- Home
- breaking
- Chhattisgarh
- कांग्रेस नेता के ऑफिस के बाहर फायरिंग, तीन नकाबपोश बदमाशों ने किया हमला, दो की हालत गंभीर
कांग्रेस नेता के ऑफिस के बाहर फायरिंग, तीन नकाबपोश बदमाशों ने किया हमला, दो की हालत गंभीर

बिलासपुर: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में मंगलवार को अज्ञात बदमाशों ने सरे राह फायरिंग की। कांग्रेस नेता नीतेश सिंह के पर्सनल ऑफिस के सामने अज्ञात हमलावरों ने 2 लोगों को गोली मार दी। जिन लोगों को गोली मारी गई है उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फायरिंग की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम एक्टिव हो गई है।
जानकारी के अनुसार, फायरिंग में दोनों गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को इलाज के लिए पुलिस ने अपोलो अस्पताल भेजा है। घटना मस्तूरी थाना क्षेत्र के नहर पार की है। अज्ञात हमलावर बाइक पर आए थे और कांग्रेस नेता के ऑफिस के सामने फायरिंग की। हालांकि अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि हमलावरों का टारगेट कौन था। फायरिंग करने के बाद हमलावर मौके से भाग गए।
2 राउंड हुई फायरिंग
शुरुआती जानकारी के अनुसार, बाइक में तीन नकाबपोश हमलावर सवार थे। बदमाशों ने 2 राउंड फायरिंग की है। घटना करीब शाम 6 बजे की है। वारदात की खबर मिलते ही बिलासपुर एसएसपी रजनेश सिंह मौके पर पहुंचे हैं। एसएसपी ने हमलावरों को पकड़ने के लिए सभी थानेदारों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। वहीं, वारदात के बाद तोरवा और मस्तूरी क्षेत्र में नाकेबंदी कर दी गई है। हमलावरों की तलाश तेज कर दी गई है।
कांग्रेस नेता के ऑफिस कर्मचारी को लगी गोली
बताया जा रहा है कि कांग्रेस नेता नीतेश सिंह के ऑफिस में रिश्तेदार चंद्रकांत सिंह ठाकुर और कर्मचारी राजू ठाकुर क़ो गोली लगी है। दोनों की हालत गंभीर है। लहूलुहान हालत में अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
पुरानी रंजिश हो सकता है कारण
पुलिस के अनुसार, फायरिंग कांग्रेस नेता के पुरानी किसी रंजिश के कारण भी हो सकती है। हालांकि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है। गिरफ्तारी के बाद ही हमले के कारणों का खुलासा होगा।
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)