- Home
- breaking
- Chhattisgarh
- डोनाल्ड ट्रंप लॉन्च करेंगे मेड इन अमेरिका स्मार्टफोन, Apple की बढ़ेगी मुश्किलें
डोनाल्ड ट्रंप लॉन्च करेंगे मेड इन अमेरिका स्मार्टफोन, Apple की बढ़ेगी मुश्किलें

Trump Phone: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अब अपने बिज़नेस का विस्तार करने जा रहे हैं. वे स्मार्टफोन मैन्युफैक्चरिंग और टेलीकॉम इंडस्ट्री में कदम रखने की तैयारी में हैं. अगर सब कुछ योजना के अनुसार रहा, तो उनकी कंपनी जल्द ही अपना मोबाइल फोन और टेलीकॉम सर्विस लॉन्च कर सकती है. इस हैंडसेट का नाम Trump Phone हो सकता है, हालांकि अभी तक इसकी कोई आधिकारिक लॉन्च डेट सामने नहीं आई है.
‘मेड इन अमेरिका’ हैंडसेट की तैयारी (Trump Phone)
ट्रंप की कंपनी ‘मेड इन अमेरिका’ हैंडसेट लॉन्च करने की योजना बना रही है. इस फोन को अमेरिका में ही तैयार किया जाएगा. बता दें कि अमेरिकी कंपनी Apple भी iPhone सहित कई प्रोडक्ट्स बनाती है, लेकिन उनका प्रोडक्शन भारत, चीन और ताइवान जैसे देशों में होता है.
Trump Phone का संभावित नाम
अब बात करते हैं ट्रंप के स्मार्टफोन के नाम की. अभी तक इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स में इसे Trump Phone T1 बताया जा रहा है. न्यूज रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रंप जूनियर ने बताया है कि उन्होंने इस इंडस्ट्री के कई अनुभवी लोगों से बातचीत की है. यह जानकारी उन्होंने ट्रंप के 2016 प्रेसिडेंशियल कैंपेन की 10वीं वर्षगांठ पर दी.
गोल्डन कलर में हो सकता है लॉन्च
Trump Organization, जिसे डोनाल्ड ट्रंप के बेटे चला रहे हैं, का प्लान है कि फोन को गोल्डन कलर में लॉन्च किया जाए. रिपोर्ट के अनुसार, इस स्मार्टफोन की कीमत 499 अमेरिकी डॉलर हो सकती है, जो भारतीय करेंसी में लगभग 42,000 रुपये होगी. वहीं, इस फोन की टेलीकॉम सर्विस की मासिक फीस 47 अमेरिकी डॉलर हो सकती है, जो भारत में लगभग 4,000 रुपये के बराबर है.
अमेरिका में पेटेंट के लिए आवेदन (Trump Phone)
ट्रंप की कंपनी ने United States Patent and Trademark Office (USPTO) में ट्रेडमार्क के लिए आवेदन किया है. इससे संकेत मिलते हैं कि कंपनी फोन और टेलीकॉम सर्विस की लॉन्चिंग की दिशा में गंभीरता से काम कर रही है. आने वाले दिनों में इस Trump Phone को लेकर और भी जानकारियां सामने आ सकती हैं.
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)