• Chhattisgarh
  • ▪️ छत्तीसगढ़ आसपास ▪️ संयंत्र की खबरें…

▪️ छत्तीसगढ़ आसपास ▪️ संयंत्र की खबरें…

1 year ago
499

▪️
अगस्त-2025 में भिलाई इस्पात संयंत्र का ऐतिहासिक प्रदर्शन, विभिन्न मिलों ने रचे नए कीर्तिमान

सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र ने अगस्त-2025 में उत्पादन और डिस्पैच के क्षेत्र में नया इतिहास रचते हुए अनेक कीर्तिमान स्थापित किए हैं। रेल एंड स्ट्रक्चरल मिल (आर एस एम), यूनिवर्सल रेल मिल (यू आर एम), बार एंड रॉड मिल (बी आर एम) तथा प्लेट मिल ने इस दौरान उल्लेखनीय उपलब्धियाँ दर्ज कीं, जिससे भिलाई संयंत्र ने एक बार फिर देश के अग्रणी इस्पात उत्पादक और अवसंरचना प्रदाता के रूप में अपनी साख को सुदृढ़ किया है।
अगस्त माह में संयंत्र ने कुल 99,889 टन लॉन्ग रेल का उत्पादन किया, जो मार्च 2024 में दर्ज 98,402 टन के पिछले रिकॉर्ड से अधिक है। आर एस एम ने 18,845 टन लॉन्ग रेल का उत्पादन कर अपना ही मार्च 2024 का 18,241 टन का रिकॉर्ड तोड़ा। इसी प्रकार यू आर एम ने भी उल्लेखनीय सफलता प्राप्त करते हुए 84,041 टन प्राइम रेल का उत्पादन किया, जो जून 2025 में दर्ज 83,046 टन के पिछले उच्चतम स्तर से अधिक है। वहीं यू आर एम में लॉन्ग रेल उत्पादन भी 81,044 टन तक पहुँचा, जो जून 2025 के 80,644 टन के रिकॉर्ड को पार कर गया।
स्टील उत्पादन के क्षेत्र में भी संयंत्र ने अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। अगस्त माह में सेलेबल स्टील का उत्पादन 5,19,627 टन तक पहुँचा, जो जनवरी 2023 के 5,03,219 टन के पिछले रिकॉर्ड से अधिक है। डिस्पैच के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय उपलब्धियाँ दर्ज की गयीं हैं जिनमें आर एस एम से 18,812 टन लॉन्ग रेल का डिस्पैच हुआ, जो मार्च 2024 में दर्ज 18,407 टन के पिछले रिकॉर्ड को पीछे छोड़ गया। इसी प्रकार सेलेबल स्टील का कुल डिस्पैच 5,08,802 टन तक पहुँचा, जो जनवरी 2023 में दर्ज 4,89,180 टन से अधिक है।
01 सितम्बर 2025 को अपने संयंत्र दौरे के समय निदेशक प्रभारी (बीएसपी) श्री चित्त रंजन महापात्र ने कार्यपालक निदेशक (परियोजनाएं) श्री एस. मुखोपाध्याय, कार्यपालक निदेशक (सामग्री प्रबंधन) श्री ए.के. चक्रवर्ती, कार्यपालक निदेशक (वित्त एवं लेखा) श्री प्रवीण निगम, कार्यपालक निदेशक (मानव संसाधन) श्री पवन कुमार तथा कार्यकारी कार्यपालक निदेशक (वर्क्स) श्री तापस दासगुप्ता के साथ बीआरएम, प्लेट मिल तथा यूआरएम का भ्रमण कर टीम को बधाई दी। इस अवसर पर श्री महापात्र ने लगातार हो रही उपलब्धियों को टीम भावना और समर्पण का परिचायक बताते हुए प्रसन्नता व्यक्त की, जबकि अन्य कार्यपालक निदेशकों ने भी मीलों की सफलता को सामूहिक प्रयास, प्रभावी प्रबंधन और परिचालन उत्कृष्टता का परिणाम बताया।
बार एंड रॉड मिल ने दर्ज किया रिकॉर्ड उत्पादन
संयंत्र की बार एंड रॉड मिल ने भी अगस्त 2025 में 90,550 टन के डिस्पैच के साथ अपने इतिहास का “सर्वश्रेष्ठ अगस्त डिस्पैच” दर्ज किया। इससे पूर्व जुलाई 2025 में इस मिल ने 6,030 टन का एक दिवसीय सर्वाधिक डिस्पैच (31 जुलाई) और 1,01,200 टन का मासिक डिस्पैच दर्ज कर कीर्तिमान स्थापित किया था।
मुख्य महाप्रबंधक एवं प्रमुख (बी आर एम) श्री योगेश शास्त्री ने इस उपलब्धि का श्रेय टीम भावना, समय पर अनुरक्षण और आपसी तालमेल को देते हुए सभी कर्मचारियों को बधाई दी। उन्होंने यूनियनों, प्रबंधन और सहयोगी विभागों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी उत्कृष्टता बनाए रखने का विश्वास जताया। इस अवसर पर महाप्रबंधक श्री आशीष, श्री शाश्वत मोहंती, श्री समीर पांडेय और श्री शिखर तिवारी ने भी बी आर एम टीम को शुभकामनाएँ दीं।
प्लेट मिल ने डिस्पैच का बनाया नया रिकॉर्ड
संयंत्र के प्लेट मिल ने भी अगस्त 2025 में ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज की। इसने 1,20,448 टन का उत्पादन कर अगस्त 2024 के 1,20,333 टन के रिकॉर्ड को पार किया और 1,27,427 टन के डिस्पैच के साथ नया मील का पत्थर रचा, जो अगस्त 2024 में दर्ज 1,16,963 टन के डिस्पैच रिकॉर्ड से कहीं अधिक है। इस सफलता में शिपिंग यार्ड मैपिंग और उन्नत आईटी-आधारित प्रणाली की अहम भूमिका रही। सीएंडआईटी टीम द्वारा टैबलेट-आधारित डॉक्यूमेंटेशन प्रक्रिया लागू किए जाने से डिस्पैच और अधिक तेज़ एवं सटीक हुआ। रैक उपलब्धता में आई चुनौतियों के बावजूद प्लेट मिल ने 10,980 टन का सड़क मार्ग से डिस्पैच किया, जो एक दशक में पहली बार पाँच अंकों तक पहुँचा। इस माह में प्लेट्स लगभग 147 ग्राहकों तक पहुँचाई गईं, जिनमें 10,000 टन प्रोजेक्ट क्लाइंट्स, 4,500 टन भेल, 613 टन शिपयार्ड्स और 5,000 टन एमएसएमई ग्राहकों को भेजी गईं।
इस उपलब्धि में मुख्य महाप्रबंधक (प्लेट मिल) श्री कार्तिकेय बेहरा के नेतृत्व में महाप्रबंधक (प्रचालन) श्री संजय त्रिपाठी, श्री देबब्रत राय, श्री एन.के. बिसेन, श्री गुरमीत सिंह, उप महाप्रबंधक (प्रचालन) श्री निरंजन महांता, महाप्रबंधक (विद्युत) श्री सी. पद्मनाभन, महाप्रबंधक (यांत्रिकी) श्री जे. सुधाकर तथा सहयोगी वरिष्ठ क्षेत्रीय प्रबंधक भिलाई श्री चंद्रेश झा और महाप्रबंधक (आरसीएल) श्री सुधीर का महत्वपूर्ण योगदान रहा। श्री बेहरा ने टीम की निष्ठा और सामंजस्य की सराहना करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि प्लेट मिल भविष्य में भी नई चुनौतियों को अवसरों में बदलते हुए उत्कृष्टता की नई ऊँचाइयाँ छुएगा। उन्होंने सभी सहयोगी विभागों को उनके निरंतर सहयोग के लिए भी धन्यवाद दिया।

▪️
घर से घर तक – बार एवं रॉड मिल द्वारा अनूठी सुरक्षा पहल : कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मुख्य महाप्रबंधक एवं विभागाध्यक्ष [बीआरएम] योगेश शास्त्री रहे

सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के बार एवं रॉड मिल [बीआरएम] विभाग द्वारा संविदा कर्मियों एवं उनके परिवारों को कार्यस्थल सुरक्षा यात्रा से जोड़ने के उद्देश्य से “घर से घर तक” नामक अनूठी सुरक्षा संवाद श्रृंखला का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में 30 अगस्त, 2025 को एचआरडी सेंटर में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें बीआरएम के लगभग 100 संविदा कर्मी अपने परिजनों सहित शामिल हुए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्य महाप्रबंधक एवं विभागाध्यक्ष (बीआरएम) श्री योगेश शास्त्री रहे।
उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि कार्यस्थल पर सुरक्षा सर्वोपरि है और इसमें परिवारजनों की सक्रिय भागीदारी अनिवार्य है। उन्होंने विभाग में पाई जाने वाली सामान्य लापरवाहियों जैसे पीपीई का उपयोग न करना, मोबाइल का प्रयोग करना, असुरक्षित क्रेन संचालन आदि की ओर ध्यान आकर्षित करते हुए कहा कि ऐसी लापरवाहियों से हुई दुर्घटनाओं को हमें मिलकर रोकना होगा। उन्होंने यह विश्वास व्यक्त किया कि यदि हम सभी एकजुट होकर प्रयास करें तो ‘शून्य दुर्घटना’ का लक्ष्य अवश्य प्राप्त किया जा सकता है।
इस अवसर पर महाप्रबंधक (प्रचालन) श्री सच्चिदानंद त्रिपाठी, महाप्रबंधक (प्रचालन) श्री शाश्वत मोहंती एवं महाप्रबंधक (प्रचालन) श्री समीर पाण्डेय, महाप्रबंधक (विद्युत) श्री आशीष तथा महाप्रबंधक (यांत्रिकी) श्री शिखर तिवारी ने भी विचार व्यक्त किए। उन्होंने संयंत्र, घर तथा आवागमन के दौरान सुरक्षा अपनाने के महत्व पर बल दिया।
सहायक प्रबंधक एवं विभागीय सुरक्षा अधिकारी श्री शशांक शर्मा ने एक रोचक सुरक्षा प्रश्नोत्तरी का संचालन किया, जिसमें बच्चों और गृहिणियों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों को कार्यस्थल पर असुरक्षित परिस्थितियों की पहचान करवाई गई और उन्हें बचाव के उपाय समझाए गए। प्रश्नोत्तरी में विजेता रही महिलाओं – श्रीमती ज्योति मिश्रा, श्रीमती रेणु, श्रीमती किरण, श्रीमती शीबा एवं श्रीमती अलीमा बेगम तथा बच्चों – ईशान, धैर्य, पल्लवी और आयन को आकर्षक पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का संचालन व धन्यवाद ज्ञापन सहायक महाप्रबंधक श्री सुनील कुमार सोनी ने किया। कार्यक्रम का समापन सामूहिक रात्रिभोज के साथ हुआ।

▪️
राजहरा माइंस अस्पताल में 15 वां एक दिवसीय व्यापक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन : इस नि: शुल्क चिकित्सा शिविर हेतु संयंत्र के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं विभाग और जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय एवं अनुसंधान केंद्र का नेतृत्व मुख्य चिकित्सा अधिकारी [चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं] डॉ. कौशलेंद्र ठाकुर ने किया

सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के राजहरा माइंस हॉस्पिटल में 01 सितम्बर 2025 को 15वां एक दिवसीय निःशुल्क व्यापक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। संयंत्र के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं विभाग के वरिष्ठ चिकित्सकों और विशेषज्ञों ने स्थानीय समुदाय को आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कीं। इस पहल का उद्देश्य चिकित्सकीय परामर्श के साथ, स्थानीय समुदाय की चिकित्सा संबंधी विभिन्न आवश्यकताओं को पूरा करने हेतु विशेषज्ञों की एक विस्तृत श्रृंखला को सुनिश्चित करना है। एक दिवसीय शिविर में 580 से अधिक परामर्श प्रदान किए गए, विभिन्न नैदानिक जांच, उपचार के साथ 13 इंट्राआर्टिकुलर इंजेक्शन और 07 प्लास्टर लगाए गए, जिससे स्थानीय समुदाय को महत्वपूर्ण स्वास्थ्य लाभ प्राप्त हुआ।
इस निःशुल्क चिकित्सा शिविर हेतु संयंत्र के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवायें विभाग और जवाहरलाल नेहरु चिकित्सालय एवं अनुसंधान केंद्र की टीम का नेतृत्व मुख्य चिकित्सा अधिकारी (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवायें) डॉ कौशलेन्द्र ठाकुर ने किया।
शिविर में पूर्व मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रमोद बिनायके (मेडिसिन), डॉ. चंदन दास (हृदय रोग विशेषज्ञ), डॉ. जयीता सरकार (पेन मैनेजमेंट), डॉ. इमैनुएल मैसी (अस्थि रोग), डॉ. कौशिक किशोर (पीडियाट्रिक), डॉ. दीपाली गुप्ता (नेत्र रोग), डॉ. हिमानी गुप्ता (स्त्री एवं प्रसूति रोग), डॉ. वनीता शर्मा (दंत रोग), डॉ. धीरज शर्मा (जनरल सर्जरी), डॉ. श्वेता वर्मा (ईएनटी), डॉ. शशांक अग्रवाल (त्वचा रोग), श्रीमती लता मिश्रा (कनिष्ठ प्रबंधक), श्री विकास पांडे (फिजियोथेरेपी), डीएनबी डॉ. सारिपुत्ता (ऑर्थो), डीएनबी डॉ. गौरव व्यास (मेडिसिन), डीएनबी डॉ. श्रद्धा (स्त्री एवं प्रसूति रोग), डीएनबी डॉ. सृष्टी (नेत्र रोग), सुश्री रुखसार (फिजियोथेरेपी प्रशिक्षु) तथा श्री कलोल (रेडियोलॉजी तकनीशियन) सहित जवाहरलाल नेहरु चिकित्सालय एवं अनुसन्धान केंद्र, भिलाई के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने अपनी सेवाएं प्रदान की। इसके अतिरिक्त राजहरा मेडिकल हॉस्पिटल के सीनियर कंसल्टेंट एवं प्रभारी डॉ मनोज डहरवाल तथा राजहरा माइंस हॉस्पिटल की टीम भी उपस्थित थी, जिन्होंने शिविर के सफल आयोजन में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।
मरीजों को विभिन्न बीमारियों और चिकित्सा-स्वास्थ्य समस्याओं के लिए परामर्श, नैदानिक परीक्षण और उपचार प्रदान किए गए। विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने पुरे दिन स्थानीय समुदाय को आवश्यक चिकित्सकीय सेवा प्रदान करने का समग्र प्रयास किया। शिविर में स्थानियों को 13 इंट्रा-आर्टिकुलर इंजेक्शन (जोड़ों में लगने वाले इंजेक्शन) लगाए गए और 07 प्लास्टर चढ़ाए गए। साथ ही स्वास्थ्य सम्बन्धी सत्र भी आयोजित किए गए, जहां मरीजों को विभिन्न निवारक उपायों और जीवन शैली अपनाने के बारे में जानकारी प्रदान की गई।
सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के राजहरा माइंस हॉस्पिटल में एक दिवसीय निःशुल्क व्यापक स्वास्थ्य शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन कार्यपालक निदेशक (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवायें) डॉ रविन्द्रनाथ एम के मार्गदर्शन में और मुख्य चिकित्सा अधिकारी (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवायें) डॉ विनीता द्विवेदी, डॉ कौशलेंद्र ठाकुर, डॉ सौरव मुखर्जी, डॉ उदय कुमार तथा राजहरा माइंस के मुख्य महाप्रबंधक श्री आर बी गहरवार, कार्मिक अधिकारी श्री तुषार राय चौधरी सहित राजहरा माइंस अस्पताल के कर्मचारियों ने भी स्वास्थ्य शिविर के सफल आयोजन में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

🟥🟥🟥

विज्ञापन (Advertisement)

ब्रेकिंग न्यूज़

तलाक की डिक्री पर हाईकोर्ट सख्त, कहा- सुनवाई का मौका दिए बिना नहीं हो सकता फैसला
breaking Chhattisgarh

तलाक की डिक्री पर हाईकोर्ट सख्त, कहा- सुनवाई का मौका दिए बिना नहीं हो सकता फैसला

सुप्रीम कोर्ट ने ज्ञानेश कुमार को सस्पेंड करने से किया इनकार, कहा- न्यूज रिपोर्ट के आधार पर फैसला नहीं
breaking Chhattisgarh

सुप्रीम कोर्ट ने ज्ञानेश कुमार को सस्पेंड करने से किया इनकार, कहा- न्यूज रिपोर्ट के आधार पर फैसला नहीं

छत्तीसगढ़ में 8,720 पदों पर होगी भर्ती, 10वीं पास भी कर सकेंगे अप्लाई, जानिए पूरी प्रक्रिया
breaking jobs

छत्तीसगढ़ में 8,720 पदों पर होगी भर्ती, 10वीं पास भी कर सकेंगे अप्लाई, जानिए पूरी प्रक्रिया

चिराग पासवान के छत्तीसगढ़ चुनाव लड़ने के ऐलान पर कांग्रेस का बड़ा हमला, BJP के गठबंधन पर उठ रहे गंभीर सवाल
breaking Chhattisgarh

चिराग पासवान के छत्तीसगढ़ चुनाव लड़ने के ऐलान पर कांग्रेस का बड़ा हमला, BJP के गठबंधन पर उठ रहे गंभीर सवाल

सिंगापुर के Mandai Wildlife Reserve पहुंचे CM साय, छत्तीसगढ़ में इको-टूरिज्म मॉडल विकसित करने पर जोर
breaking Chhattisgarh

सिंगापुर के Mandai Wildlife Reserve पहुंचे CM साय, छत्तीसगढ़ में इको-टूरिज्म मॉडल विकसित करने पर जोर

मानसून की विदाई के साथ बदला छत्तीसगढ़ का मौसम, बढ़ेगा दिन का तापमान, रात में महसूस होगी ठंडक
breaking Chhattisgarh

मानसून की विदाई के साथ बदला छत्तीसगढ़ का मौसम, बढ़ेगा दिन का तापमान, रात में महसूस होगी ठंडक

वरिष्ठ भाजपा नेता अजय चंद्राकर के बिगड़े बोल, अधिकारी को कही गाड़ने की बात, कांग्रेस ने दी मानसिक चेकअप की सलाह
breaking Chhattisgarh

वरिष्ठ भाजपा नेता अजय चंद्राकर के बिगड़े बोल, अधिकारी को कही गाड़ने की बात, कांग्रेस ने दी मानसिक चेकअप की सलाह

इलॉन मस्क का भारतीय मूल की गर्लफ्रेंड से ब्रेकअप: 4 बच्चों की मां शिवॉन बोलीं- एक हफ्ते में ही आई लव यू कहा था…
breaking Chhattisgarh

इलॉन मस्क का भारतीय मूल की गर्लफ्रेंड से ब्रेकअप: 4 बच्चों की मां शिवॉन बोलीं- एक हफ्ते में ही आई लव यू कहा था…

भारत ने जीता गोल्ड मेडल, पाकिस्तान को 19 रन से हराया
breaking Chhattisgarh

भारत ने जीता गोल्ड मेडल, पाकिस्तान को 19 रन से हराया

नई सड़क, फोरलेन और बड़े पुल, 672 करोड़ के 24 कामों पर लगी मुहर, जानिए आपके जिले में क्या नया बनेगा
breaking Chhattisgarh

नई सड़क, फोरलेन और बड़े पुल, 672 करोड़ के 24 कामों पर लगी मुहर, जानिए आपके जिले में क्या नया बनेगा

पीएम मोदी से बातचीत में भावुक हुए कैप्टन स्मित, बोले- मुश्किल वक्त में पढ़ रहा था हनुमान चालीसा
breaking National

पीएम मोदी से बातचीत में भावुक हुए कैप्टन स्मित, बोले- मुश्किल वक्त में पढ़ रहा था हनुमान चालीसा

आशीष टिकरिया ने संभाला जनसंपर्क संचालक का पदभार, अधिकारियों-कर्मचारियों ने किया स्वागत
breaking Chhattisgarh

आशीष टिकरिया ने संभाला जनसंपर्क संचालक का पदभार, अधिकारियों-कर्मचारियों ने किया स्वागत

छत्तीसगढ़ से मानसून की विदाई शुरू, अगले 48 घंटे में कई जिलों से होगी वापसी
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ से मानसून की विदाई शुरू, अगले 48 घंटे में कई जिलों से होगी वापसी

छत्तीसगढ़ कोयला घोटाला केस में बड़ी कार्रवाई: भिलाई विधायक देवेंद्र यादव की मुश्किलें बढ़ीं, EOW ने भेजा नोटिस
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ कोयला घोटाला केस में बड़ी कार्रवाई: भिलाई विधायक देवेंद्र यादव की मुश्किलें बढ़ीं, EOW ने भेजा नोटिस

LPG सिलिंडर नहीं आ रहा? रायपुर में गैस और बिजली कनेक्शन की e-KYC अनिवार्य, ऑफलाइन-ऑनलाइन ऐसे करें वेरिफिकेशन
breaking Chhattisgarh

LPG सिलिंडर नहीं आ रहा? रायपुर में गैस और बिजली कनेक्शन की e-KYC अनिवार्य, ऑफलाइन-ऑनलाइन ऐसे करें वेरिफिकेशन

सुप्रीम कोर्ट का पटाखों पर बड़ा रुख, न पूरी तरह बैन न 24 घंटे की खुली छूट; तय होगा समय और पटाखों का प्रकार
breaking National

सुप्रीम कोर्ट का पटाखों पर बड़ा रुख, न पूरी तरह बैन न 24 घंटे की खुली छूट; तय होगा समय और पटाखों का प्रकार

केंद्र से बराबर राशि मिलने के बाद कितना हुआ काम? छत्तीसगढ़ में जल जीवन मिशन की वर्तमान स्थिति बताए राज्य सरकार: हाई कोर्ट
breaking Chhattisgarh

केंद्र से बराबर राशि मिलने के बाद कितना हुआ काम? छत्तीसगढ़ में जल जीवन मिशन की वर्तमान स्थिति बताए राज्य सरकार: हाई कोर्ट

छत्तीसगढ़ में जमीन का सीमांकन अब घर बैठे, तहसील के चक्कर खत्म, ऑनलाइन ऐसे करें आवेदन
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में जमीन का सीमांकन अब घर बैठे, तहसील के चक्कर खत्म, ऑनलाइन ऐसे करें आवेदन

25 करोड़ की फिरौती केस में नया मोड़, जमानत मिली तो फरार हुआ शोएब! अब ठिकानों पर रेड मार रही पुलिस
breaking Chhattisgarh

25 करोड़ की फिरौती केस में नया मोड़, जमानत मिली तो फरार हुआ शोएब! अब ठिकानों पर रेड मार रही पुलिस

ऑस्ट्रेलिया में छत्तीसगढ़ की बेटी का डंका, पल्लवी नायक की ‘Social Sage’ को मिला प्रतिष्ठित Champion Award
breaking Chhattisgarh

ऑस्ट्रेलिया में छत्तीसगढ़ की बेटी का डंका, पल्लवी नायक की ‘Social Sage’ को मिला प्रतिष्ठित Champion Award

कविता

इस माह के कवि और कविता : तारक नाथ चौधुरी
poetry

इस माह के कवि और कविता : तारक नाथ चौधुरी

आरंभ साहित्यिक मंच : वीणा सिंह
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : वीणा सिंह

हिंदी दिवस पर विशेष : डॉ. विजय कुमार गुप्ता ‘मुन्ना’
poetry

हिंदी दिवस पर विशेष : डॉ. विजय कुमार गुप्ता ‘मुन्ना’

देश के सुविख्यात गीतकार डॉ. माणिक विश्वकर्मा ‘नवरंग’ द्वारा रचित विश्वकर्मा कुल गीत लाँच हुआ
poetry

देश के सुविख्यात गीतकार डॉ. माणिक विश्वकर्मा ‘नवरंग’ द्वारा रचित विश्वकर्मा कुल गीत लाँच हुआ

विशेष : हमारे श्री कृष्ण- डॉ. नीलकंठ देवांगन
poetry

विशेष : हमारे श्री कृष्ण- डॉ. नीलकंठ देवांगन

आरंभ साहित्यिक मंच : डॉ. दीक्षा चौबे
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : डॉ. दीक्षा चौबे

आरंभ साहित्यिक मंच : दीप्ति श्रीवास्तव
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : दीप्ति श्रीवास्तव

आरंभ साहित्यिक मंच : डॉ. विजय कुमार गुप्ता ‘मुन्ना’
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : डॉ. विजय कुमार गुप्ता ‘मुन्ना’

डॉ. संजय दानी की ग़ज़ल संग्रह ‘चश्मेबद्दुर’ मेरी नज़र में- प्रदीप भट्टाचार्य
poetry

डॉ. संजय दानी की ग़ज़ल संग्रह ‘चश्मेबद्दुर’ मेरी नज़र में- प्रदीप भट्टाचार्य

कविता आसपास : तारकनाथ चौधुरी
poetry

कविता आसपास : तारकनाथ चौधुरी

कवि और कविता : पल्लव चटर्जी
poetry

कवि और कविता : पल्लव चटर्जी

आरंभ साहित्यिक मंच : उभरते हुए प्रगतिशील परंपरा एवं सोच के कवि डॉ. गिरधर चंद्रा ‘साज़’
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : उभरते हुए प्रगतिशील परंपरा एवं सोच के कवि डॉ. गिरधर चंद्रा ‘साज़’

इस माह की कवयित्री –  सेवानिवृत्त प्राचार्या शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जुनवानी भिलाई जिला- दुर्ग छत्तीसगढ़ की श्रीमती वर्षा ठाकुर
poetry

इस माह की कवयित्री – सेवानिवृत्त प्राचार्या शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जुनवानी भिलाई जिला- दुर्ग छत्तीसगढ़ की श्रीमती वर्षा ठाकुर

आरंभ साहित्यिक मंच : बांग्ला-हिंदी के सुविख्यात प्रगतिशील परंपरा के छोटी-छोटी कविताओं के रचनाशील कवि पल्लव चटर्जी
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : बांग्ला-हिंदी के सुविख्यात प्रगतिशील परंपरा के छोटी-छोटी कविताओं के रचनाशील कवि पल्लव चटर्जी

पावस रचना : दीप्ति श्रीवास्तव
poetry

पावस रचना : दीप्ति श्रीवास्तव

आरंभ साहित्यिक मंच – अर्पिता चौधुरी
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच – अर्पिता चौधुरी

इस माह के ग़ज़लकार : सुशील यादव
poetry

इस माह के ग़ज़लकार : सुशील यादव

आरंभ साहित्यिक मंच : शुचि ‘भवि’
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : शुचि ‘भवि’

आज पढ़ें ‘आरंभ’ साहित्यिक मंच में बांग्ला और हिंदी के सुस्थापित कवि पल्लव चटर्जी
poetry

आज पढ़ें ‘आरंभ’ साहित्यिक मंच में बांग्ला और हिंदी के सुस्थापित कवि पल्लव चटर्जी

इस माह की कवयित्री : शुचि ‘भवि’
poetry

इस माह की कवयित्री : शुचि ‘भवि’

कहानी

बचपन आसपास [बाल कहानी] – बलदाऊ राम साहू
story

बचपन आसपास [बाल कहानी] – बलदाऊ राम साहू

लेख : कैलाश जैन बरमेचा
story

लेख : कैलाश जैन बरमेचा

कहानी : दीप्ति श्रीवास्तव
story

कहानी : दीप्ति श्रीवास्तव

लघु कथा : डॉ. प्रेमकुमार पाण्डेय
story

लघु कथा : डॉ. प्रेमकुमार पाण्डेय

लघुकथा : सरस सलिला – दीप्ति श्रीवास्तव
story

लघुकथा : सरस सलिला – दीप्ति श्रीवास्तव

आलेख : ‘बहकता बचपन’ – साजिद अली ‘सतरंगी’
story

आलेख : ‘बहकता बचपन’ – साजिद अली ‘सतरंगी’

स्वर्ग का न्याय : महेश की आत्मकथा – लेखक शायर नावेद रज़ा दुर्गवी
story

स्वर्ग का न्याय : महेश की आत्मकथा – लेखक शायर नावेद रज़ा दुर्गवी

कहानी : ‘पीहू’ – डॉ. दीक्षा चौबे
story

कहानी : ‘पीहू’ – डॉ. दीक्षा चौबे

संदेशप्रद लघु कथा : ‘पुकार’ – कैलाश बरमेचा जैन
story

संदेशप्रद लघु कथा : ‘पुकार’ – कैलाश बरमेचा जैन

लेखिका विद्या गुप्ता की कृति ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ की समीक्षा लेखक कवि विजय वर्तमान के शब्दों में – ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ यह विद्या गुप्ता की सच्ची, निर्भीक और सर्व स्वीकार्य घोषणा है
story

लेखिका विद्या गुप्ता की कृति ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ की समीक्षा लेखक कवि विजय वर्तमान के शब्दों में – ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ यह विद्या गुप्ता की सच्ची, निर्भीक और सर्व स्वीकार्य घोषणा है

मास्टर स्ट्रोक [व्यंग्य] : राजशेखर चौबे
story

मास्टर स्ट्रोक [व्यंग्य] : राजशेखर चौबे

लघु कथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती
story

लघु कथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती

सत्य घटना पर आधारित कहानी : ‘सब्जी वाली मंजू’ :  ब्रजेश मल्लिक
story

सत्य घटना पर आधारित कहानी : ‘सब्जी वाली मंजू’ : ब्रजेश मल्लिक

लघुकथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती
story

लघुकथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती

कहिनी : मया के बंधना – डॉ. दीक्षा चौबे
story

कहिनी : मया के बंधना – डॉ. दीक्षा चौबे

🤣 होली विशेष :प्रो.अश्विनी केशरवानी
story

🤣 होली विशेष :प्रो.अश्विनी केशरवानी

चर्चित उपन्यासत्रयी उर्मिला शुक्ल ने रचा इतिहास…
story

चर्चित उपन्यासत्रयी उर्मिला शुक्ल ने रचा इतिहास…

story

रचना आसपास : उर्मिला शुक्ल

story

रचना आसपास : दीप्ति श्रीवास्तव

story

कहानी : संतोष झांझी

लेख

‘साहित्य सृजन परिषद्’ के तत्वावधान में पावस ऋतु पर सरस काव्य गोष्ठी 26 जुलाई को इंदिरा गाँधी उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय सुपेला-भिलाई में अपराह्न 2.30 बजे से
Article

‘साहित्य सृजन परिषद्’ के तत्वावधान में पावस ऋतु पर सरस काव्य गोष्ठी 26 जुलाई को इंदिरा गाँधी उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय सुपेला-भिलाई में अपराह्न 2.30 बजे से

रवींद्र-नज़रूल उत्सव-2026 : ‘बंगीय साहित्य संस्था’ के तत्वावधान में रवींद्र-नज़रूल उत्सव 25 जुलाई को ‘ऑफिसर्स एसोसिएशन प्रगति भवन’ में प्रात:11.00 बजे से रात 8.00 बजे तक
Article

रवींद्र-नज़रूल उत्सव-2026 : ‘बंगीय साहित्य संस्था’ के तत्वावधान में रवींद्र-नज़रूल उत्सव 25 जुलाई को ‘ऑफिसर्स एसोसिएशन प्रगति भवन’ में प्रात:11.00 बजे से रात 8.00 बजे तक

काव्य संध्या : प्रगतिशील कवि डॉ. प्रेमकुमार पाण्डेय के निवास में दिव्या सक्सेना, विजया भारती, गजेंद्र द्विवेदी ‘गिरीश’, पारुल पांडेय, संजय मैथिल, युसूफ सागर, हाजी रियाज़ खान गौहर, मनमोहन मतवाला, ओम पांडेय, डॉ. नौशाद अहमद सिद्दीकी ‘सब्र’, छ्गनलाल सोनी, संतराम वर्मा और डॉ. आरबी कुशवाहा शामिल हुए

विशेष : भाईदूज, भाई-बहन के परस्पर प्रेम और दायित्व का त्योहार : भाईदूज और रक्षा बंधन की सनातनी मान्यताएं – श्रीमती संजीव ठाकुर
Article

विशेष : भाईदूज, भाई-बहन के परस्पर प्रेम और दायित्व का त्योहार : भाईदूज और रक्षा बंधन की सनातनी मान्यताएं – श्रीमती संजीव ठाकुर

Article

तीन लघुकथा : रश्मि अमितेष पुरोहित

व्यंग्य : देश की बदनामी चालू आहे ❗ – राजेंद्र शर्मा
Article

व्यंग्य : देश की बदनामी चालू आहे ❗ – राजेंद्र शर्मा

Article

लघुकथा : डॉ. प्रेमकुमार पाण्डेय [केंद्रीय विद्यालय वेंकटगिरि, आंध्रप्रदेश]

जोशीमठ की त्रासदी : राजेंद्र शर्मा
Article

जोशीमठ की त्रासदी : राजेंद्र शर्मा

18 दिसंबर को जयंती के अवसर पर गुरू घासीदास और सतनाम परम्परा
Article

18 दिसंबर को जयंती के अवसर पर गुरू घासीदास और सतनाम परम्परा

जयंती : सतनाम पंथ के संस्थापक संत शिरोमणि बाबा गुरु घासीदास जी
Article

जयंती : सतनाम पंथ के संस्थापक संत शिरोमणि बाबा गुरु घासीदास जी

व्यंग्य : नो हार, ओन्ली जीत ❗ – राजेंद्र शर्मा
Article

व्यंग्य : नो हार, ओन्ली जीत ❗ – राजेंद्र शर्मा

🟥 अब तेरा क्या होगा रे बुलडोजर ❗ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा.
Article

🟥 अब तेरा क्या होगा रे बुलडोजर ❗ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा.

🟥 प्ररंपरा या कुटेव  ❓ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा
Article

🟥 प्ररंपरा या कुटेव ❓ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा

▪️ न्यायपालिका के अपशकुनी के साथी : वैसे ही चलना दूभर था अंधियारे में…इनने और घुमाव ला दिया गलियारे में – आलेख बादल सरोज.
Article

▪️ न्यायपालिका के अपशकुनी के साथी : वैसे ही चलना दूभर था अंधियारे में…इनने और घुमाव ला दिया गलियारे में – आलेख बादल सरोज.

▪️ मशहूर शायर गीतकार साहिर लुधियानवी : ‘ जंग तो ख़ुद ही एक मसअला है, जंग क्या मसअलों का हल देगी ‘ : वो सुबह कभी तो आएगी – गणेश कछवाहा.
Article

▪️ मशहूर शायर गीतकार साहिर लुधियानवी : ‘ जंग तो ख़ुद ही एक मसअला है, जंग क्या मसअलों का हल देगी ‘ : वो सुबह कभी तो आएगी – गणेश कछवाहा.

▪️ व्यंग्य : दीवाली के कूंचे से यूँ लक्ष्मी जी निकलीं ❗ – राजेंद्र शर्मा
Article

▪️ व्यंग्य : दीवाली के कूंचे से यूँ लक्ष्मी जी निकलीं ❗ – राजेंद्र शर्मा

25 सितंबर पितृ मोक्ष अमावस्या के उपलक्ष्य में… पितृ श्राद्ध – श्राद्ध का प्रतीक
Article

25 सितंबर पितृ मोक्ष अमावस्या के उपलक्ष्य में… पितृ श्राद्ध – श्राद्ध का प्रतीक

Article

🟢 आजादी के अमृत महोत्सव पर विशेष : डॉ. अशोक आकाश.

Article

🟣 अमृत महोत्सव पर विशेष : डॉ. बलदाऊ राम साहू [दुर्ग]

Article

🟣 समसामयिक चिंतन : डॉ. अरविंद प्रेमचंद जैन [भोपाल].

राजनीति न्यूज़

breaking Politics

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उदयपुर हत्याकांड को लेकर दिया बड़ा बयान

Politics

■छत्तीसगढ़ :

Politics

भारतीय जनता पार्टी,भिलाई-दुर्ग के वरिष्ठ कार्यकर्ता संजय जे.दानी,लल्लन मिश्रा, सुरेखा खटी,अमरजीत सिंह ‘चहल’,विजय शुक्ला, कुमुद द्विवेदी महेंद्र यादव,सूरज शर्मा,प्रभा साहू,संजय खर्चे,किशोर बहाड़े, प्रदीप बोबडे,पुरषोत्तम चौकसे,राहुल भोसले,रितेश सिंह,रश्मि अगतकर, सोनाली,भारती उइके,प्रीति अग्रवाल,सीमा कन्नौजे,तृप्ति कन्नौजे,महेश सिंह, राकेश शुक्ला, अशोक स्वाईन ओर नागेश्वर राव ‘बाबू’ ने सयुंक्त बयान में भिलाई के विधायक देवेन्द्र यादव से जवाब-तलब किया.

breaking Politics

भिलाई कांड, न्यायाधीश अवकाश पर, जाने कब होगी सुनवाई

धमतरी आसपास
Politics

धमतरी आसपास

Politics

स्मृति शेष- बाबू जी, मोतीलाल वोरा

Politics

छत्तीसगढ़ कांग्रेस में हलचल

breaking Politics

राज्यसभा सांसद सुश्री सरोज पाण्डेय ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से कहा- मर्यादित भाषा में रखें अपनी बात

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल  ने डाॅ. नरेन्द्र देव वर्मा पर केन्द्रित ‘ग्रामोदय’ पत्रिका और ‘बहुमत’ पत्रिका के 101वें अंक का किया विमोचन
Politics

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने डाॅ. नरेन्द्र देव वर्मा पर केन्द्रित ‘ग्रामोदय’ पत्रिका और ‘बहुमत’ पत्रिका के 101वें अंक का किया विमोचन

मरवाही उपचुनाव
Politics

मरवाही उपचुनाव

Politics

प्रमोद सिंह राजपूत कुम्हारी ब्लॉक के अध्यक्ष बने

Politics

ओवैसी की पार्टी ने बदला सीमांचल का समीकरण! 11 सीटों पर NDA आगे

breaking Politics

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, ग्वालियर में प्रेस वार्ता

breaking Politics

अमित और ऋचा जोगी का नामांकन खारिज होने पर बोले मंतूराम पवार- ‘जैसी करनी वैसी भरनी’

breaking Politics

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री, भूपेश बघेल बिहार चुनाव के स्टार प्रचारक बिहार में कांग्रेस 70 सीटों में चुनाव लड़ रही है

सियासत- हाथरस सामूहिक दुष्कर्म
breaking National Politics

सियासत- हाथरस सामूहिक दुष्कर्म

breaking Politics

हाथरस गैंगरेप के घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने क्या कहा, पढ़िए पूरी खबर

breaking Politics

पत्रकारों के साथ मारपीट की घटना के बाद, पीसीसी चीफ ने जांच समिति का किया गठन