- Home
- breaking
- Chhattisgarh
- खेल आसपास : ‘ओपन स्टेट चैंपियनशिप-2024’ में गोल्ड एवं सिल्वर मैडल जीतने वाले को सम्मानित किया गया : जीत दर्ज करने वालों में जी. भरत {गोल्ड},आदित्य लकड़ा एवं के. गणेश {सिल्वर}
खेल आसपास : ‘ओपन स्टेट चैंपियनशिप-2024’ में गोल्ड एवं सिल्वर मैडल जीतने वाले को सम्मानित किया गया : जीत दर्ज करने वालों में जी. भरत {गोल्ड},आदित्य लकड़ा एवं के. गणेश {सिल्वर}

👉 ‘भिलाई इस्पात मजदूर संघ’ के महामंत्री एवं ‘इस्पात क्लब सेक्टर-7’ के चन्ना केशवलू के साथ कराटे प्रशिक्षक जी. अमर, के. रामू और मैडल प्राप्त खिलाड़ी
‘छत्तीसगढ़ आसपास’ [भिलाई]
22-23 दिसम्बर, 2024 को महिला महाविद्यालय सेक्टर-9 में आयोजित 6वें ‘छत्तीसगढ़ कप ओपन स्टेट चैंपियनशिप-2024’ में भिलाई इस्पात क्लब, सेक्टर-7 के बच्चों ने भाग लिया और 1 गोल्ड व 2 सिल्वर मैडल जीता.
‘एलिट कराटे एकाडमी छत्तीसगढ़ पेनेकस सितेरिया कराटे डू एसोसिएशन’ द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में प्रशिक्षक जी. अमर एवं के. रामू के निर्देशन में जी. भरत 55 किलोग्राम में गोल्ड मेडल और 63 किलोग्राम में आदित्य लकड़ा व 50 किलोग्राम में के. गणेश ने सिल्वर मेडल जीतकर भिलाई छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया.
‘भिलाई इस्पात मजदूर संघ’ के महामंत्री व ‘इस्पात क्लब’ के सचिव चन्ना केशवलू ने जीतने वाले खिलाड़ी को सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.
०००००
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)