- Home
- breaking
- Chhattisgarh
- नदी में नहीं कर सकेंगे ‘बप्पा का विसर्जन’, गणेश विसर्जन से पहले जान लें ये निर्देश
नदी में नहीं कर सकेंगे ‘बप्पा का विसर्जन’, गणेश विसर्जन से पहले जान लें ये निर्देश

बिलासपुर: गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर प्रशासन ने इस बार विशेष तैयारी की है। नदियों और तालाबों में सीधे विसर्जन करने पर रोक लगाते हुए अस्थायी कुंड बनाने के निर्देश जारी किए गए हैं। ताकि विसर्जन के दौरान जल प्रदूषण को रोका जा सके और पर्यावरण का प्राकृतिक संतुलन बना रहे।
अपर आयुक्त खजांची कुम्हार ने बताया कि सार्वजनिक गणेशोत्सव समितियों की प्रतिमाओं का विसर्जन अब अस्थायी कुंडों में ही किया जाएगा। वहीं घरों में स्थापित प्रतिमाओं के विसर्जन की भी व्यवस्था प्रशासनिक नियंत्रण में कराई जाएगी। इसके लिए नगर निगम और ग्राम पंचायत स्तर पर अलग-अलग टीमें बनाई गई हैं जो विसर्जन कार्य की निगरानी करेंगी। गौरतलब है कि गणेशोत्सव के दौरान हजारों प्रतिमाएं स्थापित की जाती हैं और विसर्जन के समय जल स्रोतों के प्रदूषण की समस्या बढ़ जाती है।
शहर के चार प्रमुख विसर्जन स्थलों पर डीप ट्यूबवेल से शुद्ध पेयजल की व्यवस्था की गई है। स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम की टीमें लगातार निगरानी रखेंगी। प्रसाद व अन्य अपशिष्ट सामग्री को नदी में फेंकने पर सख्ती की जाएगी। प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि कोई भी व्यक्ति या समिति सीधे नदियों में प्रतिमा का विसर्जन नहीं करेगी। सभी प्रतिमाओं का विसर्जन पहले अस्थायी कुंड में होगा और उसके बाद अवशेष व सामग्री का सुरक्षित निस्तारण प्रशासनिक टीम करेगी।
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)