• poetry
  • ‘आरंभ’ साहित्यिक मंच : सुरभि ताम्रकार ‘शावि’

‘आरंभ’ साहित्यिक मंच : सुरभि ताम्रकार ‘शावि’

4 weeks ago
258

▪️
• लोकतंत्र

लोकतंत्र अब
जुमलों का सबसे सफल उद्योग लगता है,
जहाँ सच
हर चुनाव के बाद बेरोज़गार हो जाता है।

बहुमत
विवेक का प्रमाण नहीं रहा,
कई बार
वह केवल शोर की संख्या होता है।

भूख हड़ताल अब
व्यवस्था की आँखों में
एक असुविधाजनक दृश्य भर है;
भूख से नहीं,
उपेक्षा से लोग मरते हैं।

यह कैसी व्यवस्था है, गांधी जी,
तुम्हारे भारत की?

यहाँ आमजन की मृत्यु
एक आँकड़ा बनते ही
शोक से मुक्त घोषित कर दी जाती है।

विकास की रफ़्तार का हाल देखो—
दीमक की बाँबी
मनुष्य के भविष्य से अधिक सुरक्षित दिखाई देती है।

देशप्रेम भी अब
पहचान-पत्र माँगता है,
और असहमति
राष्ट्रविरोध की वर्दी पहनाकर
कटघरे में खड़ी कर दी जाती है।

तुमने जिस सत्य को
सबसे बड़ा हथियार कहा था,
यहाँ वही
सबसे बड़ा अपराध बनता जा रहा है।

लगता है, गांधी जी—
तुम्हारी तस्वीरें तो बची रहीं,
पर तुम्हारे विचार
सरकारी दीवारों पर टँगे-टँगे
धीरे-धीरे दम तोड़ चुके हैं।

▪️
• पापा

मैं कैसे दूर हो पाऊँगी, पापा,
अपने इस छोटे-से संसार से?
मैं तो घर से दूर हो जाने के
ख़याल भर से घबरा जाती हूँ।

मैं कैसे भूल पाऊँगी, पापा,
इन दीवारों को,
जिन पर पेंसिल और चॉक चलाकर
मैंने अपना पहला ब्लैकबोर्ड बना लिया था।

मैं कैसे भूल पाऊँगी, पापा,
वे कोने,
जहाँ छुपते-छुपाते
कभी नींद मुझे चुरा ले जाती थी।

मैं कैसे भूल पाऊँगी, पापा,
वह झूला,
जिस पर झूलते-झूलते
मैंने किताबों से दोस्ती की थी।

मैं कैसे भूल पाऊँगी, पापा,
वह रसोई,
जहाँ माँ से बातें करते-करते
रोटियों के साथ जीवन भी गूँथना सीख लिया।

मैं कैसे भूल पाऊँगी, पापा,
वह आँगन,
जहाँ मैं और मेरी बहनों ने
रंगोली में अपने बचपन के रंग भरे।

मैं कैसे भूल पाऊँगी, पापा,
वह छत,
जहाँ दौड़ते-दौड़ते
गिरकर हाथ तोड़ बैठी थी,
पर हौसला नहीं।

मैं कैसे भूल पाऊँगी, पापा,
दरवाज़े के पीछे की वह जगह,
जहाँ छिपकर
मैं तुम्हें डराया करती थी।

मैं कैसे भूल पाऊँगी, पापा,
वे गमले,
जिनमें मैंने
अपनी कल्पना के खेत उगा दिए थे।

मैं कैसे भूल पाऊँगी, पापा,
वे औज़ार, वे मशीनें,
जिनके बीच खेलते-खेलते
मैं बड़ी हुई।

मैं कैसे भूल पाऊँगी, पापा,
घर का हर कमरा,
जहाँ मेरी साँसों का एक-एक दिन
अब भी ठहरा हुआ है।

मैं कैसे भूल पाऊँगी, पापा,
वे सीढ़ियाँ,
जिनसे छलाँग लगाकर
मैं गाँव और शहर के बीच
अपनी ही दुनिया बसाया करती थी।

मैं कैसे भूल पाऊँगी, पापा,
अपने घर की वह चौखट,
जहाँ मेरे लौटने की आहट
पशु भी पहचान लेते थे।

मैं कैसे भूल पाऊँगी, पापा,
अपने पशुओं को,
तुम्हें,
और माँ को?

क्यों, पापा,
बेटी अपने ही आँगन की
केवल अस्थायी अतिथि मानी जाती है?

क्यों उसका बचपन,
उसकी स्मृतियाँ,
उसका श्रम,
उसका प्रेम—
सब उसी घर में रह जाते हैं,
और वह अकेली
एक नए घर की चौखट पर रख दी जाती है?

यदि बेटी
दो कुलों की दीपशिखा है,
तो फिर
तुलसी का चौरा
केवल ससुराल का ही क्यों होता है?
पापा

क्या उसके मायके के आँगन में
उसके नाम की
कोई हरियाली नहीं उग सकती?

[ • उभरती हुई कवियित्री सुरभि ताम्रकार ‘शावि’ की कविताएं घर-परिवार से जुड़ी संवेदनशील होती हैं. बहुत कम उम्र में ‘शावि’ की रचनाओं में जनपक्षीय सुंदर स्वप्न दिखता है. • इस अंक में दो कविताएं ‘लोकतंत्र’ और ‘पापा’ प्रस्तुत है, पढ़ें.. – संपादक ]

🟥🟥🟥

विज्ञापन (Advertisement)

ब्रेकिंग न्यूज़

सीजेपी के बाद सोशल मीडिया पर ‘दिमागी नक्सल जनता पार्टी’ नाम से नया अकाउंट, तेजी से बढ़े फॉलोअर्स
breaking Chhattisgarh

सीजेपी के बाद सोशल मीडिया पर ‘दिमागी नक्सल जनता पार्टी’ नाम से नया अकाउंट, तेजी से बढ़े फॉलोअर्स

रायपुर में सुबह से झमाझम बारिश, कई जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट; अगले 3 दिन ऐसा रहेगा मौसम
breaking Chhattisgarh

रायपुर में सुबह से झमाझम बारिश, कई जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट; अगले 3 दिन ऐसा रहेगा मौसम

55 रुपए से 18,000 रुपए तक का सफर: Salary और Pension में बदलाव, 8th Pay Commission में कितना बढ़ेगा वेतन?
breaking National

55 रुपए से 18,000 रुपए तक का सफर: Salary और Pension में बदलाव, 8th Pay Commission में कितना बढ़ेगा वेतन?

छत्तीसगढ़ में अब मोबाइल से ही होगा किराएदार और कर्मचारियों का सत्यापन, थाने जाने की झंझट खत्म
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में अब मोबाइल से ही होगा किराएदार और कर्मचारियों का सत्यापन, थाने जाने की झंझट खत्म

छत्तीसगढ़ में महिला एवं बाल विकास विभाग में पर्यवेक्षक के इतने पदों पर सीधी भर्ती, आदेश जारी हुआ
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में महिला एवं बाल विकास विभाग में पर्यवेक्षक के इतने पदों पर सीधी भर्ती, आदेश जारी हुआ

PM मोदी ने लाल किले पर फहराया तिरंगा, 80वें स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्र को किया संबोधित
breaking Chhattisgarh

PM मोदी ने लाल किले पर फहराया तिरंगा, 80वें स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्र को किया संबोधित

आजादी के जश्न में नहीं शामिल हुए राहुल गांधी- मल्लिकार्जुन खरगे, पिछले वर्ष भी कार्यक्रम का बॉयकॉट किया था, जानें क्या है वजह?
breaking National

आजादी के जश्न में नहीं शामिल हुए राहुल गांधी- मल्लिकार्जुन खरगे, पिछले वर्ष भी कार्यक्रम का बॉयकॉट किया था, जानें क्या है वजह?

स्वतंत्रता दिवस पर बारिश बनेगी चुनौती! छत्तीसगढ़ के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
breaking Chhattisgarh

स्वतंत्रता दिवस पर बारिश बनेगी चुनौती! छत्तीसगढ़ के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

जनगणना में पूछे जाएंगे ये 40 सवाल, गृह मंत्रालय ने जारी की हाउसहोल्ड शेड्यूल की अधिसूचना, देखें सवालों की पूरी लिस्ट
breaking Chhattisgarh

जनगणना में पूछे जाएंगे ये 40 सवाल, गृह मंत्रालय ने जारी की हाउसहोल्ड शेड्यूल की अधिसूचना, देखें सवालों की पूरी लिस्ट

छत्तीसगढ़ के दो मजदूर समेत 7 की मौत, 12 घायल, रेस्क्यू ऑपरेशन अभी भी जारी
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ के दो मजदूर समेत 7 की मौत, 12 घायल, रेस्क्यू ऑपरेशन अभी भी जारी

मुख्यमंत्री साय से मिले सेल के सीएमडी पंडा, भिलाई स्टील प्लांट के विस्तार के लिए मांगा सहयोग…
breaking Chhattisgarh

मुख्यमंत्री साय से मिले सेल के सीएमडी पंडा, भिलाई स्टील प्लांट के विस्तार के लिए मांगा सहयोग…

80वां स्वतंत्रता दिवस समारोहः लाल किले पर पहली बार गाया जाएगा वंदे मातरम्, 5 हजार खास मेहमान… 15 अगस्त पर होने वाले कार्यक्रम की पूरी सूची
breaking National

80वां स्वतंत्रता दिवस समारोहः लाल किले पर पहली बार गाया जाएगा वंदे मातरम्, 5 हजार खास मेहमान… 15 अगस्त पर होने वाले कार्यक्रम की पूरी सूची

छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट का बड़ा फैसला: 25-30 साल बाद वेतन वृद्धि का लाभ वापस लेना अनुचित
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट का बड़ा फैसला: 25-30 साल बाद वेतन वृद्धि का लाभ वापस लेना अनुचित

छत्तीसगढ़ के स्टील का प्रदेश में ही हो अधिकतम मूल्य संवर्धन, डाउनस्ट्रीम और स्पेशियलिटी उत्पादों के निर्माण पर दें जोर – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ के स्टील का प्रदेश में ही हो अधिकतम मूल्य संवर्धन, डाउनस्ट्रीम और स्पेशियलिटी उत्पादों के निर्माण पर दें जोर – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

स्वतंत्रता दिवस पर युवाओं पर केंद्रित हो सकता है CM साय का भाषण, भर्ती से AI मिशन तक बड़े फैसलों का जिक्र संभव
breaking Chhattisgarh

स्वतंत्रता दिवस पर युवाओं पर केंद्रित हो सकता है CM साय का भाषण, भर्ती से AI मिशन तक बड़े फैसलों का जिक्र संभव

किसानों की समृद्धि से ही समृद्ध होगा छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
breaking Chhattisgarh

किसानों की समृद्धि से ही समृद्ध होगा छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

CBI-ED जांच के आदेश पर राहुल गांधी का बड़ा कदम, अब सुप्रीम कोर्ट में 17 अगस्त को होगी सुनवाई
breaking Chhattisgarh

CBI-ED जांच के आदेश पर राहुल गांधी का बड़ा कदम, अब सुप्रीम कोर्ट में 17 अगस्त को होगी सुनवाई

Chhattisgarh Police के 12 अधिकारियों-कर्मचारियों को मिलेगा राष्ट्रपति पदक, देखें पूरी लिस्ट
breaking Chhattisgarh

Chhattisgarh Police के 12 अधिकारियों-कर्मचारियों को मिलेगा राष्ट्रपति पदक, देखें पूरी लिस्ट

टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन का इस्तीफा, AGM से पहले उठाया बड़ा कदम
breaking National

टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन का इस्तीफा, AGM से पहले उठाया बड़ा कदम

छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय होगा मानसून, अगले 4 दिन बारिश के आसार; जानिए रायपुर समेत किन इलाकों में बरसेंगे बादल
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय होगा मानसून, अगले 4 दिन बारिश के आसार; जानिए रायपुर समेत किन इलाकों में बरसेंगे बादल

कविता

आरंभ साहित्यिक मंच : उभरते हुए प्रगतिशील परंपरा एवं सोच के कवि डॉ. गिरधर चंद्रा ‘साज़’
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : उभरते हुए प्रगतिशील परंपरा एवं सोच के कवि डॉ. गिरधर चंद्रा ‘साज़’

इस माह की कवयित्री –  सेवानिवृत्त प्राचार्या शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जुनवानी भिलाई जिला- दुर्ग छत्तीसगढ़ की श्रीमती वर्षा ठाकुर
poetry

इस माह की कवयित्री – सेवानिवृत्त प्राचार्या शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जुनवानी भिलाई जिला- दुर्ग छत्तीसगढ़ की श्रीमती वर्षा ठाकुर

आरंभ साहित्यिक मंच : बांग्ला-हिंदी के सुविख्यात प्रगतिशील परंपरा के छोटी-छोटी कविताओं के रचनाशील कवि पल्लव चटर्जी
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : बांग्ला-हिंदी के सुविख्यात प्रगतिशील परंपरा के छोटी-छोटी कविताओं के रचनाशील कवि पल्लव चटर्जी

पावस रचना : दीप्ति श्रीवास्तव
poetry

पावस रचना : दीप्ति श्रीवास्तव

आरंभ साहित्यिक मंच – अर्पिता चौधुरी
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच – अर्पिता चौधुरी

इस माह के ग़ज़लकार : सुशील यादव
poetry

इस माह के ग़ज़लकार : सुशील यादव

आरंभ साहित्यिक मंच : शुचि ‘भवि’
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : शुचि ‘भवि’

आज पढ़ें ‘आरंभ’ साहित्यिक मंच में बांग्ला और हिंदी के सुस्थापित कवि पल्लव चटर्जी
poetry

आज पढ़ें ‘आरंभ’ साहित्यिक मंच में बांग्ला और हिंदी के सुस्थापित कवि पल्लव चटर्जी

इस माह की कवयित्री : शुचि ‘भवि’
poetry

इस माह की कवयित्री : शुचि ‘भवि’

आरंभ साहित्यिक मंच : संध्या जैन
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : संध्या जैन

कवि और कविता : इस माह के कवि में नीलमचंद सांखला
poetry

कवि और कविता : इस माह के कवि में नीलमचंद सांखला

‘आरंभ’ साहित्यिक मंच : दीप्ति श्रीवास्तव
poetry

‘आरंभ’ साहित्यिक मंच : दीप्ति श्रीवास्तव

‘आरंभ’ साहित्यिक मंच : सुरभि ताम्रकार ‘शावि’
poetry

‘आरंभ’ साहित्यिक मंच : सुरभि ताम्रकार ‘शावि’

आरंभ साहित्यिक मंच : सोनिया नायडू
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : सोनिया नायडू

‘आरंभ साहित्यिक मंच’ : हरि प्रकाश गुप्ता ‘सरल’
poetry

‘आरंभ साहित्यिक मंच’ : हरि प्रकाश गुप्ता ‘सरल’

‘आरंभ’ साहित्यिक मंच : दीप्ति श्रीवास्तव
poetry

‘आरंभ’ साहित्यिक मंच : दीप्ति श्रीवास्तव

कवि और कविता : पल्लव चटर्जी
poetry

कवि और कविता : पल्लव चटर्जी

साहित्यिक पटल : सुरभि ताम्रकर ‘शावि’
poetry

साहित्यिक पटल : सुरभि ताम्रकर ‘शावि’

साहित्यिक ‘आरंभ’ : सुरभि ताम्रकार ‘शावि’
poetry

साहित्यिक ‘आरंभ’ : सुरभि ताम्रकार ‘शावि’

विश्व पर्यावरण दिवस पर विशेष दोहावली : ठाकुर दशरथ सिंह भुवाल सोनपांडर
poetry

विश्व पर्यावरण दिवस पर विशेष दोहावली : ठाकुर दशरथ सिंह भुवाल सोनपांडर

कहानी

लेख : कैलाश जैन बरमेचा
story

लेख : कैलाश जैन बरमेचा

कहानी : दीप्ति श्रीवास्तव
story

कहानी : दीप्ति श्रीवास्तव

लघु कथा : डॉ. प्रेमकुमार पाण्डेय
story

लघु कथा : डॉ. प्रेमकुमार पाण्डेय

लघुकथा : सरस सलिला – दीप्ति श्रीवास्तव
story

लघुकथा : सरस सलिला – दीप्ति श्रीवास्तव

आलेख : ‘बहकता बचपन’ – साजिद अली ‘सतरंगी’
story

आलेख : ‘बहकता बचपन’ – साजिद अली ‘सतरंगी’

स्वर्ग का न्याय : महेश की आत्मकथा – लेखक शायर नावेद रज़ा दुर्गवी
story

स्वर्ग का न्याय : महेश की आत्मकथा – लेखक शायर नावेद रज़ा दुर्गवी

कहानी : ‘पीहू’ – डॉ. दीक्षा चौबे
story

कहानी : ‘पीहू’ – डॉ. दीक्षा चौबे

संदेशप्रद लघु कथा : ‘पुकार’ – कैलाश बरमेचा जैन
story

संदेशप्रद लघु कथा : ‘पुकार’ – कैलाश बरमेचा जैन

लेखिका विद्या गुप्ता की कृति ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ की समीक्षा लेखक कवि विजय वर्तमान के शब्दों में – ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ यह विद्या गुप्ता की सच्ची, निर्भीक और सर्व स्वीकार्य घोषणा है
story

लेखिका विद्या गुप्ता की कृति ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ की समीक्षा लेखक कवि विजय वर्तमान के शब्दों में – ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ यह विद्या गुप्ता की सच्ची, निर्भीक और सर्व स्वीकार्य घोषणा है

मास्टर स्ट्रोक [व्यंग्य] : राजशेखर चौबे
story

मास्टर स्ट्रोक [व्यंग्य] : राजशेखर चौबे

लघु कथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती
story

लघु कथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती

सत्य घटना पर आधारित कहानी : ‘सब्जी वाली मंजू’ :  ब्रजेश मल्लिक
story

सत्य घटना पर आधारित कहानी : ‘सब्जी वाली मंजू’ : ब्रजेश मल्लिक

लघुकथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती
story

लघुकथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती

कहिनी : मया के बंधना – डॉ. दीक्षा चौबे
story

कहिनी : मया के बंधना – डॉ. दीक्षा चौबे

🤣 होली विशेष :प्रो.अश्विनी केशरवानी
story

🤣 होली विशेष :प्रो.अश्विनी केशरवानी

चर्चित उपन्यासत्रयी उर्मिला शुक्ल ने रचा इतिहास…
story

चर्चित उपन्यासत्रयी उर्मिला शुक्ल ने रचा इतिहास…

story

रचना आसपास : उर्मिला शुक्ल

story

रचना आसपास : दीप्ति श्रीवास्तव

story

कहानी : संतोष झांझी

story

कहानी : ‘ पानी के लिए ‘ – उर्मिला शुक्ल

लेख

‘साहित्य सृजन परिषद्’ के तत्वावधान में पावस ऋतु पर सरस काव्य गोष्ठी 26 जुलाई को इंदिरा गाँधी उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय सुपेला-भिलाई में अपराह्न 2.30 बजे से
Article

‘साहित्य सृजन परिषद्’ के तत्वावधान में पावस ऋतु पर सरस काव्य गोष्ठी 26 जुलाई को इंदिरा गाँधी उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय सुपेला-भिलाई में अपराह्न 2.30 बजे से

रवींद्र-नज़रूल उत्सव-2026 : ‘बंगीय साहित्य संस्था’ के तत्वावधान में रवींद्र-नज़रूल उत्सव 25 जुलाई को ‘ऑफिसर्स एसोसिएशन प्रगति भवन’ में प्रात:11.00 बजे से रात 8.00 बजे तक
Article

रवींद्र-नज़रूल उत्सव-2026 : ‘बंगीय साहित्य संस्था’ के तत्वावधान में रवींद्र-नज़रूल उत्सव 25 जुलाई को ‘ऑफिसर्स एसोसिएशन प्रगति भवन’ में प्रात:11.00 बजे से रात 8.00 बजे तक

काव्य संध्या : प्रगतिशील कवि डॉ. प्रेमकुमार पाण्डेय के निवास में दिव्या सक्सेना, विजया भारती, गजेंद्र द्विवेदी ‘गिरीश’, पारुल पांडेय, संजय मैथिल, युसूफ सागर, हाजी रियाज़ खान गौहर, मनमोहन मतवाला, ओम पांडेय, डॉ. नौशाद अहमद सिद्दीकी ‘सब्र’, छ्गनलाल सोनी, संतराम वर्मा और डॉ. आरबी कुशवाहा शामिल हुए

विशेष : भाईदूज, भाई-बहन के परस्पर प्रेम और दायित्व का त्योहार : भाईदूज और रक्षा बंधन की सनातनी मान्यताएं – श्रीमती संजीव ठाकुर
Article

विशेष : भाईदूज, भाई-बहन के परस्पर प्रेम और दायित्व का त्योहार : भाईदूज और रक्षा बंधन की सनातनी मान्यताएं – श्रीमती संजीव ठाकुर

Article

तीन लघुकथा : रश्मि अमितेष पुरोहित

व्यंग्य : देश की बदनामी चालू आहे ❗ – राजेंद्र शर्मा
Article

व्यंग्य : देश की बदनामी चालू आहे ❗ – राजेंद्र शर्मा

Article

लघुकथा : डॉ. प्रेमकुमार पाण्डेय [केंद्रीय विद्यालय वेंकटगिरि, आंध्रप्रदेश]

जोशीमठ की त्रासदी : राजेंद्र शर्मा
Article

जोशीमठ की त्रासदी : राजेंद्र शर्मा

18 दिसंबर को जयंती के अवसर पर गुरू घासीदास और सतनाम परम्परा
Article

18 दिसंबर को जयंती के अवसर पर गुरू घासीदास और सतनाम परम्परा

जयंती : सतनाम पंथ के संस्थापक संत शिरोमणि बाबा गुरु घासीदास जी
Article

जयंती : सतनाम पंथ के संस्थापक संत शिरोमणि बाबा गुरु घासीदास जी

व्यंग्य : नो हार, ओन्ली जीत ❗ – राजेंद्र शर्मा
Article

व्यंग्य : नो हार, ओन्ली जीत ❗ – राजेंद्र शर्मा

🟥 अब तेरा क्या होगा रे बुलडोजर ❗ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा.
Article

🟥 अब तेरा क्या होगा रे बुलडोजर ❗ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा.

🟥 प्ररंपरा या कुटेव  ❓ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा
Article

🟥 प्ररंपरा या कुटेव ❓ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा

▪️ न्यायपालिका के अपशकुनी के साथी : वैसे ही चलना दूभर था अंधियारे में…इनने और घुमाव ला दिया गलियारे में – आलेख बादल सरोज.
Article

▪️ न्यायपालिका के अपशकुनी के साथी : वैसे ही चलना दूभर था अंधियारे में…इनने और घुमाव ला दिया गलियारे में – आलेख बादल सरोज.

▪️ मशहूर शायर गीतकार साहिर लुधियानवी : ‘ जंग तो ख़ुद ही एक मसअला है, जंग क्या मसअलों का हल देगी ‘ : वो सुबह कभी तो आएगी – गणेश कछवाहा.
Article

▪️ मशहूर शायर गीतकार साहिर लुधियानवी : ‘ जंग तो ख़ुद ही एक मसअला है, जंग क्या मसअलों का हल देगी ‘ : वो सुबह कभी तो आएगी – गणेश कछवाहा.

▪️ व्यंग्य : दीवाली के कूंचे से यूँ लक्ष्मी जी निकलीं ❗ – राजेंद्र शर्मा
Article

▪️ व्यंग्य : दीवाली के कूंचे से यूँ लक्ष्मी जी निकलीं ❗ – राजेंद्र शर्मा

25 सितंबर पितृ मोक्ष अमावस्या के उपलक्ष्य में… पितृ श्राद्ध – श्राद्ध का प्रतीक
Article

25 सितंबर पितृ मोक्ष अमावस्या के उपलक्ष्य में… पितृ श्राद्ध – श्राद्ध का प्रतीक

Article

🟢 आजादी के अमृत महोत्सव पर विशेष : डॉ. अशोक आकाश.

Article

🟣 अमृत महोत्सव पर विशेष : डॉ. बलदाऊ राम साहू [दुर्ग]

Article

🟣 समसामयिक चिंतन : डॉ. अरविंद प्रेमचंद जैन [भोपाल].

राजनीति न्यूज़

breaking Politics

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उदयपुर हत्याकांड को लेकर दिया बड़ा बयान

Politics

■छत्तीसगढ़ :

Politics

भारतीय जनता पार्टी,भिलाई-दुर्ग के वरिष्ठ कार्यकर्ता संजय जे.दानी,लल्लन मिश्रा, सुरेखा खटी,अमरजीत सिंह ‘चहल’,विजय शुक्ला, कुमुद द्विवेदी महेंद्र यादव,सूरज शर्मा,प्रभा साहू,संजय खर्चे,किशोर बहाड़े, प्रदीप बोबडे,पुरषोत्तम चौकसे,राहुल भोसले,रितेश सिंह,रश्मि अगतकर, सोनाली,भारती उइके,प्रीति अग्रवाल,सीमा कन्नौजे,तृप्ति कन्नौजे,महेश सिंह, राकेश शुक्ला, अशोक स्वाईन ओर नागेश्वर राव ‘बाबू’ ने सयुंक्त बयान में भिलाई के विधायक देवेन्द्र यादव से जवाब-तलब किया.

breaking Politics

भिलाई कांड, न्यायाधीश अवकाश पर, जाने कब होगी सुनवाई

धमतरी आसपास
Politics

धमतरी आसपास

Politics

स्मृति शेष- बाबू जी, मोतीलाल वोरा

Politics

छत्तीसगढ़ कांग्रेस में हलचल

breaking Politics

राज्यसभा सांसद सुश्री सरोज पाण्डेय ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से कहा- मर्यादित भाषा में रखें अपनी बात

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल  ने डाॅ. नरेन्द्र देव वर्मा पर केन्द्रित ‘ग्रामोदय’ पत्रिका और ‘बहुमत’ पत्रिका के 101वें अंक का किया विमोचन
Politics

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने डाॅ. नरेन्द्र देव वर्मा पर केन्द्रित ‘ग्रामोदय’ पत्रिका और ‘बहुमत’ पत्रिका के 101वें अंक का किया विमोचन

मरवाही उपचुनाव
Politics

मरवाही उपचुनाव

Politics

प्रमोद सिंह राजपूत कुम्हारी ब्लॉक के अध्यक्ष बने

Politics

ओवैसी की पार्टी ने बदला सीमांचल का समीकरण! 11 सीटों पर NDA आगे

breaking Politics

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, ग्वालियर में प्रेस वार्ता

breaking Politics

अमित और ऋचा जोगी का नामांकन खारिज होने पर बोले मंतूराम पवार- ‘जैसी करनी वैसी भरनी’

breaking Politics

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री, भूपेश बघेल बिहार चुनाव के स्टार प्रचारक बिहार में कांग्रेस 70 सीटों में चुनाव लड़ रही है

सियासत- हाथरस सामूहिक दुष्कर्म
breaking National Politics

सियासत- हाथरस सामूहिक दुष्कर्म

breaking Politics

हाथरस गैंगरेप के घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने क्या कहा, पढ़िए पूरी खबर

breaking Politics

पत्रकारों के साथ मारपीट की घटना के बाद, पीसीसी चीफ ने जांच समिति का किया गठन