- Home
- Chhattisgarh
- सर्व ब्रह्माम्ण समाज’ द्वारा आज दुर्ग में निकाली जाएगी भगवान परशुराम की शोभायात्रा : शोभा यात्रा दुर्ग के अग्रसेन चौक से परशुराम भवन शिवनाथ नदी रोड पर समापन होगा : महाआरती और भोजन प्रसादी
सर्व ब्रह्माम्ण समाज’ द्वारा आज दुर्ग में निकाली जाएगी भगवान परशुराम की शोभायात्रा : शोभा यात्रा दुर्ग के अग्रसेन चौक से परशुराम भवन शिवनाथ नदी रोड पर समापन होगा : महाआरती और भोजन प्रसादी

• छत्तीसगढ़ आसपास न्यूज़
• दुर्ग [ छत्तीसगढ़ ]

आज ‘सर्व ब्रह्माम्ण समाज’ द्वारा अग्रसेन चौक से शिवनाथ नदी तट तक भगवान परशुराम जन्मोत्सव पखवाड़ा के तहत विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी. पूरे देश में आज भगवान परशुराम जन्मोत्सव का आयोजन हो रहा है. ब्रह्माम्ण समाज दुर्ग के सभी विप्रजन पारंपरिक वेशभूषा में शोभा यात्रा, पूजा पाठ और हवन कर भगवान परशुराम का जन्मोत्सव मनाएंगे. आयोजन समिति के प्रमुख पं. सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि- इस शोभा यात्रा में दुर्ग, भिलाई और आसपास जिलों से भी विप्रजन शामिल होंगे. शोभा यात्रा सायं 4 बजे दुर्ग के अग्रेसन चौक से प्रारंभ होगी. विशाल मनमोहक झांकी,भगवान परशुराम की भव्य प्रतिमा, अस्त्र शस्त्र से सुसज्जित, आकर्षक रंग- बिरंगे परंपरागत वेशभूषा में विप्र जनों की उपस्थिति, छत्तीसगढ़ की परंपरा को संजोते हुए पूरा दुर्ग शहर का वातावरण भगवामय ब्रह्माम्ण एकता की मिशाल प्रस्तुत करेगा. नगर के साथ साथ पूरे छत्तीसगढ़ में सनातनी संदेश देगा.
🙏
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)