- Home
- Chhattisgarh
- रायपुर प्रेस क्लब के नए अध्यक्ष के लिए चुनाव 17 फरवरी को
रायपुर प्रेस क्लब के नए अध्यक्ष के लिए चुनाव 17 फरवरी को
2 years ago
257
0

रायपुर प्रेस क्लब के चुनाव की तिथि घोषित, निर्वाचन अधिकारी ने जारी की समय सारिणी…
रायपुर प्रेस क्लब के चुनाव की आखिरकार घोषणा कर दी गई है। अपर कलेक्टर और जिला निर्वाचन अधिकारी बीसी साहू ने इसकी सूचना जारी करते हुए अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव और कोषाध्यक्ष के एक-एक पद और संयुक्त सचिव के दो पदों के लिए निर्वाचन की तिथि जारी की है। चुनाव में हिस्सा लेने के लिए 2 फरवरी से नामांकन भरे जा सकेंगे। नाम वापसी और अभ्यर्थियों की सूची के अंतिम प्रकाशन के बाद 17 फरवरी को मतदान कराया जायेगा।
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)