• Chhattisgarh
  • त्वरित टिप्पणी : कहाँ फंसी है महाराष्ट्र के चुनावी नतीजों की पेंच? – महेंद्र मिश्र

त्वरित टिप्पणी : कहाँ फंसी है महाराष्ट्र के चुनावी नतीजों की पेंच? – महेंद्र मिश्र

2 years ago
554

चुनाव कवरेज के दौरान जब मैं नागपुर में था तो एक वरिष्ठ पत्रकार ने कहा कि महाविकास अघाड़ी और महायुति के बीच अंतर तो क्रमश: 60 और 40 का है और अगर इतना नहीं तो 55 और 45 का निश्चित रूप से है। लेकिन सरकार-प्रशासन, चुनाव आयोग और दूसरी रहस्यमय शक्तियों के दखल के बाद कोई भी नतीजा आ सकता है। चुनाव नतीजे आने के बाद उनकी यह आशंका सही साबित हो रही है। महायुति की इस लैंडस्लाइड विक्ट्री के निशान जमीन पर तो उस रूप में नहीं थे। जिस तरह से सामने आयी है।

हर तरफ परेशानी और तबाही ही दिख रही थी। वह बेरोजगारी हो या कि फिर किसानों की जलालत। महाराष्ट्र में क्रैश क्राप करने वाले किसान खेती छोड़ने का मन बना रहे हैं। विकल्पहीनता के चलते खेती उनके सिर का बोझ बनती जा रही है। बैंकों के कर्ज और साहूकारों के ब्याज की दरों ने उन्हें आत्महत्या करने वालों की कतार में खड़ा कर दिया है। हजारों किसान अभी तक उनकी भेंट चढ़ चुके हैं। यह बात सही है कि ये मसले चुनाव के एजेंडे नहीं बन सके लेकिन यह बात पक्के तौर पर कही जा सकती है कि इन हालातों से जूझने वाले किसानों की पहली पसंद महायुति कतई नहीं हो सकता है।

चुनावी कवरेज के दौरान यह बात दिखी भी। अंगूर की खेती करने वाले एक किसान ने बताया कि वह लगातार घाटे की खेती कर रहा है और अब उसने उसे छोड़ने का फैसला कर लिया है। यही हाल सोयाबीन, कपास और दूसरी खेती करने वाले किसानों की भी है। पूरे महाराष्ट्र में अपने किस्म की उदासीनता छायी थी। खासकर पार्टियों के रवैये को लेकर। जिस तरह से वो आपस में बंटी थीं और उनमें आपसी फूट थी उससे वो बेहद नाराज थे। ऐसे में मतदान के दौरान रिकॉर्ड वोटिंग होना अपने आप में बड़े सवाल खड़े कर देता है। और उस स्थिति में यह सवाल और बड़ा हो जाता है जबकि अभी चार महीने पहले हुए लोकसभा के चुनावों में जनता ने इसी महायुति के खिलाफ वोट किया हो।

इन चार महीनों में ऐसा क्या हो गया कि पूरी बाजी पलट गयी और जनता महायुति के पक्ष में आ गयी। उसका किसी के लिए अंदाजा लगाना भी मुश्किल है। यह बात सही है कि सरकार द्वारा पेश की गयी लड़की बहिन योजना ने ज़रूर महिलाओं के एक हिस्से को प्रभावित किया लेकिन उसकी ताकत इतनी बड़ी नहीं थी कि पूरे गणित को प्रभावित कर दे और महायुति को दो तिहाई बहुमत दिला दे।

मुंबई के भीतर एशिया की सबसे बड़ी झुग्गी कही जाने वाली, हालांकि अब वो उस तरह की झुग्गी रही नहीं, धारावी पर अडानी का कब्जा एक बड़ा मुद्दा बन गया था। और यह पूरा मामला महायुति के खिलाफ जा रहा था। बावजूद इसके मुंबई में शिवसेना-बीजेपी गठबंधन को सबसे ज्यादा सीटें मिलीं हैं। इस नजरिये से इस चुनाव को एक संदिग्ध चुनाव के तौर पर देखा जाना चाहिए। और विपक्ष को ज़रूर इसकी छानबीन करनी चाहिए और इसके लिए जिम्मेदार कारणों का जब तक हल नहीं निकाला जाता है तब तक जगह-जगह उसे इसी तरह की हार का सामना करना पड़ सकता है।

जीत के कुछ कारणों पर अगर गौर किया जाए तो उसमें अडानी फैक्टर सबसे बड़ा कारण साबित हो रहा है। दरअसल अडानी का बहुत बड़ा स्टेक महाराष्ट्र में लगा हुआ था। जिस धारावी का मैंने ऊपर जिक्र किया उसमें साढ़े छह सौ एकड़ जमीन अडानी को अकेले धारावी में मिलनी है उसके रहवासियों को फिर से बसाने के नाम पर। इसके अलावा इसी काम के लिए 1800 एकड़ जमीन मुंबई के तीन अलग-अलग हिस्सों में दी गयी है। रेलवे विभाग ने पहले ही 270 एकड़ जमीन अडानी के हवाले कर दी है। इस तरह से 2400 से ज्यादा एकड़ जमीन अडानी को उस मुंबई में मिल रही है जहां जमीन हीरा के भाव में बिकती है।

ऐसे में जबकि कांग्रेस और शिवसेना (बाला साहेब ठाकरे) जैसे विपक्ष ने सत्ता में आने के बाद उसको रद्द करने की अपने मैनिफेस्टो में घोषणा कर दी थी उससे समझा जा सकता है कि अडानी के लिए यह चुनाव किसी जीवन-मरण से कम नहीं था। और अडानी ने भी उसको उसी तरह से लिया। अडानी महाराष्ट्र की राजनीति में कितना बड़ा फैक्टर हो गए हैं उसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि वहां की तमाम पार्टियों के नेताओं के साथ उनकी बैठक होती है। जैसा कि अजीत पवार ने चुनाव के दौरान खुलासा किया था।

अब इसी अडानी का खुद का हित दांव पर लगा था। लिहाजा उसने अपने सारे घोड़े खोल दिए। जो अलग-अलग रूपों में सामने आया। बीजेपी महासचिव विनोद तावड़े तो बाकायदा होटल में कैश बांटते रंगे हाथों पकड़े गए। और इसी तरह से न जाने कितने नेताओं ने कितनी जगहों पर कैश बांटी होगी। उसका कोई अंदाजा नहीं है। और यह कैश उन्हें अपनी पार्टी के खजाने से नहीं निकालने पड़े थे बल्कि इसकी सीधी सप्लाई अडानी के ठिकानों से हो रही थी। और उनके न तो पकड़े जाने का डर था और न ही कोई दूसरी बाधा। क्योंकि सूबे और केंद्र में बीजेपी की डबल इंजन की सरकार थी और सारी एजेंसियां उसके लिए काम कर रही थीं। यह बात अलग है कि यही एजेंसियां जगह-जगह विपक्षी नेताओं पर हमलावर थीं और छापे मारकर उनको परेशान कर रही थीं।

दूसरी तरफ अडानी सीधे शरद पवार को प्रभावित कर रहे थे। यह बात किसी से छुपी नहीं है कि अडानी और शरद पवार के बेहद नजदीकी रिश्ते हैं। और कितनी बार अखबारों और सोशल मीडिया पर दोनों की मुलाकात की तस्वीरें प्रकाशित हो चुकी हैं। महाविकास अघाड़ी की जिस सरकार को गिराने के लिए अडानी के साथ नेताओं की बैठक का जिक्र आता है उसमें शरद पवार भी शामिल थे। अब ऐसे में अगर किसी दोस्त का भविष्य दांव पर लगा हो तो क्या वह शख्स उसी तेवर और जज्बे के साथ उसके खिलाफ प्रचार कर सकता है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी अडानी के खिलाफ कितना बोलते रहें लेकिन शरद पवार के मुंह से उनके खिलाफ एक शब्द भी नहीं फूटेगा। यही सच्चाई है।

ऐसे में जनता के बीच आखिर क्या संदेश जाता होगा? पिछले विधानसभा चुनाव के दौरान जिस ताकत के साथ शरद पवार ने प्रचार किया था क्या वह उसी ताकत के साथ इस बार भी मैदान में उतरे थे? यह बात डंके की चोट पर नहीं कही जा सकती है। आपको अगर वह तस्वीर याद हो जिसमें एक सभा के दौरान बारिश होने लगी और बुजुर्ग शरद पवार ने भीगते हुए अपना भाषण जारी रखा और जनता भी सामने टस से मस नहीं हुई। यह संदेश पूरी जनता ने बेहद शिद्दत के साथ महसूस किया था और उसका फायदा मिला था। सूबे में महाविकास अघाड़ी की सरकार बनी थी। लेकिन मौजूदा चुनाव में शरद पवार इस तरह की किसी भूमिका में नहीं दिखे। जबकि कम से कम महाराष्ट्र में बगैर उनकी अगुआई के महाअघाड़ी के लिए चुनाव जीत पाना मुश्किल है।

विपक्ष और खासकर कांग्रेस ने दूसरी गलती जो कि वह उद्धव ठाकरे को मुख्यमंत्री का चेहरा न बनाना था। विपक्ष को इस बात को समझना चाहिए था कि आपने शिवसेना से उसका हिंदुत्व जो एक दौर में उसकी बुनियादी पहचान हुआ करती थी, छीन लिया और उसे एक सेकुलर पार्टी में तब्दील कर दिया। ऊपर से बाल ठाकरे का जो रुतबा था, उनकी जो धमक हुआ करती थी और उनकी जो शख्सियत होती थी जिसके बूते पर शिवसैनिक सीना तान कर चला करते थे। वह भी जाती रही। और उद्धव ठाकरे को दिए जाने वाले सीएम के एक पद के जरिये उसकी जो कुछ भरपाई हो सकती थी उसको भी विपक्ष ने छीन लिया।

विपक्ष के नेताओं को यह समझना चाहिए कि अपने किसी गठबंधन के घटक को कमजोर कर वह गठबंधन को फायदा नहीं पहुंचा सकता है। एकबारगी जरा उस स्थिति के बारे में सोचिए जब उद्धव ठाकरे और मुख्यमंत्री शिंदे के कार्यकर्ता आमने-सामने होते होंगे और शिंदे के कार्यकर्ता यह सवाल दागते रहे होंगे कि उनके रुतबे और हैसियत को विपक्ष ने मिट्टी में मिला दिया तो इसका उद्धव के कार्यकर्ताओं के पास क्या जवाब होता होगा। और दिलचस्प बात यह है कि बीजेपी ने इसी को मुद्दा बनाया।

बीच में लोगों को लगा कि योगी ‘बंटेंगे तो कटेंगे’ तथा मोदी ‘एक हैं तो सेफ हैं’ का एकाएक नारा क्यों दे रहे हैं लेकिन चुनाव के बीच वह एक टैक्टिकल नारा था जिसमें न केवल अपने कार्यकर्ताओं के दिलों में जोश भरना था बल्कि शिवसैनिकों के सोये हिंदुत्व को भी जगाना था। और सहयोगी दलों पर इसके बुरे असर की जहां तक बात है तो अजीत पवार ने उसका विरोध कर अपने तरीके से अपने जनाधार को संदेश दे दिया था।

बीजेपी के नेताओं द्वारा जगह-जगह बाल ठाकरे और उद्धव ठाकरे के रुतबे में आए अंतर का सवाल उठाया जाना शिव सैनिकों के बड़े हिस्से को उनसे काटने की रणनीति का हिस्सा था। इन दोनों मोर्चों पर लगता है कि उसका तीर निशाने पर बैठा। अनायास नहीं शिंदे जैसा शिवसेना का एक छोटा नेता असली शिवसेना का नेता बन जाता है।

और इन सबसे आगे बढ़कर बीजेपी के नेतृत्व वाले गठबंधन के पास एक वैचारिक धुरी के साथ एक राजनीतिक कमांड था जिस पर वह आगे बढ़ रहा था जबकि विपक्ष के नरेटिव में बहुत बिखराव था। और वह मतदाताओं को कोई साफ संदेश देने में नाकाम रहा।

[ • आलेख के लेखक महेंद्र मिश्र ‘जनचौक’ के संपादक हैं ]

🟥🟥🟥🟥🟥

विज्ञापन (Advertisement)

ब्रेकिंग न्यूज़

स्टील अथारिटी ऑफ़ इंडिया लिमिटेड [सेल] :  प्रतिष्ठित टाइम मैगज़ीन-स्टेटिस्टा सर्वेक्षण में भारत के बेस्ट एम्प्लॉयर्स में ‘सेल’ को 25वां स्थान मिला
breaking Chhattisgarh

स्टील अथारिटी ऑफ़ इंडिया लिमिटेड [सेल] : प्रतिष्ठित टाइम मैगज़ीन-स्टेटिस्टा सर्वेक्षण में भारत के बेस्ट एम्प्लॉयर्स में ‘सेल’ को 25वां स्थान मिला

भारत ने जीता पहला स्वर्ण पदक, महिला क्रिकेट टीम ने रचा इतिहास
breaking international

भारत ने जीता पहला स्वर्ण पदक, महिला क्रिकेट टीम ने रचा इतिहास

अब साबुन-शैंपू खरीदते समय पैकेट पर दिखेगा खास निशान, केंद्र सरकार ने बदले पैकेजिंग नियम, शाकाहारी और नॉन-वेज प्रोडक्ट की पहचान हुई आसान
breaking National

अब साबुन-शैंपू खरीदते समय पैकेट पर दिखेगा खास निशान, केंद्र सरकार ने बदले पैकेजिंग नियम, शाकाहारी और नॉन-वेज प्रोडक्ट की पहचान हुई आसान

अटकलों पर लगा विराम: इलाज के बाद कल छत्तीसगढ़ लौट रहे किरण सिंह देव, संभालेंगे BJP की कमान
breaking Chhattisgarh

अटकलों पर लगा विराम: इलाज के बाद कल छत्तीसगढ़ लौट रहे किरण सिंह देव, संभालेंगे BJP की कमान

मोबाइल का सिम पहुंचा सकती है जेल, 50 लाख तक जुर्माना भी, पढ़िए पूरी खबर
breaking National

मोबाइल का सिम पहुंचा सकती है जेल, 50 लाख तक जुर्माना भी, पढ़िए पूरी खबर

असम में भूपेश बघेल के काफिले पर पथराव, बोले हम लड़ेंगे और जीतेंगे, निर्वाचन आयोग पर उठाए सवाल
breaking Chhattisgarh

असम में भूपेश बघेल के काफिले पर पथराव, बोले हम लड़ेंगे और जीतेंगे, निर्वाचन आयोग पर उठाए सवाल

छत्तीसगढ़ में स्कूल-कॉलेजों में 15 दिन छुट्टियों का ऐलान, देखिए दशहरा-दीपावली और शीतकालीन अवकाश का पूरा शेड्यूल
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में स्कूल-कॉलेजों में 15 दिन छुट्टियों का ऐलान, देखिए दशहरा-दीपावली और शीतकालीन अवकाश का पूरा शेड्यूल

फ्लाइट ट्रेनिंग के दौरान बड़ा हादसा, दो भारतीय छात्रों की मौत
breaking international

फ्लाइट ट्रेनिंग के दौरान बड़ा हादसा, दो भारतीय छात्रों की मौत

‘छात्रों की गूंज’ में पीएम मोदी की मिमिक्री पर सीएम साय का बड़ा बयान, कहा- राहुल गांधी को यह शोभा नहीं देता
breaking Chhattisgarh

‘छात्रों की गूंज’ में पीएम मोदी की मिमिक्री पर सीएम साय का बड़ा बयान, कहा- राहुल गांधी को यह शोभा नहीं देता

मंत्री खुशवंत साहेब ने बड़े भाई गुरु ढालदास के कांग्रेस प्रवेश पर जानिए क्या कहा ?
breaking Chhattisgarh

मंत्री खुशवंत साहेब ने बड़े भाई गुरु ढालदास के कांग्रेस प्रवेश पर जानिए क्या कहा ?

छत्तीसगढ़ में ‘मोर गांव-मोर पानी’ अभियान: ₹2000 करोड़ खर्च के बाद भी 30% काम अधूरा, 11 लाख श्रमिकों को मिल रहा रोजगार
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में ‘मोर गांव-मोर पानी’ अभियान: ₹2000 करोड़ खर्च के बाद भी 30% काम अधूरा, 11 लाख श्रमिकों को मिल रहा रोजगार

रूस से तेल खरीद पर अमेरिका का नया कदम, भारत पर दबाव बढ़ा तो अमेरिकी अर्थव्यवस्था पर भी पड़ सकता है असर
breaking international

रूस से तेल खरीद पर अमेरिका का नया कदम, भारत पर दबाव बढ़ा तो अमेरिकी अर्थव्यवस्था पर भी पड़ सकता है असर

कैंसर के खिलाफ जंग में आधुनिक इलाज के साथ जरूरी है मरीज का मनोबल: CM साय
breaking Chhattisgarh

कैंसर के खिलाफ जंग में आधुनिक इलाज के साथ जरूरी है मरीज का मनोबल: CM साय

झीरम घाटी फैसले से आदिवासी समाज असंतुष्ट, हाईकोर्ट में चुनौती की तैयारी; हर परिवार से 20 रुपये चंदा जुटाने का फैसला
breaking Chhattisgarh

झीरम घाटी फैसले से आदिवासी समाज असंतुष्ट, हाईकोर्ट में चुनौती की तैयारी; हर परिवार से 20 रुपये चंदा जुटाने का फैसला

छत्तीसगढ़ में अब तेजी से बिछेगा ऑप्टिकल फाइबर नेटवर्क, पूरे प्रदेश में ग्रामीण व शहरी इंटरनेट कनेक्टिविटी होगी मजबूत
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में अब तेजी से बिछेगा ऑप्टिकल फाइबर नेटवर्क, पूरे प्रदेश में ग्रामीण व शहरी इंटरनेट कनेक्टिविटी होगी मजबूत

नदी में एक घंटे तक बेसुध पड़ा रहा युवक, लोगों ने समझा डूबकर हो गई मौत, पुलिस रेस्क्यू की तैयारी में जुटी तो अचानक शरीर में हुई हलचल, नशे में नहाते-नहाते सो गया था युवक
breaking Chhattisgarh

नदी में एक घंटे तक बेसुध पड़ा रहा युवक, लोगों ने समझा डूबकर हो गई मौत, पुलिस रेस्क्यू की तैयारी में जुटी तो अचानक शरीर में हुई हलचल, नशे में नहाते-नहाते सो गया था युवक

झीरम घाटी केस में 185 पन्नों के फैसले से खुले कई राज, 206 गोलियों से लेकर माओवादी साजिश तक कोर्ट ने क्या माना?
breaking Chhattisgarh

झीरम घाटी केस में 185 पन्नों के फैसले से खुले कई राज, 206 गोलियों से लेकर माओवादी साजिश तक कोर्ट ने क्या माना?

छत्तीसगढ़ कृषि विभाग के कर्मचारियों का वेतन और भत्ता बढ़ेगा, सरकार ने बिलासपुर हाई कोर्ट में दी जानकारी
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ कृषि विभाग के कर्मचारियों का वेतन और भत्ता बढ़ेगा, सरकार ने बिलासपुर हाई कोर्ट में दी जानकारी

छत्तीसगढ़वासियों को बड़ी राहत! आधार कार्ड में अब घर बैठे बदल सकेंगे नाम-पता, लगेंगे सिर्फ इतने रुपये, जानिए क्या है प्रक्रिया ?
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़वासियों को बड़ी राहत! आधार कार्ड में अब घर बैठे बदल सकेंगे नाम-पता, लगेंगे सिर्फ इतने रुपये, जानिए क्या है प्रक्रिया ?

दीया उत्सव पर फिजूलखर्ची और यूपीआई शुल्क को लेकर सरकार पर बरसे दीपक बैज
breaking Chhattisgarh

दीया उत्सव पर फिजूलखर्ची और यूपीआई शुल्क को लेकर सरकार पर बरसे दीपक बैज

कविता

आरंभ साहित्यिक मंच : वीणा सिंह
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : वीणा सिंह

हिंदी दिवस पर विशेष : डॉ. विजय कुमार गुप्ता ‘मुन्ना’
poetry

हिंदी दिवस पर विशेष : डॉ. विजय कुमार गुप्ता ‘मुन्ना’

देश के सुविख्यात गीतकार डॉ. माणिक विश्वकर्मा ‘नवरंग’ द्वारा रचित विश्वकर्मा कुल गीत लाँच हुआ
poetry

देश के सुविख्यात गीतकार डॉ. माणिक विश्वकर्मा ‘नवरंग’ द्वारा रचित विश्वकर्मा कुल गीत लाँच हुआ

विशेष : हमारे श्री कृष्ण- डॉ. नीलकंठ देवांगन
poetry

विशेष : हमारे श्री कृष्ण- डॉ. नीलकंठ देवांगन

आरंभ साहित्यिक मंच : डॉ. दीक्षा चौबे
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : डॉ. दीक्षा चौबे

आरंभ साहित्यिक मंच : दीप्ति श्रीवास्तव
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : दीप्ति श्रीवास्तव

आरंभ साहित्यिक मंच : डॉ. विजय कुमार गुप्ता ‘मुन्ना’
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : डॉ. विजय कुमार गुप्ता ‘मुन्ना’

डॉ. संजय दानी की ग़ज़ल संग्रह ‘चश्मेबद्दुर’ मेरी नज़र में- प्रदीप भट्टाचार्य
poetry

डॉ. संजय दानी की ग़ज़ल संग्रह ‘चश्मेबद्दुर’ मेरी नज़र में- प्रदीप भट्टाचार्य

कविता आसपास : तारकनाथ चौधुरी
poetry

कविता आसपास : तारकनाथ चौधुरी

कवि और कविता : पल्लव चटर्जी
poetry

कवि और कविता : पल्लव चटर्जी

आरंभ साहित्यिक मंच : उभरते हुए प्रगतिशील परंपरा एवं सोच के कवि डॉ. गिरधर चंद्रा ‘साज़’
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : उभरते हुए प्रगतिशील परंपरा एवं सोच के कवि डॉ. गिरधर चंद्रा ‘साज़’

इस माह की कवयित्री –  सेवानिवृत्त प्राचार्या शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जुनवानी भिलाई जिला- दुर्ग छत्तीसगढ़ की श्रीमती वर्षा ठाकुर
poetry

इस माह की कवयित्री – सेवानिवृत्त प्राचार्या शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जुनवानी भिलाई जिला- दुर्ग छत्तीसगढ़ की श्रीमती वर्षा ठाकुर

आरंभ साहित्यिक मंच : बांग्ला-हिंदी के सुविख्यात प्रगतिशील परंपरा के छोटी-छोटी कविताओं के रचनाशील कवि पल्लव चटर्जी
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : बांग्ला-हिंदी के सुविख्यात प्रगतिशील परंपरा के छोटी-छोटी कविताओं के रचनाशील कवि पल्लव चटर्जी

पावस रचना : दीप्ति श्रीवास्तव
poetry

पावस रचना : दीप्ति श्रीवास्तव

आरंभ साहित्यिक मंच – अर्पिता चौधुरी
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच – अर्पिता चौधुरी

इस माह के ग़ज़लकार : सुशील यादव
poetry

इस माह के ग़ज़लकार : सुशील यादव

आरंभ साहित्यिक मंच : शुचि ‘भवि’
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : शुचि ‘भवि’

आज पढ़ें ‘आरंभ’ साहित्यिक मंच में बांग्ला और हिंदी के सुस्थापित कवि पल्लव चटर्जी
poetry

आज पढ़ें ‘आरंभ’ साहित्यिक मंच में बांग्ला और हिंदी के सुस्थापित कवि पल्लव चटर्जी

इस माह की कवयित्री : शुचि ‘भवि’
poetry

इस माह की कवयित्री : शुचि ‘भवि’

आरंभ साहित्यिक मंच : संध्या जैन
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : संध्या जैन

कहानी

बचपन आसपास [बाल कहानी] – बलदाऊ राम साहू
story

बचपन आसपास [बाल कहानी] – बलदाऊ राम साहू

लेख : कैलाश जैन बरमेचा
story

लेख : कैलाश जैन बरमेचा

कहानी : दीप्ति श्रीवास्तव
story

कहानी : दीप्ति श्रीवास्तव

लघु कथा : डॉ. प्रेमकुमार पाण्डेय
story

लघु कथा : डॉ. प्रेमकुमार पाण्डेय

लघुकथा : सरस सलिला – दीप्ति श्रीवास्तव
story

लघुकथा : सरस सलिला – दीप्ति श्रीवास्तव

आलेख : ‘बहकता बचपन’ – साजिद अली ‘सतरंगी’
story

आलेख : ‘बहकता बचपन’ – साजिद अली ‘सतरंगी’

स्वर्ग का न्याय : महेश की आत्मकथा – लेखक शायर नावेद रज़ा दुर्गवी
story

स्वर्ग का न्याय : महेश की आत्मकथा – लेखक शायर नावेद रज़ा दुर्गवी

कहानी : ‘पीहू’ – डॉ. दीक्षा चौबे
story

कहानी : ‘पीहू’ – डॉ. दीक्षा चौबे

संदेशप्रद लघु कथा : ‘पुकार’ – कैलाश बरमेचा जैन
story

संदेशप्रद लघु कथा : ‘पुकार’ – कैलाश बरमेचा जैन

लेखिका विद्या गुप्ता की कृति ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ की समीक्षा लेखक कवि विजय वर्तमान के शब्दों में – ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ यह विद्या गुप्ता की सच्ची, निर्भीक और सर्व स्वीकार्य घोषणा है
story

लेखिका विद्या गुप्ता की कृति ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ की समीक्षा लेखक कवि विजय वर्तमान के शब्दों में – ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ यह विद्या गुप्ता की सच्ची, निर्भीक और सर्व स्वीकार्य घोषणा है

मास्टर स्ट्रोक [व्यंग्य] : राजशेखर चौबे
story

मास्टर स्ट्रोक [व्यंग्य] : राजशेखर चौबे

लघु कथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती
story

लघु कथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती

सत्य घटना पर आधारित कहानी : ‘सब्जी वाली मंजू’ :  ब्रजेश मल्लिक
story

सत्य घटना पर आधारित कहानी : ‘सब्जी वाली मंजू’ : ब्रजेश मल्लिक

लघुकथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती
story

लघुकथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती

कहिनी : मया के बंधना – डॉ. दीक्षा चौबे
story

कहिनी : मया के बंधना – डॉ. दीक्षा चौबे

🤣 होली विशेष :प्रो.अश्विनी केशरवानी
story

🤣 होली विशेष :प्रो.अश्विनी केशरवानी

चर्चित उपन्यासत्रयी उर्मिला शुक्ल ने रचा इतिहास…
story

चर्चित उपन्यासत्रयी उर्मिला शुक्ल ने रचा इतिहास…

story

रचना आसपास : उर्मिला शुक्ल

story

रचना आसपास : दीप्ति श्रीवास्तव

story

कहानी : संतोष झांझी

लेख

‘साहित्य सृजन परिषद्’ के तत्वावधान में पावस ऋतु पर सरस काव्य गोष्ठी 26 जुलाई को इंदिरा गाँधी उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय सुपेला-भिलाई में अपराह्न 2.30 बजे से
Article

‘साहित्य सृजन परिषद्’ के तत्वावधान में पावस ऋतु पर सरस काव्य गोष्ठी 26 जुलाई को इंदिरा गाँधी उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय सुपेला-भिलाई में अपराह्न 2.30 बजे से

रवींद्र-नज़रूल उत्सव-2026 : ‘बंगीय साहित्य संस्था’ के तत्वावधान में रवींद्र-नज़रूल उत्सव 25 जुलाई को ‘ऑफिसर्स एसोसिएशन प्रगति भवन’ में प्रात:11.00 बजे से रात 8.00 बजे तक
Article

रवींद्र-नज़रूल उत्सव-2026 : ‘बंगीय साहित्य संस्था’ के तत्वावधान में रवींद्र-नज़रूल उत्सव 25 जुलाई को ‘ऑफिसर्स एसोसिएशन प्रगति भवन’ में प्रात:11.00 बजे से रात 8.00 बजे तक

काव्य संध्या : प्रगतिशील कवि डॉ. प्रेमकुमार पाण्डेय के निवास में दिव्या सक्सेना, विजया भारती, गजेंद्र द्विवेदी ‘गिरीश’, पारुल पांडेय, संजय मैथिल, युसूफ सागर, हाजी रियाज़ खान गौहर, मनमोहन मतवाला, ओम पांडेय, डॉ. नौशाद अहमद सिद्दीकी ‘सब्र’, छ्गनलाल सोनी, संतराम वर्मा और डॉ. आरबी कुशवाहा शामिल हुए

विशेष : भाईदूज, भाई-बहन के परस्पर प्रेम और दायित्व का त्योहार : भाईदूज और रक्षा बंधन की सनातनी मान्यताएं – श्रीमती संजीव ठाकुर
Article

विशेष : भाईदूज, भाई-बहन के परस्पर प्रेम और दायित्व का त्योहार : भाईदूज और रक्षा बंधन की सनातनी मान्यताएं – श्रीमती संजीव ठाकुर

Article

तीन लघुकथा : रश्मि अमितेष पुरोहित

व्यंग्य : देश की बदनामी चालू आहे ❗ – राजेंद्र शर्मा
Article

व्यंग्य : देश की बदनामी चालू आहे ❗ – राजेंद्र शर्मा

Article

लघुकथा : डॉ. प्रेमकुमार पाण्डेय [केंद्रीय विद्यालय वेंकटगिरि, आंध्रप्रदेश]

जोशीमठ की त्रासदी : राजेंद्र शर्मा
Article

जोशीमठ की त्रासदी : राजेंद्र शर्मा

18 दिसंबर को जयंती के अवसर पर गुरू घासीदास और सतनाम परम्परा
Article

18 दिसंबर को जयंती के अवसर पर गुरू घासीदास और सतनाम परम्परा

जयंती : सतनाम पंथ के संस्थापक संत शिरोमणि बाबा गुरु घासीदास जी
Article

जयंती : सतनाम पंथ के संस्थापक संत शिरोमणि बाबा गुरु घासीदास जी

व्यंग्य : नो हार, ओन्ली जीत ❗ – राजेंद्र शर्मा
Article

व्यंग्य : नो हार, ओन्ली जीत ❗ – राजेंद्र शर्मा

🟥 अब तेरा क्या होगा रे बुलडोजर ❗ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा.
Article

🟥 अब तेरा क्या होगा रे बुलडोजर ❗ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा.

🟥 प्ररंपरा या कुटेव  ❓ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा
Article

🟥 प्ररंपरा या कुटेव ❓ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा

▪️ न्यायपालिका के अपशकुनी के साथी : वैसे ही चलना दूभर था अंधियारे में…इनने और घुमाव ला दिया गलियारे में – आलेख बादल सरोज.
Article

▪️ न्यायपालिका के अपशकुनी के साथी : वैसे ही चलना दूभर था अंधियारे में…इनने और घुमाव ला दिया गलियारे में – आलेख बादल सरोज.

▪️ मशहूर शायर गीतकार साहिर लुधियानवी : ‘ जंग तो ख़ुद ही एक मसअला है, जंग क्या मसअलों का हल देगी ‘ : वो सुबह कभी तो आएगी – गणेश कछवाहा.
Article

▪️ मशहूर शायर गीतकार साहिर लुधियानवी : ‘ जंग तो ख़ुद ही एक मसअला है, जंग क्या मसअलों का हल देगी ‘ : वो सुबह कभी तो आएगी – गणेश कछवाहा.

▪️ व्यंग्य : दीवाली के कूंचे से यूँ लक्ष्मी जी निकलीं ❗ – राजेंद्र शर्मा
Article

▪️ व्यंग्य : दीवाली के कूंचे से यूँ लक्ष्मी जी निकलीं ❗ – राजेंद्र शर्मा

25 सितंबर पितृ मोक्ष अमावस्या के उपलक्ष्य में… पितृ श्राद्ध – श्राद्ध का प्रतीक
Article

25 सितंबर पितृ मोक्ष अमावस्या के उपलक्ष्य में… पितृ श्राद्ध – श्राद्ध का प्रतीक

Article

🟢 आजादी के अमृत महोत्सव पर विशेष : डॉ. अशोक आकाश.

Article

🟣 अमृत महोत्सव पर विशेष : डॉ. बलदाऊ राम साहू [दुर्ग]

Article

🟣 समसामयिक चिंतन : डॉ. अरविंद प्रेमचंद जैन [भोपाल].

राजनीति न्यूज़

breaking Politics

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उदयपुर हत्याकांड को लेकर दिया बड़ा बयान

Politics

■छत्तीसगढ़ :

Politics

भारतीय जनता पार्टी,भिलाई-दुर्ग के वरिष्ठ कार्यकर्ता संजय जे.दानी,लल्लन मिश्रा, सुरेखा खटी,अमरजीत सिंह ‘चहल’,विजय शुक्ला, कुमुद द्विवेदी महेंद्र यादव,सूरज शर्मा,प्रभा साहू,संजय खर्चे,किशोर बहाड़े, प्रदीप बोबडे,पुरषोत्तम चौकसे,राहुल भोसले,रितेश सिंह,रश्मि अगतकर, सोनाली,भारती उइके,प्रीति अग्रवाल,सीमा कन्नौजे,तृप्ति कन्नौजे,महेश सिंह, राकेश शुक्ला, अशोक स्वाईन ओर नागेश्वर राव ‘बाबू’ ने सयुंक्त बयान में भिलाई के विधायक देवेन्द्र यादव से जवाब-तलब किया.

breaking Politics

भिलाई कांड, न्यायाधीश अवकाश पर, जाने कब होगी सुनवाई

धमतरी आसपास
Politics

धमतरी आसपास

Politics

स्मृति शेष- बाबू जी, मोतीलाल वोरा

Politics

छत्तीसगढ़ कांग्रेस में हलचल

breaking Politics

राज्यसभा सांसद सुश्री सरोज पाण्डेय ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से कहा- मर्यादित भाषा में रखें अपनी बात

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल  ने डाॅ. नरेन्द्र देव वर्मा पर केन्द्रित ‘ग्रामोदय’ पत्रिका और ‘बहुमत’ पत्रिका के 101वें अंक का किया विमोचन
Politics

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने डाॅ. नरेन्द्र देव वर्मा पर केन्द्रित ‘ग्रामोदय’ पत्रिका और ‘बहुमत’ पत्रिका के 101वें अंक का किया विमोचन

मरवाही उपचुनाव
Politics

मरवाही उपचुनाव

Politics

प्रमोद सिंह राजपूत कुम्हारी ब्लॉक के अध्यक्ष बने

Politics

ओवैसी की पार्टी ने बदला सीमांचल का समीकरण! 11 सीटों पर NDA आगे

breaking Politics

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, ग्वालियर में प्रेस वार्ता

breaking Politics

अमित और ऋचा जोगी का नामांकन खारिज होने पर बोले मंतूराम पवार- ‘जैसी करनी वैसी भरनी’

breaking Politics

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री, भूपेश बघेल बिहार चुनाव के स्टार प्रचारक बिहार में कांग्रेस 70 सीटों में चुनाव लड़ रही है

सियासत- हाथरस सामूहिक दुष्कर्म
breaking National Politics

सियासत- हाथरस सामूहिक दुष्कर्म

breaking Politics

हाथरस गैंगरेप के घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने क्या कहा, पढ़िए पूरी खबर

breaking Politics

पत्रकारों के साथ मारपीट की घटना के बाद, पीसीसी चीफ ने जांच समिति का किया गठन