- Home
- breaking
- Chhattisgarh
- न्यायमूर्ति सूर्यकांत होंगे सुप्रीम कोर्ट के नए चीफ जस्टिस, बनेंगे देश के 53वें CJI, इस दिन लेंगे शपथ
न्यायमूर्ति सूर्यकांत होंगे सुप्रीम कोर्ट के नए चीफ जस्टिस, बनेंगे देश के 53वें CJI, इस दिन लेंगे शपथ
4 months ago
293
0

न्यायमूर्ति सूर्यकांत जी सुप्रीम कोर्ट के नए चीफ जस्टिस होंगे। 24 नवंबर को जस्टिस सूर्यकांत भारत के अगले मुख्य न्यायाधीश (CJI) के रूप में शपथ लेंगे। मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति गवई ने उनके नाम की अनुशंसा की है। न्यायमूर्ति सूर्यकांत जी 24 नवंबर को देश के 53वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ लेंगे और 09 फरवरी 2027 तक लगभग 15 महीने तक मुख्य न्यायाधीश के पद पर बने रहेंगे। वर्तमान मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति बीआर गवई जी का कार्यकाल 23 नवंबर को समाप्त हो रहा है। न्यायमूर्ति सूर्यकांत मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति बीआर गवई के बाद सबसे वरिष्ठ न्यायाधीश हैं।
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)