- Home
- Chhattisgarh
- सम्मान : ‘अखिल भारतीय श्रोता सम्मेलन’ बागपत [उत्तरप्रदेश] और मेरठ [उत्तरप्रदेश] के मुशायरे कवि सम्मेलन में छत्तीसगढ़ [भिलाई] के शायर डॉ. नौशाद अहमद सिद्दीकी ‘सब्र’ सम्मानित हुए
सम्मान : ‘अखिल भारतीय श्रोता सम्मेलन’ बागपत [उत्तरप्रदेश] और मेरठ [उत्तरप्रदेश] के मुशायरे कवि सम्मेलन में छत्तीसगढ़ [भिलाई] के शायर डॉ. नौशाद अहमद सिद्दीकी ‘सब्र’ सम्मानित हुए
भिलाई [छत्तीसगढ़ आसपास]
देश के अनेकों मंचों पर शिरकत करने वाले चर्चित शायर डॉ. नौशाद अहमद सिद्दीकी ‘सब्र’ विगत दिनों 24-25 अगस्त, 2025 को सम्पन्न हुए ‘अखिल भारतीय श्रोता सम्मेलन’ और कवि सम्मेलन मुशायरे में राष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित हुए.
इस अवसर पर ‘अफ़रोज़ एजुकेशनल ट्रस्ट’ के चेयरमैन ज़नाब साजिद अली सतरंगी, सचिव डॉ. साजिद अली, कोषाध्यक्ष मईनुद्दीन, नूर मोहम्मद सैफी, रासिद नूर, डॉ. परवेज़ आलम, डॉ. फैजुल हसन, दिलनवाज खान और मौलाना अब्दुल आहद उपस्थित थे.
‘अखिल भारतीय रेडियो श्रोता सम्मेलन’ ‘बागपत’ में डॉ. नौशाद अहमद सिद्दीकी ‘सब्र’ को सम्मानित करते समय ऑल इंडिया उर्दू सर्विस के जनाब तारिक जमील इमरान आजमी, अय्यूब खान, विविध भारतीय सेवा की शेफाली कपूर, रेडियो बदायूं से गजेंद्र, रेडियो रायपुर से शशांक खरे, श्याम वर्मा साथ में आकाशवाणी रेडियो बर्फी, रेडियो बरेली, रेडियो धड़कन, रेडियो जगदलपुर के उद्घोषक उद्घोषिका मौजूद थे.
श्रोता सम्मेलन आयोजन समिति के अध्यक्ष संजय ढिंगिया, रवि कुमार राहुल सतीश मिगलानी, विजेंद्र जायजान, ज्ञान भूषण शर्मा और परसराम साहू गुरुजी, मास्टर एस के पाटिल, अरुण जायसवाल, महेंद्र मोदी, राजेंद्र गुप्ता और देशभर से अनेकों श्रोता संघों के सदस्य उपस्थित थे.
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ उर्दू अकादमी से पब्लिश शेरी मजमुआ कहकशां का रस्में इजरा भी किया गया. डॉ. नौशाद अहमद सिद्दीकी ‘सब्र’ की मौजूदगी में काबिले एहतराम रही. मकामी शायरों ने भी अपनी-अपनी बेहतरीन शायरी का मुजाहिरा पेश किया गया.
[ डॉ. नौशाद अहमद सिद्दीकी ‘सब्र’ ने जैसा ‘छत्तीसगढ़ आसपास’ को बताया ]
🟥🟥🟥
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)