- Home
- Chhattisgarh
- ‘युवा खेल एवं सांस्कृतिक मंडल’ के तत्वाधान में आयोजित देश भक्ति से प्रेरित ‘ऑपरेशन सिंदूर पंडाल’ की भव्य सजावट और मनोहारी झांकियां श्रद्धालुओं का मनमोह रही है : गणेश चतुर्थी का यह आयोजन सेक्टर-सात के दशहरा मैदान में भक्ति की छटा से आलोकित हो रहा है : प्रतिदिन शाम को 7.00 बजे गणपति बप्पाजी की पूजन और आरती में भक्तजन सादर आमंत्रित हैं
‘युवा खेल एवं सांस्कृतिक मंडल’ के तत्वाधान में आयोजित देश भक्ति से प्रेरित ‘ऑपरेशन सिंदूर पंडाल’ की भव्य सजावट और मनोहारी झांकियां श्रद्धालुओं का मनमोह रही है : गणेश चतुर्थी का यह आयोजन सेक्टर-सात के दशहरा मैदान में भक्ति की छटा से आलोकित हो रहा है : प्रतिदिन शाम को 7.00 बजे गणपति बप्पाजी की पूजन और आरती में भक्तजन सादर आमंत्रित हैं

भिलाई [छत्तीसगढ़ आसपास]
▪️
‘युवा खेल एवं सांस्कृतिक मंडल’ के तत्वावधान में दशहरा मैदान में गणेश चतुर्थी महोत्सव का भव्य आयोजन
▪️
समिति के संयोजक व अध्यक्ष चन्ना केशवलू ने बताया कि शाम को प्रतिदिन 7.00 बजे तमिलनाडु गणेश मन्दिर से पधारे पंडित जी महाराज द्वारा महा गणपति बप्पा जी का पूजन, आरती एवं मंत्रजाप किया जाता है.
▪️
ऑपरेशन थीम पर आधारित गणेश पंडाल पर विराजमान गणेश जी के दर्शन प्रतिदिन हज़ारों भक्तजन कर रहे हैं.
▪️
आज ‘छत्तीसगढ़ आसपास’ के संपादक प्रदीप भट्टाचार्य और श्रीमती शेफाली भट्टाचार्य ने भी दोपहर को जाकर दर्शन किए.


👉 • गणेश पंडाल का दर्शन करते हुए प्रदीप भट्टाचार्य और श्रीमती शेफाली भट्टाचार्य
‘युवा खेल एवं सांस्कृतिक मंडल’ दशहरा हाईस्कूल मैदान सेक्टर-सात में गणेश चतुर्थी पंडाल में आस्था और भक्ति की छटा से आलोकित रहा। प्रति दिन शाम 7 बजे महा गणपति बप्पा जी का पूजन एवं आरती का आयोजन होता है एवं तमिलनाडु गणेश मंदिर से पधारे पंडित जी महाराज द्वारा गणेश जी का मंत्र जाप किया जाता है आरती के साथ शंख-घंटियों की गूंज और जयकारों ने पूरे वातावरण को भक्तिपूर्ण मंगलमय बना दिया।
देश भक्ति से प्रेरित आपरेशन सिंदूर पंडाल की भव्य सजावट और मनोहारी झांकियों ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। दर्शन करने आए भक्त झांकी को देखकर मंत्रमुग्ध हो उठे और बच्चों ने उत्साहपूर्वक थीम का आनंद लिया। माहौल में भक्ति, आनंद और सांस्कृतिक उल्लास का संगम देखने को मिला।थ्रीडी एलईडी स्क्रीन पर बमबारी एवं ध्वनि साउंड का आनंद भक्तों को काफ़ी आकर्षित कर रहा है ।
युवा खेल एवं सांस्कृतिक मंडल ने बताया कि आने वाले दिनों में भी विविध धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा, जिनमें भक्ति संगीत, विशेष झांकियाँ और सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ शामिल रहेंगी। भक्तों के लिए विभिन्न प्रकार के व्यंजन स्टाल पर उपलब्ध हैं मनोरंजन के लिए कई प्रकार के गेम्स बच्चों के मनोरंजन के लिए उपलब्ध हैं ।समिति ने दुर्ग भिलाई एवं पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश के समस्त श्रद्धालुओं से आग्रह किया है कि वे परिवार सहित पधारकर बप्पा गणपति जी के दर्शन करें और पुण्य लाभ प्राप्त करें।



ये जानकारी ‘युवा खेल एवं सांस्कृतिक मंडल’ के अध्यक्ष चन्ना केशवलू ने हमारे संवाददाता को दी.
🟥🟥🟥
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)