- Home
- breaking
- Chhattisgarh
- छत्तीसगढ़ में मौसम का अलर्ट: 6 जिलों में 40-60 KM की रफ्तार से तेज आंधी की चेतावनी, बिजली गिरने के साथ बारिश के आसार
छत्तीसगढ़ में मौसम का अलर्ट: 6 जिलों में 40-60 KM की रफ्तार से तेज आंधी की चेतावनी, बिजली गिरने के साथ बारिश के आसार
53 minutes ago
19
0

CG BREAKING: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने छत्तीसगढ़ के कई जिलों के लिए तेज आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है। महासमुंद, बलौदाबाजार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर और कोरबा में 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है।
मौसम विभाग के अनुसार इन जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका है। वहीं रायपुर, दुर्ग समेत राज्य के 25 से अधिक जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।
IMD ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूरी बनाए रखने तथा अनावश्यक रूप से खुले स्थानों में जाने से बचने की अपील की है। प्रशासन भी मौसम की स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)