• Chhattisgarh
  • छत्तीसगढ़ आसपास, संयंत्र की खबरें[ हर किसी की जिंदगी से जुड़ा हुआ है सेल ]

छत्तीसगढ़ आसपास, संयंत्र की खबरें[ हर किसी की जिंदगी से जुड़ा हुआ है सेल ]

2 years ago
167

▪️
डेंगू रोकथाम और नियंत्रण हेतु टाउनशिप का संयुक्त निरीक्षण

भिलाई टाउनशिप का पर्यावरण बारिश के मौसम में डेंगू मच्छरों के अनुकूल होने से डेंगू फैलने की आशंका हमेशा रहती है। इस संभावना के मद्देनजर आवश्यक प्रतिबंधात्मक उपायों हेतु भिलाई इस्पात संयंत्र का जन स्वास्थ्य विभाग एवं नगर पालिक निगम द्वारा लगातार प्रयास किये जा रहे हैं। इसी तारतम्य में डेंगू से निपटने के लिए तैयारियों का जायजा लेने हेतु आयुक्त (नगर निगम भिलाई) श्री देवेश कुमार ध्रुव ने, भिलाई इस्पात संयंत्र के नगर सेवाएं विभाग के अधिकारियों के साथ टाउनशिप का सघन दौरा किया। साथ ही, उपलब्ध संसाधनों जैसे मशीन, कीटनाशक एवं मैन पावर का अवलोकन करते हुए, कमियों को एक सप्ताह में दूर करने के लिए कार्य योजना सुनिश्चित की गयी।
दौरे के अंतर्गत, सर्वप्रथम, सेक्टर 8 के पीएचडी विभाग में श्री देवेश कुमार ध्रुव द्वारा बैठक ली गई, जहाँ उपलब्ध आवश्यक कीटनाशकों, प्रचार सामग्री एवं सम्बन्धित मशीनों की स्थिति का जायजा लिया गया। घर-घर सर्वेक्षण अभियान के अंतर्गत आवासों के टबों, गमलों, खाली रखे पात्रों में पड़े पानी एवं गड्ढों में रुके पानी को सप्ताह भर के अंदर खाली करने सम्बंधी जन-जागरूकता एवं लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु चर्चा की गयी। तत्पश्चात, सेक्टर 06 से होकर गुजरने वाले बड़े नाले का अवलोकन कर जलकुम्भी एवं बहाव के अवरोध की दशा देखते हुए, बारिश में विपरीत स्थिति और डेंगू की चुनौतियों से निपटने के लिए शीघ्र सफाई करने पर विचार किया गया। जिसके लिए जन स्वास्थय अभियांत्रिकी एवं सिविल अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारीयों के साथ योजना पर चर्चा की गई।
डेंगू के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण सेक्टर-02 क्षेत्र के बैक लेन की दशा का अवलोकन किया गया। बारिश के पूर्व पानी जमाव को रोकने के लिए इन क्षेत्रों की शीघ्र सफाई की व्यवस्था की कार्य योजना बनायी गयी। नगरीय अपशिष्ट के उचित निष्पादन हेतु जवाहर उद्यान के बगल में लैंड फिल का अवलोकन किया गया। तत्पश्चात, एसएलआरएम सेंटर नेवई पहुँच कर वहां चल रहे कम्पोस्टिंग एवं प्लास्टिक प्रोसेसिंग कार्यों का जायजा लिया गया। भिलाई वासियों को डेंगू से सुरक्षित रखने संयुक्त अभियान चलाये जाने एवं कार्य की प्रगति सहित कार्यान्वयन की उत्कृष्टता बनाए रखने योजना पर चर्चा की गयी।
बीएसपी का जन स्वास्थय विभाग, आम जनों से वेक्टर जनित बीमारियों से बचने व्यक्तिगत स्तर पर किये जा सकने वाले उपायों जैसे प्रति सप्ताह पानी की टंकियों को खाली करना, खाली बर्तन, पुराने टायरों तथा कबाड आदि में पानी का जमाव न होने देने की अपील करता है।
उक्त दौरे में आयुक्त (नगर पालिक निगम) श्री देवेश कुमार ध्रुव के साथ महाप्रबंधक (नगर सेवाएं) श्री के के यादव, उप महाप्रबंधक (नगर सेवाएं-पीएचई) श्री डी सी सिंह, सहायक महाप्रबंधक (नगर सेवाएं) श्री सरोज कुमार झा, वरिष्ठ प्रबंधक (नगर सेवाएं) श्री रमेश गुप्ता, वरिष्ठ प्रबंधक (नगर सेवाएं) श्री ए के बंजारा, वरिष्ठ प्रबंधक (नगर सेवाएं) श्री मुकुंद दास मानिकपुरी, कनिष्ठ अधिकारी (पीएचडी) के अलावा श्री धर्मेन्द्र मिश्रा, स्वास्थ्य अधिकारी (नगर निगम) श्री अजय शुक्ला, जन संपर्क अधिकारी (नगर निगम) श्री तुषार, जिला स्वास्थ्य विभाग से श्री सैमुअल, जोन पांच नगर पालिक निगम सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे।

०००

▪️
बीएसपी प्रबंधन ने मुख्य महा प्रबंधक [एमएम] तपन कुमार को सेवानिवृत्ति पर दी भावभीनी विदाई

भिलाई इस्पात संयंत्र  की सेवा से मई 2024 माह में सेवानिवृत्त हुए मुख्य महाप्रबंधक (सामग्री प्रबंधन) श्री तपन कुमार के लिए बीएसपी बिरादरी ने एक विदाई समारोह का आयोजन किया। यह आयोजन इस्पात भवन के डीआईसी कांफ्रेंस हॉल में किया गया। निदेशक प्रभारी (बीएसपी) श्री अनिर्बान दासगुप्ता एवं कार्यकारी कार्यपालक निदेशक (मानव संसाधन) श्रीमती निशा सोनी ने, सेवानिवृत्त हो रहे श्री तपन कुमार को सेवानिवृत्ति आदेश और सेवा प्रमाण पत्र सौंपा। इस अवसर पर उनके साथ उनकी पत्नी श्रीमती अर्चना कुमार, उनके बेटे और बेटी भी उपस्थित थे।
श्री अनिर्बान दासगुप्ता ने बीएसपी बिरादरी की ओर से श्री तपन कुमार को विदाई देते हुए सेवानिवृत्ति के बाद उनके स्वस्थ और सुखद जीवन की कामना की। श्री तपन कुमार को भिलाई इस्पात संयंत्र में 37 वर्षों की सेवा के दौरान उनके सराहनीय योगदान के लिए धन्यवाद दिया गया। श्री तपन कुमार ने बीएसपी एवं स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) में अपने सेवा अनुभव और सेवानिवृत्ति के बाद भविष्य की योजनाओं को साझा किया।
नई दिल्ली के रहने वाले श्री तपन कुमार ने बी कॉम (ऑनर्स) में स्नातक की उपाधि ली है। श्री तपन कुमार 25 अक्टूबर 1986 को सेल में भिलाई इस्पात संयंत्र में प्रबंधन प्रशिक्षु (प्रशासनिक) के रूप में शामिल हुए थे। बीएसपी में 37 वर्षों की अपनी लंबी सेवा के दौरान, श्री तपन कुमार ने वित्त एवं लेखा विभाग और पर्चेज़ विभाग में विभिन्न पदों पर कार्य किया और मुख्य महाप्रबंधक (सामग्री प्रबंधन) के पद से सेवानिवृत्त हुए।
श्री तपन कुमार ने 02 नवम्बर 1987 को कनिष्ठ प्रबंधक के रूप में वित्त एवं लेखा विभाग में अपना पदभार सम्भाला। 30 जून 1993 को उनकी पदोन्नति वित्त एवं लेखा विभाग में उप प्रबंधक के रूप में हुई। 30 जून 1996 को बीएसपी के पर्चेज़ विभाग में प्रबंधक के रूप में जुड़े और 27 सितम्बर 2019 को पर्चेज़ विभाग के महाप्रबंधक बने।

०००

▪️
सेल-बीएसपी के साबरमती वेल्डिंग प्लांट ने लॉन्ग रेल का डिस्पैच रिकार्ड बनाया

सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के साबरमती स्थित फ्लैश बट वेल्डिंग प्लांट (एफबीडब्ल्यूपी) ने मई 2024 में भारतीय रेलवे को पांच रेक में 260 मीटर वेल्डेड रेल पैनल भेज कर एक नया रिकॉर्ड दर्ज किया है, जो अब तक किसी भी महीने में भेजी गई सबसे अधिक रेक भेजने की संख्या है।
वर्तमान वित्त वर्ष 2024-25 में साबरमती स्थित एफबीडब्ल्यूपी से भारतीय रेलवे को 260 मीटर वेल्डेड रेल पैनल की कुल सात रेक भेजी गई है। इसमें अप्रैल 2024 में दो रेक भेजे गए और मई 2024 में पांच रेक भेजे गए। पिछले वित्तीय वर्ष 2023-24 में एफबीडब्ल्यूपी, साबरमती से भारतीय रेलवे को 260 मीटर वेल्डेड रेल पैनल के 12 रेक भेजे गए थे। वर्तमान वित्तीय वर्ष में पहले ही सात रेक भेजे जाने के साथ, अब तक एफबीडब्ल्यूपी, साबरमती से भारतीय रेलवे को कुल 19 रेक भेजे जा चुके हैं।
उल्लेखनीय है कि भिलाई इस्पात संयंत्र और रांची स्थित सेल के अनुसंधान विंग आरडीसीआईएस की कई टीमों ने साबरमती में एफबीडब्ल्यूपी को प्रारंभ करने के लिए कई चुनौतियों का समना किया, जिसमें सेल के मार्केटिंग विंग सीएमओ ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। 260 मीटर वेल्डेड रेल पैनलों का पहला रेक साबरमती संयंत्र से नवंबर 2023 को भेजा गया था। एफबीडब्ल्यूपी में वेल्डिंग के लिए इनपुट रेल की आपूर्ति बीएसपी की रेल और स्ट्रक्चरल मिल द्वारा, 26 मीटर लंबाई में की जा रही है। फ्लैश बट वेल्डिंग प्लांट के उपयोग से सेल-बीएसपी से 260 मीटर लंबी रेल की आपूर्ति को बढ़ाने में मदद मिली है। इसके लिए बीएसपी के निदेशक प्रभारी श्री अनिर्बान दासगुप्ता और संयंत्र के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने साबरमती वेल्डिंग प्लांट का संचालन और रखरखाव करने वाली पूरी टीम को बधाई दी है।

०००

▪️
भिलाई इस्पात कल्याण चिकित्सालय में ‘मिशन लक्ष्मी’ के तहत 58 महिलाओं का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण

‘मिशन लक्ष्मी’ के अंतर्गत 1 जून 2024 को भिलाई इस्पात कल्याण चिकित्सालय में महिलाओं से सम्बन्धित पूर्ण शैक्षिक स्वास्थ्य कार्यक्रम और निःशुल्क परीक्षण हेतु शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य चिकित्सा अधिकारी (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं) डाॅ कौशलेन्द्र ठाकुर थे।
यह आयोजन सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के जवाहरलाल नेहरु चिकित्सालय एवं अनुसंधान केंद्र तथा निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व विभाग के संयुक्त तत्वाधान में किया गया। जिसमें कुल 58 महिला सफाईकर्मियों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। उपस्थित महिला श्रमिकों के एनीमिया व कैसर से संबंधित शंकाओं का समाधान कर, उन्हें आहार विशेषज्ञों द्वारा संतुलित आहार के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। इस अवसर पर डाॅ ठाकुर द्वारा मिशन लक्ष्मी के प्रचार-प्रसार हेतु एक सेल्फी प्वाइंट का उद्घाटन किया गया।
परीक्षण षिविर में महाप्रबंधक (सीएसआर) श्री षिवराजन, अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा अधिकारी (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं) डाॅ एन एस ठाकुर, डॉ. निशि मिंज, डॉ दीपक, वरिष्ठ प्रबंधक (सीएसआर) श्री सुशील कामड़े, श्रीमती शशि सिंह सहित भिलाई इस्पात कल्याण चिकित्सालय की पूरी टीम उपस्थित थी।
मुख्य अतिथि मुख्य चिकित्सा अधिकारी (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं) डाॅ कौशलेन्द्र ठाकुर ने अपने उद्बोधन में मिशन लक्ष्मी के उद्देश्य एवं उपयोगिता पर प्रकाश डाला व कहा कि महिलाएं सभी क्षेत्रों में आगे बढ़ रही है, जिससे घर, परिवार एवं कामकाज में व्यवस्तता के कारण वह स्वयं के स्वास्थ्य पर ध्यान नहीं दे पाती हैं। ‘मिशन लक्ष्मी’ महिलाओं के व्यापक स्वास्थ्य की देखभाल पर केन्द्रित है। यदि महिलाएं स्वस्थ होंगी तो परिवार खुशहाल होगा।
इस शिविर में स्त्री रोग विभाग के चिकित्सक, अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा अधिकारी (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं) डाॅ रोशन हुसैन एवं डाॅ प्रभदीप कौर द्वारा स्तन कैंसर व प्रजनन अगों के कैंसर के लक्षण, परीक्षण व सजगता के विषय में जानकारी दी गई। वहीं श्रीमती पारोमिता दासगुप्ता ने संतुलित आहार एवं खान-पान संबंधी विस्तृत जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर श्रीमती लता मिश्रा द्वारा एक रोचक क्विज का आयोजन भी किया गया था जिसमें 10 विजेता महिलाओं को अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ शुभस्मिता द्वारा किया गया।
विदित हो कि विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर भिलाई इस्पात संयंत्र के पं. जवाहरलाल नेहरु चिकित्सालय एवं अनुसंधान केंद्र में, 08 अप्रैल 2024 को कार्यपालक निदेशक (मानव संसाधन) श्री पवन कुमार द्वारा प्रतीक चिन्ह (लोगो) का अनावरण कर ‘मिशन लक्ष्मी’ का शुभारंभ किया गया था। ‘मिशन लक्ष्मी’ योजना, जेएलएन अस्पताल एवं अनुसंधान केंद्र तथा निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व विभाग के संयुक्त तत्वाधान में, महिलाओं के व्यापक स्वास्थ्य से सम्बन्धित योजना है।

भिलाई इस्पात संयंत्र
महिला कर्मचारियों के कल्याणार्थ समय-समय पर विभिन्न स्वास्थ्य संबंधी देखभाल कार्यक्रमों एवं जागरूकता कार्यशालाओं का आयोजन करता है। ‘मिशन लक्ष्मी’ ऐसे ही पहलों में से एक है। इस योजना के प्रथम चरण में संयंत्र के ठेका श्रमिक महिलाओं को शामिल किया गया है। ‘मिशन लक्ष्मी’ के तहत बालिकाओं, युवतियों एवं महिलाओं का निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण, स्वास्थ्य संबंधित जानकारी, आयरन, फोलिक एसिड व एलबेंडाजॉल टेबलेट का वितरण तथा रक्त में हीमोग्लोबिन की मात्रा आदि की जाँच शामिल है।

०००

विज्ञापन (Advertisement)

ब्रेकिंग न्यूज़

स्टील अथारिटी ऑफ़ इंडिया लिमिटेड [सेल] :  प्रतिष्ठित टाइम मैगज़ीन-स्टेटिस्टा सर्वेक्षण में भारत के बेस्ट एम्प्लॉयर्स में ‘सेल’ को 25वां स्थान मिला
breaking Chhattisgarh

स्टील अथारिटी ऑफ़ इंडिया लिमिटेड [सेल] : प्रतिष्ठित टाइम मैगज़ीन-स्टेटिस्टा सर्वेक्षण में भारत के बेस्ट एम्प्लॉयर्स में ‘सेल’ को 25वां स्थान मिला

भारत ने जीता पहला स्वर्ण पदक, महिला क्रिकेट टीम ने रचा इतिहास
breaking international

भारत ने जीता पहला स्वर्ण पदक, महिला क्रिकेट टीम ने रचा इतिहास

अब साबुन-शैंपू खरीदते समय पैकेट पर दिखेगा खास निशान, केंद्र सरकार ने बदले पैकेजिंग नियम, शाकाहारी और नॉन-वेज प्रोडक्ट की पहचान हुई आसान
breaking National

अब साबुन-शैंपू खरीदते समय पैकेट पर दिखेगा खास निशान, केंद्र सरकार ने बदले पैकेजिंग नियम, शाकाहारी और नॉन-वेज प्रोडक्ट की पहचान हुई आसान

अटकलों पर लगा विराम: इलाज के बाद कल छत्तीसगढ़ लौट रहे किरण सिंह देव, संभालेंगे BJP की कमान
breaking Chhattisgarh

अटकलों पर लगा विराम: इलाज के बाद कल छत्तीसगढ़ लौट रहे किरण सिंह देव, संभालेंगे BJP की कमान

मोबाइल का सिम पहुंचा सकती है जेल, 50 लाख तक जुर्माना भी, पढ़िए पूरी खबर
breaking National

मोबाइल का सिम पहुंचा सकती है जेल, 50 लाख तक जुर्माना भी, पढ़िए पूरी खबर

असम में भूपेश बघेल के काफिले पर पथराव, बोले हम लड़ेंगे और जीतेंगे, निर्वाचन आयोग पर उठाए सवाल
breaking Chhattisgarh

असम में भूपेश बघेल के काफिले पर पथराव, बोले हम लड़ेंगे और जीतेंगे, निर्वाचन आयोग पर उठाए सवाल

छत्तीसगढ़ में स्कूल-कॉलेजों में 15 दिन छुट्टियों का ऐलान, देखिए दशहरा-दीपावली और शीतकालीन अवकाश का पूरा शेड्यूल
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में स्कूल-कॉलेजों में 15 दिन छुट्टियों का ऐलान, देखिए दशहरा-दीपावली और शीतकालीन अवकाश का पूरा शेड्यूल

फ्लाइट ट्रेनिंग के दौरान बड़ा हादसा, दो भारतीय छात्रों की मौत
breaking international

फ्लाइट ट्रेनिंग के दौरान बड़ा हादसा, दो भारतीय छात्रों की मौत

‘छात्रों की गूंज’ में पीएम मोदी की मिमिक्री पर सीएम साय का बड़ा बयान, कहा- राहुल गांधी को यह शोभा नहीं देता
breaking Chhattisgarh

‘छात्रों की गूंज’ में पीएम मोदी की मिमिक्री पर सीएम साय का बड़ा बयान, कहा- राहुल गांधी को यह शोभा नहीं देता

मंत्री खुशवंत साहेब ने बड़े भाई गुरु ढालदास के कांग्रेस प्रवेश पर जानिए क्या कहा ?
breaking Chhattisgarh

मंत्री खुशवंत साहेब ने बड़े भाई गुरु ढालदास के कांग्रेस प्रवेश पर जानिए क्या कहा ?

छत्तीसगढ़ में ‘मोर गांव-मोर पानी’ अभियान: ₹2000 करोड़ खर्च के बाद भी 30% काम अधूरा, 11 लाख श्रमिकों को मिल रहा रोजगार
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में ‘मोर गांव-मोर पानी’ अभियान: ₹2000 करोड़ खर्च के बाद भी 30% काम अधूरा, 11 लाख श्रमिकों को मिल रहा रोजगार

रूस से तेल खरीद पर अमेरिका का नया कदम, भारत पर दबाव बढ़ा तो अमेरिकी अर्थव्यवस्था पर भी पड़ सकता है असर
breaking international

रूस से तेल खरीद पर अमेरिका का नया कदम, भारत पर दबाव बढ़ा तो अमेरिकी अर्थव्यवस्था पर भी पड़ सकता है असर

कैंसर के खिलाफ जंग में आधुनिक इलाज के साथ जरूरी है मरीज का मनोबल: CM साय
breaking Chhattisgarh

कैंसर के खिलाफ जंग में आधुनिक इलाज के साथ जरूरी है मरीज का मनोबल: CM साय

झीरम घाटी फैसले से आदिवासी समाज असंतुष्ट, हाईकोर्ट में चुनौती की तैयारी; हर परिवार से 20 रुपये चंदा जुटाने का फैसला
breaking Chhattisgarh

झीरम घाटी फैसले से आदिवासी समाज असंतुष्ट, हाईकोर्ट में चुनौती की तैयारी; हर परिवार से 20 रुपये चंदा जुटाने का फैसला

छत्तीसगढ़ में अब तेजी से बिछेगा ऑप्टिकल फाइबर नेटवर्क, पूरे प्रदेश में ग्रामीण व शहरी इंटरनेट कनेक्टिविटी होगी मजबूत
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में अब तेजी से बिछेगा ऑप्टिकल फाइबर नेटवर्क, पूरे प्रदेश में ग्रामीण व शहरी इंटरनेट कनेक्टिविटी होगी मजबूत

नदी में एक घंटे तक बेसुध पड़ा रहा युवक, लोगों ने समझा डूबकर हो गई मौत, पुलिस रेस्क्यू की तैयारी में जुटी तो अचानक शरीर में हुई हलचल, नशे में नहाते-नहाते सो गया था युवक
breaking Chhattisgarh

नदी में एक घंटे तक बेसुध पड़ा रहा युवक, लोगों ने समझा डूबकर हो गई मौत, पुलिस रेस्क्यू की तैयारी में जुटी तो अचानक शरीर में हुई हलचल, नशे में नहाते-नहाते सो गया था युवक

झीरम घाटी केस में 185 पन्नों के फैसले से खुले कई राज, 206 गोलियों से लेकर माओवादी साजिश तक कोर्ट ने क्या माना?
breaking Chhattisgarh

झीरम घाटी केस में 185 पन्नों के फैसले से खुले कई राज, 206 गोलियों से लेकर माओवादी साजिश तक कोर्ट ने क्या माना?

छत्तीसगढ़ कृषि विभाग के कर्मचारियों का वेतन और भत्ता बढ़ेगा, सरकार ने बिलासपुर हाई कोर्ट में दी जानकारी
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ कृषि विभाग के कर्मचारियों का वेतन और भत्ता बढ़ेगा, सरकार ने बिलासपुर हाई कोर्ट में दी जानकारी

छत्तीसगढ़वासियों को बड़ी राहत! आधार कार्ड में अब घर बैठे बदल सकेंगे नाम-पता, लगेंगे सिर्फ इतने रुपये, जानिए क्या है प्रक्रिया ?
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़वासियों को बड़ी राहत! आधार कार्ड में अब घर बैठे बदल सकेंगे नाम-पता, लगेंगे सिर्फ इतने रुपये, जानिए क्या है प्रक्रिया ?

दीया उत्सव पर फिजूलखर्ची और यूपीआई शुल्क को लेकर सरकार पर बरसे दीपक बैज
breaking Chhattisgarh

दीया उत्सव पर फिजूलखर्ची और यूपीआई शुल्क को लेकर सरकार पर बरसे दीपक बैज

कविता

आरंभ साहित्यिक मंच : वीणा सिंह
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : वीणा सिंह

हिंदी दिवस पर विशेष : डॉ. विजय कुमार गुप्ता ‘मुन्ना’
poetry

हिंदी दिवस पर विशेष : डॉ. विजय कुमार गुप्ता ‘मुन्ना’

देश के सुविख्यात गीतकार डॉ. माणिक विश्वकर्मा ‘नवरंग’ द्वारा रचित विश्वकर्मा कुल गीत लाँच हुआ
poetry

देश के सुविख्यात गीतकार डॉ. माणिक विश्वकर्मा ‘नवरंग’ द्वारा रचित विश्वकर्मा कुल गीत लाँच हुआ

विशेष : हमारे श्री कृष्ण- डॉ. नीलकंठ देवांगन
poetry

विशेष : हमारे श्री कृष्ण- डॉ. नीलकंठ देवांगन

आरंभ साहित्यिक मंच : डॉ. दीक्षा चौबे
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : डॉ. दीक्षा चौबे

आरंभ साहित्यिक मंच : दीप्ति श्रीवास्तव
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : दीप्ति श्रीवास्तव

आरंभ साहित्यिक मंच : डॉ. विजय कुमार गुप्ता ‘मुन्ना’
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : डॉ. विजय कुमार गुप्ता ‘मुन्ना’

डॉ. संजय दानी की ग़ज़ल संग्रह ‘चश्मेबद्दुर’ मेरी नज़र में- प्रदीप भट्टाचार्य
poetry

डॉ. संजय दानी की ग़ज़ल संग्रह ‘चश्मेबद्दुर’ मेरी नज़र में- प्रदीप भट्टाचार्य

कविता आसपास : तारकनाथ चौधुरी
poetry

कविता आसपास : तारकनाथ चौधुरी

कवि और कविता : पल्लव चटर्जी
poetry

कवि और कविता : पल्लव चटर्जी

आरंभ साहित्यिक मंच : उभरते हुए प्रगतिशील परंपरा एवं सोच के कवि डॉ. गिरधर चंद्रा ‘साज़’
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : उभरते हुए प्रगतिशील परंपरा एवं सोच के कवि डॉ. गिरधर चंद्रा ‘साज़’

इस माह की कवयित्री –  सेवानिवृत्त प्राचार्या शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जुनवानी भिलाई जिला- दुर्ग छत्तीसगढ़ की श्रीमती वर्षा ठाकुर
poetry

इस माह की कवयित्री – सेवानिवृत्त प्राचार्या शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जुनवानी भिलाई जिला- दुर्ग छत्तीसगढ़ की श्रीमती वर्षा ठाकुर

आरंभ साहित्यिक मंच : बांग्ला-हिंदी के सुविख्यात प्रगतिशील परंपरा के छोटी-छोटी कविताओं के रचनाशील कवि पल्लव चटर्जी
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : बांग्ला-हिंदी के सुविख्यात प्रगतिशील परंपरा के छोटी-छोटी कविताओं के रचनाशील कवि पल्लव चटर्जी

पावस रचना : दीप्ति श्रीवास्तव
poetry

पावस रचना : दीप्ति श्रीवास्तव

आरंभ साहित्यिक मंच – अर्पिता चौधुरी
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच – अर्पिता चौधुरी

इस माह के ग़ज़लकार : सुशील यादव
poetry

इस माह के ग़ज़लकार : सुशील यादव

आरंभ साहित्यिक मंच : शुचि ‘भवि’
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : शुचि ‘भवि’

आज पढ़ें ‘आरंभ’ साहित्यिक मंच में बांग्ला और हिंदी के सुस्थापित कवि पल्लव चटर्जी
poetry

आज पढ़ें ‘आरंभ’ साहित्यिक मंच में बांग्ला और हिंदी के सुस्थापित कवि पल्लव चटर्जी

इस माह की कवयित्री : शुचि ‘भवि’
poetry

इस माह की कवयित्री : शुचि ‘भवि’

आरंभ साहित्यिक मंच : संध्या जैन
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : संध्या जैन

कहानी

बचपन आसपास [बाल कहानी] – बलदाऊ राम साहू
story

बचपन आसपास [बाल कहानी] – बलदाऊ राम साहू

लेख : कैलाश जैन बरमेचा
story

लेख : कैलाश जैन बरमेचा

कहानी : दीप्ति श्रीवास्तव
story

कहानी : दीप्ति श्रीवास्तव

लघु कथा : डॉ. प्रेमकुमार पाण्डेय
story

लघु कथा : डॉ. प्रेमकुमार पाण्डेय

लघुकथा : सरस सलिला – दीप्ति श्रीवास्तव
story

लघुकथा : सरस सलिला – दीप्ति श्रीवास्तव

आलेख : ‘बहकता बचपन’ – साजिद अली ‘सतरंगी’
story

आलेख : ‘बहकता बचपन’ – साजिद अली ‘सतरंगी’

स्वर्ग का न्याय : महेश की आत्मकथा – लेखक शायर नावेद रज़ा दुर्गवी
story

स्वर्ग का न्याय : महेश की आत्मकथा – लेखक शायर नावेद रज़ा दुर्गवी

कहानी : ‘पीहू’ – डॉ. दीक्षा चौबे
story

कहानी : ‘पीहू’ – डॉ. दीक्षा चौबे

संदेशप्रद लघु कथा : ‘पुकार’ – कैलाश बरमेचा जैन
story

संदेशप्रद लघु कथा : ‘पुकार’ – कैलाश बरमेचा जैन

लेखिका विद्या गुप्ता की कृति ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ की समीक्षा लेखक कवि विजय वर्तमान के शब्दों में – ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ यह विद्या गुप्ता की सच्ची, निर्भीक और सर्व स्वीकार्य घोषणा है
story

लेखिका विद्या गुप्ता की कृति ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ की समीक्षा लेखक कवि विजय वर्तमान के शब्दों में – ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ यह विद्या गुप्ता की सच्ची, निर्भीक और सर्व स्वीकार्य घोषणा है

मास्टर स्ट्रोक [व्यंग्य] : राजशेखर चौबे
story

मास्टर स्ट्रोक [व्यंग्य] : राजशेखर चौबे

लघु कथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती
story

लघु कथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती

सत्य घटना पर आधारित कहानी : ‘सब्जी वाली मंजू’ :  ब्रजेश मल्लिक
story

सत्य घटना पर आधारित कहानी : ‘सब्जी वाली मंजू’ : ब्रजेश मल्लिक

लघुकथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती
story

लघुकथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती

कहिनी : मया के बंधना – डॉ. दीक्षा चौबे
story

कहिनी : मया के बंधना – डॉ. दीक्षा चौबे

🤣 होली विशेष :प्रो.अश्विनी केशरवानी
story

🤣 होली विशेष :प्रो.अश्विनी केशरवानी

चर्चित उपन्यासत्रयी उर्मिला शुक्ल ने रचा इतिहास…
story

चर्चित उपन्यासत्रयी उर्मिला शुक्ल ने रचा इतिहास…

story

रचना आसपास : उर्मिला शुक्ल

story

रचना आसपास : दीप्ति श्रीवास्तव

story

कहानी : संतोष झांझी

लेख

‘साहित्य सृजन परिषद्’ के तत्वावधान में पावस ऋतु पर सरस काव्य गोष्ठी 26 जुलाई को इंदिरा गाँधी उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय सुपेला-भिलाई में अपराह्न 2.30 बजे से
Article

‘साहित्य सृजन परिषद्’ के तत्वावधान में पावस ऋतु पर सरस काव्य गोष्ठी 26 जुलाई को इंदिरा गाँधी उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय सुपेला-भिलाई में अपराह्न 2.30 बजे से

रवींद्र-नज़रूल उत्सव-2026 : ‘बंगीय साहित्य संस्था’ के तत्वावधान में रवींद्र-नज़रूल उत्सव 25 जुलाई को ‘ऑफिसर्स एसोसिएशन प्रगति भवन’ में प्रात:11.00 बजे से रात 8.00 बजे तक
Article

रवींद्र-नज़रूल उत्सव-2026 : ‘बंगीय साहित्य संस्था’ के तत्वावधान में रवींद्र-नज़रूल उत्सव 25 जुलाई को ‘ऑफिसर्स एसोसिएशन प्रगति भवन’ में प्रात:11.00 बजे से रात 8.00 बजे तक

काव्य संध्या : प्रगतिशील कवि डॉ. प्रेमकुमार पाण्डेय के निवास में दिव्या सक्सेना, विजया भारती, गजेंद्र द्विवेदी ‘गिरीश’, पारुल पांडेय, संजय मैथिल, युसूफ सागर, हाजी रियाज़ खान गौहर, मनमोहन मतवाला, ओम पांडेय, डॉ. नौशाद अहमद सिद्दीकी ‘सब्र’, छ्गनलाल सोनी, संतराम वर्मा और डॉ. आरबी कुशवाहा शामिल हुए

विशेष : भाईदूज, भाई-बहन के परस्पर प्रेम और दायित्व का त्योहार : भाईदूज और रक्षा बंधन की सनातनी मान्यताएं – श्रीमती संजीव ठाकुर
Article

विशेष : भाईदूज, भाई-बहन के परस्पर प्रेम और दायित्व का त्योहार : भाईदूज और रक्षा बंधन की सनातनी मान्यताएं – श्रीमती संजीव ठाकुर

Article

तीन लघुकथा : रश्मि अमितेष पुरोहित

व्यंग्य : देश की बदनामी चालू आहे ❗ – राजेंद्र शर्मा
Article

व्यंग्य : देश की बदनामी चालू आहे ❗ – राजेंद्र शर्मा

Article

लघुकथा : डॉ. प्रेमकुमार पाण्डेय [केंद्रीय विद्यालय वेंकटगिरि, आंध्रप्रदेश]

जोशीमठ की त्रासदी : राजेंद्र शर्मा
Article

जोशीमठ की त्रासदी : राजेंद्र शर्मा

18 दिसंबर को जयंती के अवसर पर गुरू घासीदास और सतनाम परम्परा
Article

18 दिसंबर को जयंती के अवसर पर गुरू घासीदास और सतनाम परम्परा

जयंती : सतनाम पंथ के संस्थापक संत शिरोमणि बाबा गुरु घासीदास जी
Article

जयंती : सतनाम पंथ के संस्थापक संत शिरोमणि बाबा गुरु घासीदास जी

व्यंग्य : नो हार, ओन्ली जीत ❗ – राजेंद्र शर्मा
Article

व्यंग्य : नो हार, ओन्ली जीत ❗ – राजेंद्र शर्मा

🟥 अब तेरा क्या होगा रे बुलडोजर ❗ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा.
Article

🟥 अब तेरा क्या होगा रे बुलडोजर ❗ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा.

🟥 प्ररंपरा या कुटेव  ❓ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा
Article

🟥 प्ररंपरा या कुटेव ❓ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा

▪️ न्यायपालिका के अपशकुनी के साथी : वैसे ही चलना दूभर था अंधियारे में…इनने और घुमाव ला दिया गलियारे में – आलेख बादल सरोज.
Article

▪️ न्यायपालिका के अपशकुनी के साथी : वैसे ही चलना दूभर था अंधियारे में…इनने और घुमाव ला दिया गलियारे में – आलेख बादल सरोज.

▪️ मशहूर शायर गीतकार साहिर लुधियानवी : ‘ जंग तो ख़ुद ही एक मसअला है, जंग क्या मसअलों का हल देगी ‘ : वो सुबह कभी तो आएगी – गणेश कछवाहा.
Article

▪️ मशहूर शायर गीतकार साहिर लुधियानवी : ‘ जंग तो ख़ुद ही एक मसअला है, जंग क्या मसअलों का हल देगी ‘ : वो सुबह कभी तो आएगी – गणेश कछवाहा.

▪️ व्यंग्य : दीवाली के कूंचे से यूँ लक्ष्मी जी निकलीं ❗ – राजेंद्र शर्मा
Article

▪️ व्यंग्य : दीवाली के कूंचे से यूँ लक्ष्मी जी निकलीं ❗ – राजेंद्र शर्मा

25 सितंबर पितृ मोक्ष अमावस्या के उपलक्ष्य में… पितृ श्राद्ध – श्राद्ध का प्रतीक
Article

25 सितंबर पितृ मोक्ष अमावस्या के उपलक्ष्य में… पितृ श्राद्ध – श्राद्ध का प्रतीक

Article

🟢 आजादी के अमृत महोत्सव पर विशेष : डॉ. अशोक आकाश.

Article

🟣 अमृत महोत्सव पर विशेष : डॉ. बलदाऊ राम साहू [दुर्ग]

Article

🟣 समसामयिक चिंतन : डॉ. अरविंद प्रेमचंद जैन [भोपाल].

राजनीति न्यूज़

breaking Politics

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उदयपुर हत्याकांड को लेकर दिया बड़ा बयान

Politics

■छत्तीसगढ़ :

Politics

भारतीय जनता पार्टी,भिलाई-दुर्ग के वरिष्ठ कार्यकर्ता संजय जे.दानी,लल्लन मिश्रा, सुरेखा खटी,अमरजीत सिंह ‘चहल’,विजय शुक्ला, कुमुद द्विवेदी महेंद्र यादव,सूरज शर्मा,प्रभा साहू,संजय खर्चे,किशोर बहाड़े, प्रदीप बोबडे,पुरषोत्तम चौकसे,राहुल भोसले,रितेश सिंह,रश्मि अगतकर, सोनाली,भारती उइके,प्रीति अग्रवाल,सीमा कन्नौजे,तृप्ति कन्नौजे,महेश सिंह, राकेश शुक्ला, अशोक स्वाईन ओर नागेश्वर राव ‘बाबू’ ने सयुंक्त बयान में भिलाई के विधायक देवेन्द्र यादव से जवाब-तलब किया.

breaking Politics

भिलाई कांड, न्यायाधीश अवकाश पर, जाने कब होगी सुनवाई

धमतरी आसपास
Politics

धमतरी आसपास

Politics

स्मृति शेष- बाबू जी, मोतीलाल वोरा

Politics

छत्तीसगढ़ कांग्रेस में हलचल

breaking Politics

राज्यसभा सांसद सुश्री सरोज पाण्डेय ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से कहा- मर्यादित भाषा में रखें अपनी बात

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल  ने डाॅ. नरेन्द्र देव वर्मा पर केन्द्रित ‘ग्रामोदय’ पत्रिका और ‘बहुमत’ पत्रिका के 101वें अंक का किया विमोचन
Politics

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने डाॅ. नरेन्द्र देव वर्मा पर केन्द्रित ‘ग्रामोदय’ पत्रिका और ‘बहुमत’ पत्रिका के 101वें अंक का किया विमोचन

मरवाही उपचुनाव
Politics

मरवाही उपचुनाव

Politics

प्रमोद सिंह राजपूत कुम्हारी ब्लॉक के अध्यक्ष बने

Politics

ओवैसी की पार्टी ने बदला सीमांचल का समीकरण! 11 सीटों पर NDA आगे

breaking Politics

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, ग्वालियर में प्रेस वार्ता

breaking Politics

अमित और ऋचा जोगी का नामांकन खारिज होने पर बोले मंतूराम पवार- ‘जैसी करनी वैसी भरनी’

breaking Politics

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री, भूपेश बघेल बिहार चुनाव के स्टार प्रचारक बिहार में कांग्रेस 70 सीटों में चुनाव लड़ रही है

सियासत- हाथरस सामूहिक दुष्कर्म
breaking National Politics

सियासत- हाथरस सामूहिक दुष्कर्म

breaking Politics

हाथरस गैंगरेप के घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने क्या कहा, पढ़िए पूरी खबर

breaking Politics

पत्रकारों के साथ मारपीट की घटना के बाद, पीसीसी चीफ ने जांच समिति का किया गठन