथी : वैसे ही चलना दूभर था अंधियारे में…इनने और घुमाव ला दिया गलियारे में – आलेख बादल सरोज.
Article

▪️ न्यायपालिका के अपशकुनी के साथी : वैसे ही चलना दूभर था अंधियारे में…इनने और घुमाव ला दिया गलियारे में – आलेख बादल सरोज.

▪️ मशहूर शायर गीतकार साहिर लुधियानवी : ‘ जंग तो ख़ुद ही एक मसअला है, जंग क्या मसअलों का हल देगी ‘ : वो सुबह कभी तो आएगी – गणेश कछवाहा.
Article

▪️ मशहूर शायर गीतकार साहिर लुधियानवी : ‘ जंग तो ख़ुद ही एक मसअला है, जंग क्या मसअलों का हल देगी ‘ : वो सुबह कभी तो आएगी – गणेश कछवाहा.

▪️ व्यंग्य : दीवाली के कूंचे से यूँ लक्ष्मी जी निकलीं ❗ – राजेंद्र शर्मा
Article

▪️ व्यंग्य : दीवाली के कूंचे से यूँ लक्ष्मी जी निकलीं ❗ – राजेंद्र शर्मा

25 सितंबर पितृ मोक्ष अमावस्या के उपलक्ष्य में… पितृ श्राद्ध – श्राद्ध का प्रतीक
Article

25 सितंबर पितृ मोक्ष अमावस्या के उपलक्ष्य में… पितृ श्राद्ध – श्राद्ध का प्रतीक

Article

🟢 आजादी के अमृत महोत्सव पर विशेष : डॉ. अशोक आकाश.

Article

🟣 अमृत महोत्सव पर विशेष : डॉ. बलदाऊ राम साहू [दुर्ग]

Article

🟣 समसामयिक चिंतन : डॉ. अरविंद प्रेमचंद जैन [भोपाल].

राजनीति न्यूज़

breaking Politics

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उदयपुर हत्याकांड को लेकर दिया बड़ा बयान

Politics

■छत्तीसगढ़ :

Politics

भारतीय जनता पार्टी,भिलाई-दुर्ग के वरिष्ठ कार्यकर्ता संजय जे.दानी,लल्लन मिश्रा, सुरेखा खटी,अमरजीत सिंह ‘चहल’,विजय शुक्ला, कुमुद द्विवेदी महेंद्र यादव,सूरज शर्मा,प्रभा साहू,संजय खर्चे,किशोर बहाड़े, प्रदीप बोबडे,पुरषोत्तम चौकसे,राहुल भोसले,रितेश सिंह,रश्मि अगतकर, सोनाली,भारती उइके,प्रीति अग्रवाल,सीमा कन्नौजे,तृप्ति कन्नौजे,महेश सिंह, राकेश शुक्ला, अशोक स्वाईन ओर नागेश्वर राव ‘बाबू’ ने सयुंक्त बयान में भिलाई के विधायक देवेन्द्र यादव से जवाब-तलब किया.

breaking Politics

भिलाई कांड, न्यायाधीश अवकाश पर, जाने कब होगी सुनवाई

धमतरी आसपास
Politics

धमतरी आसपास

Politics

स्मृति शेष- बाबू जी, मोतीलाल वोरा

Politics

छत्तीसगढ़ कांग्रेस में हलचल

breaking Politics

राज्यसभा सांसद सुश्री सरोज पाण्डेय ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से कहा- मर्यादित भाषा में रखें अपनी बात

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल  ने डाॅ. नरेन्द्र देव वर्मा पर केन्द्रित ‘ग्रामोदय’ पत्रिका और ‘बहुमत’ पत्रिका के 101वें अंक का किया विमोचन
Politics

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने डाॅ. नरेन्द्र देव वर्मा पर केन्द्रित ‘ग्रामोदय’ पत्रिका और ‘बहुमत’ पत्रिका के 101वें अंक का किया विमोचन

मरवाही उपचुनाव
Politics

मरवाही उपचुनाव

Politics

प्रमोद सिंह राजपूत कुम्हारी ब्लॉक के अध्यक्ष बने

Politics

ओवैसी की पार्टी ने बदला सीमांचल का समीकरण! 11 सीटों पर NDA आगे

breaking Politics

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, ग्वालियर में प्रेस वार्ता

breaking Politics

अमित और ऋचा जोगी का नामांकन खारिज होने पर बोले मंतूराम पवार- ‘जैसी करनी वैसी भरनी’

breaking Politics

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री, भूपेश बघेल बिहार चुनाव के स्टार प्रचारक बिहार में कांग्रेस 70 सीटों में चुनाव लड़ रही है

सियासत- हाथरस सामूहिक दुष्कर्म
breaking National Politics

सियासत- हाथरस सामूहिक दुष्कर्म

breaking Politics

हाथरस गैंगरेप के घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने क्या कहा, पढ़िए पूरी खबर

breaking Politics

पत्रकारों के साथ मारपीट की घटना के बाद, पीसीसी चीफ ने जांच समिति का किया गठन