- Home
- breaking
- Chhattisgarh
- 20 लाख की प्रतिमा पर उठे सवाल, डेढ़ साल में उखड़ने लगी बाहरी परत, जांच और कार्रवाई की मांग तेज
20 लाख की प्रतिमा पर उठे सवाल, डेढ़ साल में उखड़ने लगी बाहरी परत, जांच और कार्रवाई की मांग तेज

CG NEWS: कटघोरा के बाद अब बिलासपुर जिले की बोदरी नगर पालिका का अटल परिसर भी विवादों में आ गया है। करीब 20 लाख रुपये की लागत से निर्मित भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा की बाहरी परत उखड़ने के बाद निर्माण गुणवत्ता पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।
नगर पालिका के सभापति ने निर्माण कार्य में लापरवाही और वित्तीय अनियमितता के आरोप लगाते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच तथा दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। बोदरी मार्ग स्थित अटल परिसर का उद्घाटन 10 जनवरी 2025 को किया गया था। करीब डेढ़ साल पहले बने इस परिसर पर लगभग 20 लाख रुपये खर्च किए गए थे, लेकिन अब प्रतिमा की बाहरी परत उखड़ने लगी है।
इसे लेकर नगर पालिका परिषद बोदरी के सभापति विजय वर्मा ने निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि सरकारी राशि से हुए कार्य में अपेक्षित गुणवत्ता का पालन नहीं किया गया। उनका आरोप है कि यदि निर्माण कार्य की सही तरीके से निगरानी और गुणवत्ता परीक्षण हुआ होता तो इतनी जल्दी प्रतिमा की यह स्थिति नहीं बनती।
सभापति ने मामले की शिकायत नगरीय प्रशासन मंत्री से लेकर प्रधानमंत्री कार्यालय तक करने की बात कही है और निर्माण एजेंसी सहित जिम्मेदार अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि अटल बिहारी वाजपेयी के सम्मान में बनाए गए परिसर की ऐसी स्थिति बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। फिलहाल इन आरोपों के बाद मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। अब सभी की नजर इस बात पर है कि जांच में क्या तथ्य सामने आते हैं और संबंधित जिम्मेदारों पर क्या कार्रवाई की जाती है।
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)