- Home
- Chhattisgarh
- सिर्फ एक मिनट में फ्री में करें आधार अपडेट, 14 जून के बाद करेक्शन कराने पर ढीली करनी होगी जेब
सिर्फ एक मिनट में फ्री में करें आधार अपडेट, 14 जून के बाद करेक्शन कराने पर ढीली करनी होगी जेब

जांजगीर चांपा: आपको अपना आधार कार्ड अपडेट करवाना है, तो 14 जून 2024 से पहले करवा लें. भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने घोषणा की है कि इस तिथि के बाद आधार अपडेट मुफ्त में नहीं होगा. जिसके लिए मात्र कुछ दिन शेष है. 14 जून के बाद अगर आप आधार में कुछ भी बदलाव करेंगे तो चार्ज देना होगा. जानिए कैसे फ्री में आधार अपडेट करवाए.
इस संबंध में जांजगीर चांपा जिले के ई- डिस्ट्रिक मैनेजर सुनील कुमार साहू ने बताया की आज के समय में व्यक्ति को आधार कार्ड की जरूरत सभी फील्ड में लगती है चाहे बैंक के काम हो या कोई चीज फाइनेंस करवाना हो, सरकारी योजना का लाभ लेना हो इन सभी में आईडी के लिए आधार कार्ड की जरूरत होती है.और आपके सभी चीजे अपडेट होने के लिए आधार कार्ड का अपडेट रहना भी जरुरी है.
50 रुपए देना होगा प्रत्येक अपडेट पर चार्ज
वहीं अगर आप भी बिना फीस के निःशुल्क आधार अपडेट करना चाहते हैं तो 14 जून से पहले करा लेने. उसके बाद प्रत्येक अपडेट पर 50 रुपए चार्ज देना होगा. और बताया कि आधार कार्ड धारकों को प्रत्येक 05 साल में एक बार बायोमीट्रिक सिस्टम से फिंगरप्रिंट से अपडेट करवाना चाहिए. जरूरी नहीं है की डेमोग्राफिक (नाम, पता) चेंज कराए.आप सिर्फ बायोमिट्रिक अपडेट बस करवा सकते है. इससे फायदा यह होता है कि KYC, बैंक अकाउंट में आधार सीडिंग के समय में फिंगर रीड करने में परेशानी नहीं होगी.
आधार कार्ड कैसे अपडेट करे
आधार कार्ड धारक व्यक्ति https://myaadhaar.uidai.gov.in/ पोर्टल पर जाकर मोबाइल नंबर डालकर ओटीपी के डालकर लॉगिन करे. उसके बाद अपनी प्रोफाइल में ऑनलाइन अपनी जो भी जानकारी अपडेट करना है उसे अपडेट कर सकते हैं. अपडेट करने के लिए अपको अपने आईडी का प्रमाण पत्र और एड्रेस प्रूफ से जुड़ी डॉक्यूमेंट की कॉपी को अपलोड करना होगा.
(PNG, PDF या JPEG तीनों में से कोई एक फॉर्मेट में होना चाहिए) इसके अलावा अगर जानकारी को ऑनलाइन अपडेट करने में दिक्कत आ रही है. तो आप नजदीकी आधार कार्ड आधार सेवा केंद्र पर जाकर आधार अपडेट करा सकते हैं. आधार केंद्र पर भी आपको जो भी अपडेट करवाना है उसकी आईडी कार्ड जैसे जन्म प्रमाण पत्र, स्कूल सर्टिफिकेट, वोटर आईडी में से कोई एक की फोटोकॉपी जमा करनी होगी.
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)