- Home
- Chhattisgarh
- आज दुर्ग में ‘ सद्भावना सर्व वैश्य समाज ‘ का वैवाहिक परिचय सम्मेलन : शामिल होंगे उप मुख्यमंत्री अरुण साव…
आज दुर्ग में ‘ सद्भावना सर्व वैश्य समाज ‘ का वैवाहिक परिचय सम्मेलन : शामिल होंगे उप मुख्यमंत्री अरुण साव…

दुर्ग [छत्तीसगढ़ आसपास न्यूज़] : ‘ सद्भावना सर्व वैश्य समाज ‘ का वैवाहिक परिचय सम्मेलन आज दस फरवरी को प्रातः दस बजे उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव के मुख्य आतिथ्य, विधायक श्री गजेन्द्र यादव एवम पुरुषोत्तम अग्रवाल की सहित बनिक वैश्य समाज के सामाजिक अतिथियों की उपस्तिथि में संपन्न होने जा रहा है.
संयोजक राजीव अग्रवाल ने जानकारी दी है कि- सभी प्रतिभागियों से प्रातः 9 बजे दुर्ग रेलवे स्टेशन रोड अग्रसेन चौक स्थित पुराने अग्रसेन भवन में उपस्थित होकर पंजीयन कन्फर्म कराने कहा गया है। आयोजन में पूर्व से पंजीयन नहीं करा सके प्रतिभागियों को सीमित संख्या में ही नियमानुसार प्रवेश मिल पाएगा। आयोजन में छत्तीसगढ़ सहित विभिन्न राज्यों के दसा बीसा मारवाड़ी अग्रवाल, गहोई वैश्य, केशरवानी, कसौंधन, अग्रहरी, हलवाई, जैन माहेश्वरी आदि बनिक वैश्य समाज के युवक युवती सहित विधवा विधुर तलाकशुदा मांगलिक आदि प्रतिभागी बड़ी संख्या में पंजीयन करा चुके हैं.
आयोजन को सफल बनाने महिला संयोजिका श्रीमती अलका अग्रवाल श्रीमती सोनल अग्रवाल सुषमा अग्रवाल सहित संरक्षक मुरारी अग्रवाल पुरषोत्तम अग्रवाल, शशांक अग्रवाल सुरेश बाबा अजय अग्रवाल सुशील अग्रवाल, बिल्हा उपेंद्र, महेंद्र, शिवशंकर, बालगोविंद,राजेश शैलेंद्र गुप्ता आदि प्रयासरत हैं।
🟥🟥🟥🟥🟥🟥
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)