- Home
- Chhattisgarh
- छत्तीसगढ़, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भ्र्ष्टाचार पर रोक लगाने की बड़ी पहल
छत्तीसगढ़, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भ्र्ष्टाचार पर रोक लगाने की बड़ी पहल
5 years ago
554
0

■भ्र्ष्टाचार एवं आर्थिक अनियमितता की शिकायतें अब एक क्लिक पर हो सकेगी
●सुरेश वाहने
●विशेष सवांददाता
आज विश्व भ्रष्टाचार निवारण दिवस के अवसर पर अपने निवास कार्यालय में एन्टी करप्शन ब्यूरो एवं राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो की वेबसाईट www.acbeow.cg.gov.in का लोकार्पण किया।
यह वेबसाईट छत्तीसगढ़ी भाषा में प्रदेश की प्रथम वेबसाईट है। इसमें जाकर कोई भी व्यक्ति अपनी शिकायत दर्ज कर सकते हैं और कार्रवाई के संबंध में जानकारी ले सकते हैं।
जनता द्वारा भ्रष्टाचार की शिकायत एवं जागरूकता के लिये हेल्पलाईन नंबर 1064 एवं व्हाट्सअप नंबर 8827461064 भी लॉन्च किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए ईओडब्ल्यू और एसीबी के अधिकारियों-कर्मचारियों ने एकत्र की गई एक लाख 25 हजार रूपए की सहयोग राशि का चेक भी सौंपा।
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)