• Chhattisgarh
  • छत्तीसगढ़ आसपास संयंत्र की खबरें…

छत्तीसगढ़ आसपास संयंत्र की खबरें…

1 year ago
620

▪️
भिलाई के नेहरू आर्ट गैलरी में चित्रकार गौतम सील की चित्रकला प्रदर्शनी : 24 अप्रैल, 2025 को संध्या 5.30 बजे संयंत्र के मुख्य महाप्रबंधक आर. के. श्रीवास्तव करेंगे

सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के जनसंपर्क विभाग द्वारा संचालित, इंदिरा प्लेस, सिविक सेंटर स्थित नेहरू आर्ट गैलरी में 24 अप्रैल 2025 को स्थानीय चित्रकार श्री गौतम सील की चित्रकला प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रदर्शनी का उद्घाटन 24 अप्रैल 2025 को संध्याकाल 5ः30 बजे मुख्य महाप्रबंधक (परियोजनाएं) श्री आर के श्रीवास्तव द्वारा किया जायेगा।
श्री गौतम सील का चित्रकला के प्रति बचपन से ही रूझान था। अपनी सूक्ष्म दृष्टिकोण और जटिल विवरणों को रंगों और रेखाओं के माध्यम से व्यक्त करते हैं। उनकी कृतियाँ केवल चित्र नहीं, बल्कि जीवंत कहानियाँ हैं, जो औद्योगिक जीवन, सांस्कृतिक गतिविधियों और मानव जीवन की सूक्ष्म झलकियों को अत्यंत कलात्मकता एवं संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करती हैं।
श्री गौतम सील, बैंक ऑफ इंडिया से वरिष्ठ प्रबंधक के रूप में सेवानिवृत्त हुए। सेवानिवृत्ति के पष्चात भी अपनी भावनाओं को कैनवास पर आकार देकर कल्पना की दुनिया से प्रकृति का मनोरम चित्रण कर अपनी रचनात्मक ऊर्जा को दर्षाते है। वे पिछले 37 वर्षों से बच्चों को चित्रकला का प्रषिक्षण भी दे रहे हैं।
चित्रकला प्रदर्शनी कलाकारों के विविधतापूर्ण दृष्टिकोण और रचनात्मकता का प्रदर्शन करती है। प्रदर्शनी में प्रदर्शित प्रत्येक चित्र कलाकार की मेहनत, लगन और अद्वितीय दृष्टिकोण का परिणाम होता है जो उनके विचारों, भावनाओं और अनुभवों को दृश्यमान करते है। प्रदर्षनी जहां, नवोदित कलाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्रदान करती है, वहीं वरिष्ठ कलाकार अपनी नवीनतम कृतियों से दर्शकों को रूबरू कराते हैं।
यह तीन दिवसीय फोटोग्राफी प्रदर्शनी 24 से 26 अप्रैल 2025 तक प्रतिदिन संध्या 5.30 बजे से रात्रि 8.30 बजे तक आम जनता के अवलोकनार्थ खुली रहेगी।

▪️
‘सुरक्षा मंथन’ : सेल की 16वीं सेफ्टी एंड फॉयर सर्विस प्रमुखों की बैठक सम्पन्न

‘सुरक्षा मंथन’ – सेल की 16वीं सेफ्टी & फायर सर्विस प्रमुखों की बैठक का भिलाई में शुभारंभ
स्टील अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया लिमिटेड (सेल) की 16वीं सेफ्टी & फायर सर्विसेस प्रमुखों की बैठक, ‘सुरक्षा मंथन’ बैठक की शुभारम्भ भिलाई में हुई। “विकसित भारत के लिए सुरक्षा एवं कल्याण अत्यावश्यक” थीम पर आधारित इस दो-दिवसीय बैठक का उद्घाटन 23 अप्रैल 2025 को भिलाई निवास में संपन्न हुआ।
सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के सुरक्षा अभियान्त्रिकी विभाग (एसईडी) द्वारा सेल सेफ्टी ऑर्गनाइजेशन (एसएसओ) के सहयोग से यह दो दिवसीय बैठक-सह-कार्यशाला, 23 से 24 अप्रैल 2025 तक आयोजित की जा रही है।
उद्घाटन समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ, जिसकी अध्यक्षता कार्यपालक निदेशक (एसएसओ) श्री अनुप कुमार, कार्यपालक निदेशक (परियोजनाएं–बीएसपी) श्री एस. मुखोपाध्याय, कार्यपालक निदेशक (वित्त एवं लेखा–बीएसपी) श्री प्रवीण निगम, कार्यपालक निदेशक (मानव संसाधन–बीएसपी) श्री पवन कुमार, कार्यपालक निदेशक (माइन्स–बीएसपी) श्री बी.के. गिरि, कार्यपालक निदेशक (संकार्य–बीएसपी) श्री राकेश कुमार एवं कार्यपालक निदेशक (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं–बीएसपी) डॉ. रविंद्रनाथ एम. ने की।
इस अवसर पर मुख्य महाप्रबंधकगण, महाप्रबंधकगण सहित सुरक्षा एवं अग्निशमन सेवाएं विभागों के वरिष्ठ अधिकारीगण, तथा सेल के विभिन्न इकाइयों – एसएसओ, डीएसपी, आरएसपी, बीएसएल, आईएसपी, एएसपी, वीआईएसएल, सीएफपी, बीएसपी माइंस, जेजीओएम, एसआरयू एवं एसएसपी से आए प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
इस बैठक का उद्देश्य पूर्व सुरक्षा बैठकों की समीक्षा करना, डिजिटल और तकनीकी सुरक्षा उपायों की प्रगति का अवलोकन करना, प्रमुख परिचालन क्षेत्रों में सुरक्षा सुधार, ऑडिट अनुपालन, घटनाओं का विश्लेषण तथा वित्तीय वर्ष 2025–26 में सुरक्षा एवं अग्निशमन सेवाओं के लिए भविष्य की योजनाओं की रूपरेखा तय करना है। इस दो-दिवसीय कार्यक्रम के दौरान प्रस्तुतियों में विभिन्न इकाइयों में सुरक्षा एवं अग्निशमन सेवाओं को सुदृढ़ करने से संबंधित प्रमुख विषयों पर केंद्रित परिचर्चाएं, जिनमें सुरक्षा पहलों और थ्रस्ट क्षेत्रों पर प्रस्तुति, संयंत्रवार सुरक्षा एवं अग्निशमन सेवा अद्यतन, एजेंडा-आधारित सुरक्षा प्रस्तुतियाँ, तथा सुधार के सुझाव और खुली चर्चा शामिल हैं।
अपने संबोधन में कार्यपालक निदेशक (एसएसओ) श्री अनुप कुमार ने कहा कि, “पिछली पंद्रह बैठकें एमटीआई रांची में आयोजित की गईं, किंतु इस वर्ष इसे भिलाई इस्पात संयंत्र में आयोजित करने का निर्णय विशेष महत्व रखता है।” उन्होंने कहा कि “जहां रणनीति बनती है और जहां उसे लागू किया जाता है, दोनों स्थानों के वातावरण और परिस्थितियों में बड़ा अंतर होता है। यह मंच हमें फील्ड आधारित अनुभवों और सर्वोत्तम प्रक्रियाओं का प्रत्यक्ष आदान-प्रदान करने का अवसर देता है।” उन्होंने कहा कि भिलाई इस्पात संयंत्र निरंतर अन्य इकाइयों का पथप्रदर्शक बना हुआ है और उसकी सुरक्षा प्रक्रियाएं बेंचमार्क के रूप में मानी जाती हैं। “ऐसी स्थिति में यह बीएसपी पर और अधिक दायित्व भी डालता है कि वह सभी मानक संचालन प्रक्रियाओं (एसओपी), मानक अनुरक्षण प्रक्रियाओं (एसएमपी) एवं बेहवियरल इंटरवेंशंस का न केवल सफल अनुपालन करे, बल्कि उसमें कुशल अनुशासन सुनिश्चित करे।” उन्होंने आशा व्यक्त की कि ‘सुरक्षा मंथन’ बैठक के दौरान विचार-विमर्श से नई प्रभावी कार्य प्रणालियों का उद्भव होगा, जो सेल को दुर्घटनारहित संगठन बनने की दिशा में आगे ले जाएगा।
कार्यपालक निदेशक (संकार्य–बीएसपी) श्री राकेश कुमार ने अपने वक्तव्य में कहा कि सुरक्षा प्रणाली की सफलता एक श्रृंखलाबद्ध प्रतिक्रिया के समान है, जहां प्रत्येक व्यक्ति की सक्रिय सहभागिता आवश्यक होती है। उन्होंने कहा, “मौजूदा प्रणालियों के बावजूद कई बार सुरक्षा नियमों के अनुपालन में खामियां रह जातीं हैं, जिनसे दुर्घटनाएं घटित होती हैं। यह बैठक उन खामियों की गहन समीक्षा कर, सुदृढ़ कार्यप्रणाली विकसित करने का एक सशक्त अवसर है, जिससे सेल के इस्पात संयंत्रों में सुरक्षित और दक्ष संचालन संभव हो सके।”
कार्यक्रम का आरंभ मुख्य महाप्रबंधक (सुरक्षा एवं अग्नि सेवाएं) श्री देबदत्त सतपथी के स्वागत भाषण से हुआ, जिसमें उन्होंने ‘सुरक्षा मंथन’ की आवश्यकता और प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला। उन्होंने संयंत्र स्तर पर की गई सुरक्षा ऑडिट्स, आपातकालीन प्रतिक्रिया योजनाएं और भविष्य की योजनाओं की संक्षिप्त रिपोर्ट भी प्रस्तुत की।
कार्यक्रम का संचालन सहायक महाप्रबंधक (एसईडी) श्री शोभन घोष द्वारा किया गया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन महाप्रबंधक प्रभारी (एसईडी) श्री संजय कुमार अग्रवाल ने प्रस्तुत किया।
‘सुरक्षा मंथन’ बैठक के आयोजक समिति में शामिल सुरक्षा अभियान्त्रिकी विभाग से श्री एस सुनोव, श्री पी एम राजेंद्र कुमार, सुश्री यू वी सुभद्रा, श्री सरोज कुमार महतो, श्री जे तुलसीदासन, श्री एस आर शेंडे, श्री अजय कुमार गोने, श्री मृदुल श्रीवास्तव, श्री जीवन लाल ध्रुव, श्री अनुराग पाठक, श्री अजय टल्लू, श्री अरिजीत रॉय, श्री वेंकटपति राजू, श्री अखिल मिश्रा, श्री जनार्दन वेंकट राव, श्री प्रवीण कुमार शुक्ला, श्री सूरज वर्मा, तथा अग्निशमन विभाग से श्री संजय धवस, श्री बी के महापात्रा, श्री देबाशीश भट्टाचार्जी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने इसके सफल आयोजन में अपना सहयोग प्रदान किया।

▪️
सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय एवं अनुसंधान केंद्र में अधिसंरच ना को नई गति : ईटीपी एवं अग्नि सुरक्षा प्रणाली का लोकार्पण

सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के जेएलएन चिकित्सालय एवं अनुसंधान केंद्र में अधोसंरचना को नई गति: ईटीपी एवं अग्नि सुरक्षा प्रणाली का लोकार्पण
सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के निदेशक प्रभारी श्री अनिर्बान दासगुप्ता द्वारा 23 अप्रैल 2025 को जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय एवं अनुसंधान केंद्र (जेएलएन एचआरसी) में दो महत्त्वपूर्ण अधोसंरचनात्मक सुविधाएं – 300 केएलडी एफ्लुएंट ट्रीटमेंट प्लांट (ईटीपी) एवं अत्याधुनिक ड्यूल फायर डिटेक्शन एंड सप्रेशन सिस्टम का लोकार्पण किया गया। उल्लेखनीय है कि ये दोनों नवस्थापित व्यवस्थाएं न केवल चिकित्सालय की परिचालन क्षमता को सुदृढ़ करेंगी, बल्कि सुरक्षा मानकों को भी उल्लेखनीय रूप से ऊंचा उठाएंगी।
इस अवसर पर कार्यपालक निदेशक (परियोजनाएं) श्री एस. मुखोपाध्याय, कार्यपालक निदेशक (वित्त एवं लेखा) श्री प्रवीण निगम, कार्यपालक निदेशक (माइन्स) श्री बी.के. गिरि, तथा कार्यपालक निदेशक (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं) डॉ. रवीन्द्रनाथ एम. की गरिमामयी उपस्थिति रही।
इस अवसर पर मुख्य महाप्रबंधक (परियोजनाएं) श्री अनुराग उपाध्याय, मुख्य महाप्रबंधक (परियोजनाएं) श्री उमेश भारद्वाज, मुख्य महाप्रबंधक (सीईटी) श्री प्रणय कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं) डॉ. विनीता द्विवेदी एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं) डॉ. कौशलेंद्र ठाकुर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं) डॉ सौरव मुखर्जी, महाप्रबंधक (एम&एस-मेडिकल) श्री एसएम शाहिद अहमद, सहायक मुख्य चिकित्सा अधिकारी (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं) डॉ. उदय कुमार, महाप्रबंधक (पीपीसी) श्री संजय दवे, महाप्रबंधक (डीआईसी सचिवालय) श्री अतुल नौटियाल, महाप्रबंधक (जनसंपर्क) श्री प्रशांत तिवारी तथा संयंत्र के अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण, मुख्य चिकित्सालय के वरिष्ठ चिकित्सकगण और नर्सिंग स्टाफ भी उपस्थित थे।
श्री अनिर्बान दासगुप्ता ने दीप प्रज्वलन कर इन सुविधाओं का विधिवत शुभारंभ किया एवं जेएलएन चिकित्सालय सामूहिक टीम को बधाई दी। उन्होंने टीम के प्रयासों की सराहना करते हुए नवस्थापित प्रणालियों के दक्ष एवं विवेकपूर्ण उपयोग की शुभकामनाएं दीं।
300 केएलडी क्षमता वाला एफ्लुएंट ट्रीटमेंट प्लांट (ईटीपी) चिकित्सालय के 860-बेड युक्त संकुल से उत्पन्न अपशिष्ट जल का उपचार करेगा। यह संयंत्र भौतिक विधियों जैसे स्क्रीनिंग एवं सेडीमेंटेशन (एसएमएफटी व लमेल्ला क्लैरिफायर), जैविक उपचार हेतु मूविंग बेड बायोफिल्म रिएक्टर (एमबीबीआर) तकनीक, तथा रासायनिक प्रक्रियाओं जैसे कोएग्युलेशन एवं पीएच स्थिरीकरण की मिश्रित विधि अपनाता है। उपचारित जल को या तो परिसर में पुनः उपयोग किया जाएगा अथवा पर्यावरणीय मानकों—पी एच, बीओडी, सीओडी एवं टीएसएस—की सतत निगरानी के उपरांत सुरक्षित रूप से निर्वहन किया जाएगा।
नवस्थापित ड्यूल फायर डिटेक्शन एंड सप्रेशन सिस्टम दो प्रमुख सुविधाओं से युक्त है। पहला, वाटर स्प्रिंकलर नेटवर्क, जो 19,670 वर्ग मीटर क्षेत्र में फैला है, जिसमें 3,910 स्प्रिंकलर तथा 600 मल्टी-सेंसर डिटेक्टर लगे हैं। दूसरा, क्लीन एजेंट गैस सप्रेशन सिस्टम, जो 1,025 वर्ग मीटर अतिरिक्त क्षेत्र को सुरक्षा प्रदान करता है। यह प्रणाली भूमिगत व मुख्य पाइपलाइन नेटवर्क द्वारा सशक्त की गई है, जो चिकित्सालय के संवेदनशील क्षेत्रों में अग्नि सुरक्षा की एक सशक्त परत प्रदान करती है।
ये अधोसंरचनात्मक सुदृढ़ीकरण न केवल जेएलएन चिकित्सालय की कार्यप्रणाली को आधुनिक मानकों के अनुरूप बनाएंगे, बल्कि सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र की सामाजिक स्वास्थ्य प्रतिबद्धता को भी नई ऊर्जा प्रदान करेंगे।

▪️▪️▪️

विज्ञापन (Advertisement)

ब्रेकिंग न्यूज़

स्टील अथारिटी ऑफ़ इंडिया लिमिटेड [सेल] :  प्रतिष्ठित टाइम मैगज़ीन-स्टेटिस्टा सर्वेक्षण में भारत के बेस्ट एम्प्लॉयर्स में ‘सेल’ को 25वां स्थान मिला
breaking Chhattisgarh

स्टील अथारिटी ऑफ़ इंडिया लिमिटेड [सेल] : प्रतिष्ठित टाइम मैगज़ीन-स्टेटिस्टा सर्वेक्षण में भारत के बेस्ट एम्प्लॉयर्स में ‘सेल’ को 25वां स्थान मिला

भारत ने जीता पहला स्वर्ण पदक, महिला क्रिकेट टीम ने रचा इतिहास
breaking international

भारत ने जीता पहला स्वर्ण पदक, महिला क्रिकेट टीम ने रचा इतिहास

अब साबुन-शैंपू खरीदते समय पैकेट पर दिखेगा खास निशान, केंद्र सरकार ने बदले पैकेजिंग नियम, शाकाहारी और नॉन-वेज प्रोडक्ट की पहचान हुई आसान
breaking National

अब साबुन-शैंपू खरीदते समय पैकेट पर दिखेगा खास निशान, केंद्र सरकार ने बदले पैकेजिंग नियम, शाकाहारी और नॉन-वेज प्रोडक्ट की पहचान हुई आसान

अटकलों पर लगा विराम: इलाज के बाद कल छत्तीसगढ़ लौट रहे किरण सिंह देव, संभालेंगे BJP की कमान
breaking Chhattisgarh

अटकलों पर लगा विराम: इलाज के बाद कल छत्तीसगढ़ लौट रहे किरण सिंह देव, संभालेंगे BJP की कमान

मोबाइल का सिम पहुंचा सकती है जेल, 50 लाख तक जुर्माना भी, पढ़िए पूरी खबर
breaking National

मोबाइल का सिम पहुंचा सकती है जेल, 50 लाख तक जुर्माना भी, पढ़िए पूरी खबर

असम में भूपेश बघेल के काफिले पर पथराव, बोले हम लड़ेंगे और जीतेंगे, निर्वाचन आयोग पर उठाए सवाल
breaking Chhattisgarh

असम में भूपेश बघेल के काफिले पर पथराव, बोले हम लड़ेंगे और जीतेंगे, निर्वाचन आयोग पर उठाए सवाल

छत्तीसगढ़ में स्कूल-कॉलेजों में 15 दिन छुट्टियों का ऐलान, देखिए दशहरा-दीपावली और शीतकालीन अवकाश का पूरा शेड्यूल
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में स्कूल-कॉलेजों में 15 दिन छुट्टियों का ऐलान, देखिए दशहरा-दीपावली और शीतकालीन अवकाश का पूरा शेड्यूल

फ्लाइट ट्रेनिंग के दौरान बड़ा हादसा, दो भारतीय छात्रों की मौत
breaking international

फ्लाइट ट्रेनिंग के दौरान बड़ा हादसा, दो भारतीय छात्रों की मौत

‘छात्रों की गूंज’ में पीएम मोदी की मिमिक्री पर सीएम साय का बड़ा बयान, कहा- राहुल गांधी को यह शोभा नहीं देता
breaking Chhattisgarh

‘छात्रों की गूंज’ में पीएम मोदी की मिमिक्री पर सीएम साय का बड़ा बयान, कहा- राहुल गांधी को यह शोभा नहीं देता

मंत्री खुशवंत साहेब ने बड़े भाई गुरु ढालदास के कांग्रेस प्रवेश पर जानिए क्या कहा ?
breaking Chhattisgarh

मंत्री खुशवंत साहेब ने बड़े भाई गुरु ढालदास के कांग्रेस प्रवेश पर जानिए क्या कहा ?

छत्तीसगढ़ में ‘मोर गांव-मोर पानी’ अभियान: ₹2000 करोड़ खर्च के बाद भी 30% काम अधूरा, 11 लाख श्रमिकों को मिल रहा रोजगार
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में ‘मोर गांव-मोर पानी’ अभियान: ₹2000 करोड़ खर्च के बाद भी 30% काम अधूरा, 11 लाख श्रमिकों को मिल रहा रोजगार

रूस से तेल खरीद पर अमेरिका का नया कदम, भारत पर दबाव बढ़ा तो अमेरिकी अर्थव्यवस्था पर भी पड़ सकता है असर
breaking international

रूस से तेल खरीद पर अमेरिका का नया कदम, भारत पर दबाव बढ़ा तो अमेरिकी अर्थव्यवस्था पर भी पड़ सकता है असर

कैंसर के खिलाफ जंग में आधुनिक इलाज के साथ जरूरी है मरीज का मनोबल: CM साय
breaking Chhattisgarh

कैंसर के खिलाफ जंग में आधुनिक इलाज के साथ जरूरी है मरीज का मनोबल: CM साय

झीरम घाटी फैसले से आदिवासी समाज असंतुष्ट, हाईकोर्ट में चुनौती की तैयारी; हर परिवार से 20 रुपये चंदा जुटाने का फैसला
breaking Chhattisgarh

झीरम घाटी फैसले से आदिवासी समाज असंतुष्ट, हाईकोर्ट में चुनौती की तैयारी; हर परिवार से 20 रुपये चंदा जुटाने का फैसला

छत्तीसगढ़ में अब तेजी से बिछेगा ऑप्टिकल फाइबर नेटवर्क, पूरे प्रदेश में ग्रामीण व शहरी इंटरनेट कनेक्टिविटी होगी मजबूत
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में अब तेजी से बिछेगा ऑप्टिकल फाइबर नेटवर्क, पूरे प्रदेश में ग्रामीण व शहरी इंटरनेट कनेक्टिविटी होगी मजबूत

नदी में एक घंटे तक बेसुध पड़ा रहा युवक, लोगों ने समझा डूबकर हो गई मौत, पुलिस रेस्क्यू की तैयारी में जुटी तो अचानक शरीर में हुई हलचल, नशे में नहाते-नहाते सो गया था युवक
breaking Chhattisgarh

नदी में एक घंटे तक बेसुध पड़ा रहा युवक, लोगों ने समझा डूबकर हो गई मौत, पुलिस रेस्क्यू की तैयारी में जुटी तो अचानक शरीर में हुई हलचल, नशे में नहाते-नहाते सो गया था युवक

झीरम घाटी केस में 185 पन्नों के फैसले से खुले कई राज, 206 गोलियों से लेकर माओवादी साजिश तक कोर्ट ने क्या माना?
breaking Chhattisgarh

झीरम घाटी केस में 185 पन्नों के फैसले से खुले कई राज, 206 गोलियों से लेकर माओवादी साजिश तक कोर्ट ने क्या माना?

छत्तीसगढ़ कृषि विभाग के कर्मचारियों का वेतन और भत्ता बढ़ेगा, सरकार ने बिलासपुर हाई कोर्ट में दी जानकारी
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ कृषि विभाग के कर्मचारियों का वेतन और भत्ता बढ़ेगा, सरकार ने बिलासपुर हाई कोर्ट में दी जानकारी

छत्तीसगढ़वासियों को बड़ी राहत! आधार कार्ड में अब घर बैठे बदल सकेंगे नाम-पता, लगेंगे सिर्फ इतने रुपये, जानिए क्या है प्रक्रिया ?
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़वासियों को बड़ी राहत! आधार कार्ड में अब घर बैठे बदल सकेंगे नाम-पता, लगेंगे सिर्फ इतने रुपये, जानिए क्या है प्रक्रिया ?

दीया उत्सव पर फिजूलखर्ची और यूपीआई शुल्क को लेकर सरकार पर बरसे दीपक बैज
breaking Chhattisgarh

दीया उत्सव पर फिजूलखर्ची और यूपीआई शुल्क को लेकर सरकार पर बरसे दीपक बैज

कविता

आरंभ साहित्यिक मंच : वीणा सिंह
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : वीणा सिंह

हिंदी दिवस पर विशेष : डॉ. विजय कुमार गुप्ता ‘मुन्ना’
poetry

हिंदी दिवस पर विशेष : डॉ. विजय कुमार गुप्ता ‘मुन्ना’

देश के सुविख्यात गीतकार डॉ. माणिक विश्वकर्मा ‘नवरंग’ द्वारा रचित विश्वकर्मा कुल गीत लाँच हुआ
poetry

देश के सुविख्यात गीतकार डॉ. माणिक विश्वकर्मा ‘नवरंग’ द्वारा रचित विश्वकर्मा कुल गीत लाँच हुआ

विशेष : हमारे श्री कृष्ण- डॉ. नीलकंठ देवांगन
poetry

विशेष : हमारे श्री कृष्ण- डॉ. नीलकंठ देवांगन

आरंभ साहित्यिक मंच : डॉ. दीक्षा चौबे
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : डॉ. दीक्षा चौबे

आरंभ साहित्यिक मंच : दीप्ति श्रीवास्तव
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : दीप्ति श्रीवास्तव

आरंभ साहित्यिक मंच : डॉ. विजय कुमार गुप्ता ‘मुन्ना’
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : डॉ. विजय कुमार गुप्ता ‘मुन्ना’

डॉ. संजय दानी की ग़ज़ल संग्रह ‘चश्मेबद्दुर’ मेरी नज़र में- प्रदीप भट्टाचार्य
poetry

डॉ. संजय दानी की ग़ज़ल संग्रह ‘चश्मेबद्दुर’ मेरी नज़र में- प्रदीप भट्टाचार्य

कविता आसपास : तारकनाथ चौधुरी
poetry

कविता आसपास : तारकनाथ चौधुरी

कवि और कविता : पल्लव चटर्जी
poetry

कवि और कविता : पल्लव चटर्जी

आरंभ साहित्यिक मंच : उभरते हुए प्रगतिशील परंपरा एवं सोच के कवि डॉ. गिरधर चंद्रा ‘साज़’
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : उभरते हुए प्रगतिशील परंपरा एवं सोच के कवि डॉ. गिरधर चंद्रा ‘साज़’

इस माह की कवयित्री –  सेवानिवृत्त प्राचार्या शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जुनवानी भिलाई जिला- दुर्ग छत्तीसगढ़ की श्रीमती वर्षा ठाकुर
poetry

इस माह की कवयित्री – सेवानिवृत्त प्राचार्या शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जुनवानी भिलाई जिला- दुर्ग छत्तीसगढ़ की श्रीमती वर्षा ठाकुर

आरंभ साहित्यिक मंच : बांग्ला-हिंदी के सुविख्यात प्रगतिशील परंपरा के छोटी-छोटी कविताओं के रचनाशील कवि पल्लव चटर्जी
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : बांग्ला-हिंदी के सुविख्यात प्रगतिशील परंपरा के छोटी-छोटी कविताओं के रचनाशील कवि पल्लव चटर्जी

पावस रचना : दीप्ति श्रीवास्तव
poetry

पावस रचना : दीप्ति श्रीवास्तव

आरंभ साहित्यिक मंच – अर्पिता चौधुरी
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच – अर्पिता चौधुरी

इस माह के ग़ज़लकार : सुशील यादव
poetry

इस माह के ग़ज़लकार : सुशील यादव

आरंभ साहित्यिक मंच : शुचि ‘भवि’
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : शुचि ‘भवि’

आज पढ़ें ‘आरंभ’ साहित्यिक मंच में बांग्ला और हिंदी के सुस्थापित कवि पल्लव चटर्जी
poetry

आज पढ़ें ‘आरंभ’ साहित्यिक मंच में बांग्ला और हिंदी के सुस्थापित कवि पल्लव चटर्जी

इस माह की कवयित्री : शुचि ‘भवि’
poetry

इस माह की कवयित्री : शुचि ‘भवि’

आरंभ साहित्यिक मंच : संध्या जैन
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : संध्या जैन

कहानी

बचपन आसपास [बाल कहानी] – बलदाऊ राम साहू
story

बचपन आसपास [बाल कहानी] – बलदाऊ राम साहू

लेख : कैलाश जैन बरमेचा
story

लेख : कैलाश जैन बरमेचा

कहानी : दीप्ति श्रीवास्तव
story

कहानी : दीप्ति श्रीवास्तव

लघु कथा : डॉ. प्रेमकुमार पाण्डेय
story

लघु कथा : डॉ. प्रेमकुमार पाण्डेय

लघुकथा : सरस सलिला – दीप्ति श्रीवास्तव
story

लघुकथा : सरस सलिला – दीप्ति श्रीवास्तव

आलेख : ‘बहकता बचपन’ – साजिद अली ‘सतरंगी’
story

आलेख : ‘बहकता बचपन’ – साजिद अली ‘सतरंगी’

स्वर्ग का न्याय : महेश की आत्मकथा – लेखक शायर नावेद रज़ा दुर्गवी
story

स्वर्ग का न्याय : महेश की आत्मकथा – लेखक शायर नावेद रज़ा दुर्गवी

कहानी : ‘पीहू’ – डॉ. दीक्षा चौबे
story

कहानी : ‘पीहू’ – डॉ. दीक्षा चौबे

संदेशप्रद लघु कथा : ‘पुकार’ – कैलाश बरमेचा जैन
story

संदेशप्रद लघु कथा : ‘पुकार’ – कैलाश बरमेचा जैन

लेखिका विद्या गुप्ता की कृति ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ की समीक्षा लेखक कवि विजय वर्तमान के शब्दों में – ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ यह विद्या गुप्ता की सच्ची, निर्भीक और सर्व स्वीकार्य घोषणा है
story

लेखिका विद्या गुप्ता की कृति ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ की समीक्षा लेखक कवि विजय वर्तमान के शब्दों में – ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ यह विद्या गुप्ता की सच्ची, निर्भीक और सर्व स्वीकार्य घोषणा है

मास्टर स्ट्रोक [व्यंग्य] : राजशेखर चौबे
story

मास्टर स्ट्रोक [व्यंग्य] : राजशेखर चौबे

लघु कथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती
story

लघु कथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती

सत्य घटना पर आधारित कहानी : ‘सब्जी वाली मंजू’ :  ब्रजेश मल्लिक
story

सत्य घटना पर आधारित कहानी : ‘सब्जी वाली मंजू’ : ब्रजेश मल्लिक

लघुकथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती
story

लघुकथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती

कहिनी : मया के बंधना – डॉ. दीक्षा चौबे
story

कहिनी : मया के बंधना – डॉ. दीक्षा चौबे

🤣 होली विशेष :प्रो.अश्विनी केशरवानी
story

🤣 होली विशेष :प्रो.अश्विनी केशरवानी

चर्चित उपन्यासत्रयी उर्मिला शुक्ल ने रचा इतिहास…
story

चर्चित उपन्यासत्रयी उर्मिला शुक्ल ने रचा इतिहास…

story

रचना आसपास : उर्मिला शुक्ल

story

रचना आसपास : दीप्ति श्रीवास्तव

story

कहानी : संतोष झांझी

लेख

‘साहित्य सृजन परिषद्’ के तत्वावधान में पावस ऋतु पर सरस काव्य गोष्ठी 26 जुलाई को इंदिरा गाँधी उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय सुपेला-भिलाई में अपराह्न 2.30 बजे से
Article

‘साहित्य सृजन परिषद्’ के तत्वावधान में पावस ऋतु पर सरस काव्य गोष्ठी 26 जुलाई को इंदिरा गाँधी उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय सुपेला-भिलाई में अपराह्न 2.30 बजे से

रवींद्र-नज़रूल उत्सव-2026 : ‘बंगीय साहित्य संस्था’ के तत्वावधान में रवींद्र-नज़रूल उत्सव 25 जुलाई को ‘ऑफिसर्स एसोसिएशन प्रगति भवन’ में प्रात:11.00 बजे से रात 8.00 बजे तक
Article

रवींद्र-नज़रूल उत्सव-2026 : ‘बंगीय साहित्य संस्था’ के तत्वावधान में रवींद्र-नज़रूल उत्सव 25 जुलाई को ‘ऑफिसर्स एसोसिएशन प्रगति भवन’ में प्रात:11.00 बजे से रात 8.00 बजे तक

काव्य संध्या : प्रगतिशील कवि डॉ. प्रेमकुमार पाण्डेय के निवास में दिव्या सक्सेना, विजया भारती, गजेंद्र द्विवेदी ‘गिरीश’, पारुल पांडेय, संजय मैथिल, युसूफ सागर, हाजी रियाज़ खान गौहर, मनमोहन मतवाला, ओम पांडेय, डॉ. नौशाद अहमद सिद्दीकी ‘सब्र’, छ्गनलाल सोनी, संतराम वर्मा और डॉ. आरबी कुशवाहा शामिल हुए

विशेष : भाईदूज, भाई-बहन के परस्पर प्रेम और दायित्व का त्योहार : भाईदूज और रक्षा बंधन की सनातनी मान्यताएं – श्रीमती संजीव ठाकुर
Article

विशेष : भाईदूज, भाई-बहन के परस्पर प्रेम और दायित्व का त्योहार : भाईदूज और रक्षा बंधन की सनातनी मान्यताएं – श्रीमती संजीव ठाकुर

Article

तीन लघुकथा : रश्मि अमितेष पुरोहित

व्यंग्य : देश की बदनामी चालू आहे ❗ – राजेंद्र शर्मा
Article

व्यंग्य : देश की बदनामी चालू आहे ❗ – राजेंद्र शर्मा

Article

लघुकथा : डॉ. प्रेमकुमार पाण्डेय [केंद्रीय विद्यालय वेंकटगिरि, आंध्रप्रदेश]

जोशीमठ की त्रासदी : राजेंद्र शर्मा
Article

जोशीमठ की त्रासदी : राजेंद्र शर्मा

18 दिसंबर को जयंती के अवसर पर गुरू घासीदास और सतनाम परम्परा
Article

18 दिसंबर को जयंती के अवसर पर गुरू घासीदास और सतनाम परम्परा

जयंती : सतनाम पंथ के संस्थापक संत शिरोमणि बाबा गुरु घासीदास जी
Article

जयंती : सतनाम पंथ के संस्थापक संत शिरोमणि बाबा गुरु घासीदास जी

व्यंग्य : नो हार, ओन्ली जीत ❗ – राजेंद्र शर्मा
Article

व्यंग्य : नो हार, ओन्ली जीत ❗ – राजेंद्र शर्मा

🟥 अब तेरा क्या होगा रे बुलडोजर ❗ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा.
Article

🟥 अब तेरा क्या होगा रे बुलडोजर ❗ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा.

🟥 प्ररंपरा या कुटेव  ❓ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा
Article

🟥 प्ररंपरा या कुटेव ❓ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा

▪️ न्यायपालिका के अपशकुनी के साथी : वैसे ही चलना दूभर था अंधियारे में…इनने और घुमाव ला दिया गलियारे में – आलेख बादल सरोज.
Article

▪️ न्यायपालिका के अपशकुनी के साथी : वैसे ही चलना दूभर था अंधियारे में…इनने और घुमाव ला दिया गलियारे में – आलेख बादल सरोज.

▪️ मशहूर शायर गीतकार साहिर लुधियानवी : ‘ जंग तो ख़ुद ही एक मसअला है, जंग क्या मसअलों का हल देगी ‘ : वो सुबह कभी तो आएगी – गणेश कछवाहा.
Article

▪️ मशहूर शायर गीतकार साहिर लुधियानवी : ‘ जंग तो ख़ुद ही एक मसअला है, जंग क्या मसअलों का हल देगी ‘ : वो सुबह कभी तो आएगी – गणेश कछवाहा.

▪️ व्यंग्य : दीवाली के कूंचे से यूँ लक्ष्मी जी निकलीं ❗ – राजेंद्र शर्मा
Article

▪️ व्यंग्य : दीवाली के कूंचे से यूँ लक्ष्मी जी निकलीं ❗ – राजेंद्र शर्मा

25 सितंबर पितृ मोक्ष अमावस्या के उपलक्ष्य में… पितृ श्राद्ध – श्राद्ध का प्रतीक
Article

25 सितंबर पितृ मोक्ष अमावस्या के उपलक्ष्य में… पितृ श्राद्ध – श्राद्ध का प्रतीक

Article

🟢 आजादी के अमृत महोत्सव पर विशेष : डॉ. अशोक आकाश.

Article

🟣 अमृत महोत्सव पर विशेष : डॉ. बलदाऊ राम साहू [दुर्ग]

Article

🟣 समसामयिक चिंतन : डॉ. अरविंद प्रेमचंद जैन [भोपाल].

राजनीति न्यूज़

breaking Politics

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उदयपुर हत्याकांड को लेकर दिया बड़ा बयान

Politics

■छत्तीसगढ़ :

Politics

भारतीय जनता पार्टी,भिलाई-दुर्ग के वरिष्ठ कार्यकर्ता संजय जे.दानी,लल्लन मिश्रा, सुरेखा खटी,अमरजीत सिंह ‘चहल’,विजय शुक्ला, कुमुद द्विवेदी महेंद्र यादव,सूरज शर्मा,प्रभा साहू,संजय खर्चे,किशोर बहाड़े, प्रदीप बोबडे,पुरषोत्तम चौकसे,राहुल भोसले,रितेश सिंह,रश्मि अगतकर, सोनाली,भारती उइके,प्रीति अग्रवाल,सीमा कन्नौजे,तृप्ति कन्नौजे,महेश सिंह, राकेश शुक्ला, अशोक स्वाईन ओर नागेश्वर राव ‘बाबू’ ने सयुंक्त बयान में भिलाई के विधायक देवेन्द्र यादव से जवाब-तलब किया.

breaking Politics

भिलाई कांड, न्यायाधीश अवकाश पर, जाने कब होगी सुनवाई

धमतरी आसपास
Politics

धमतरी आसपास

Politics

स्मृति शेष- बाबू जी, मोतीलाल वोरा

Politics

छत्तीसगढ़ कांग्रेस में हलचल

breaking Politics

राज्यसभा सांसद सुश्री सरोज पाण्डेय ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से कहा- मर्यादित भाषा में रखें अपनी बात

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल  ने डाॅ. नरेन्द्र देव वर्मा पर केन्द्रित ‘ग्रामोदय’ पत्रिका और ‘बहुमत’ पत्रिका के 101वें अंक का किया विमोचन
Politics

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने डाॅ. नरेन्द्र देव वर्मा पर केन्द्रित ‘ग्रामोदय’ पत्रिका और ‘बहुमत’ पत्रिका के 101वें अंक का किया विमोचन

मरवाही उपचुनाव
Politics

मरवाही उपचुनाव

Politics

प्रमोद सिंह राजपूत कुम्हारी ब्लॉक के अध्यक्ष बने

Politics

ओवैसी की पार्टी ने बदला सीमांचल का समीकरण! 11 सीटों पर NDA आगे

breaking Politics

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, ग्वालियर में प्रेस वार्ता

breaking Politics

अमित और ऋचा जोगी का नामांकन खारिज होने पर बोले मंतूराम पवार- ‘जैसी करनी वैसी भरनी’

breaking Politics

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री, भूपेश बघेल बिहार चुनाव के स्टार प्रचारक बिहार में कांग्रेस 70 सीटों में चुनाव लड़ रही है

सियासत- हाथरस सामूहिक दुष्कर्म
breaking National Politics

सियासत- हाथरस सामूहिक दुष्कर्म

breaking Politics

हाथरस गैंगरेप के घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने क्या कहा, पढ़िए पूरी खबर

breaking Politics

पत्रकारों के साथ मारपीट की घटना के बाद, पीसीसी चीफ ने जांच समिति का किया गठन