- Home
- Chhattisgarh
- मिशन-ए-विद-ए विज़न ‘स्वयं सिद्धा’ : ‘सोनहा बिहान’ का आयोजन 23 नवम्बर, 2025 को : छत्तीसगढ़ राज्य ‘रजत जयंती’ एवं ‘वंदेमातरम’ की थीम पर आयोजित होगा वार्षिकोत्सव ‘सोनहा बिहान’
मिशन-ए-विद-ए विज़न ‘स्वयं सिद्धा’ : ‘सोनहा बिहान’ का आयोजन 23 नवम्बर, 2025 को : छत्तीसगढ़ राज्य ‘रजत जयंती’ एवं ‘वंदेमातरम’ की थीम पर आयोजित होगा वार्षिकोत्सव ‘सोनहा बिहान’

👉 • ‘स्वयंसिद्धा’ की अध्यक्ष डॉ. सोनाली चक्रवर्ती ने कहा कि इस वार्षिकोत्सव में ‘स्वयंसिद्धा’ के पाँचों समूहों ‘अपराजिता’, ‘तेजस्विनी’, ‘विश्वरूपा’, ‘स्वस्तिका’ और ‘जागृति’ में प्रतियोगिता होगी. इस बार उत्सव में 20 से 91 वर्ष की महिलाएं भाग लेंगी
भिलाई [छत्तीसगढ़ आसपास]
छत्तीसगढ़ की अग्रणी महिला संस्था ‘स्वयंसिद्धा’ के वार्षिक उत्सव का आयोजन 23 नवंबर को रिसाली में किया जाएगा।
यह जानकारी स्वयंसिद्धा- ए मिशन विद ए विज़न की संस्थापक एवं अध्यक्ष डॉ. सोनाली चक्रवर्ती ने देते हुए बताया कि सन 2025 छत्तीसगढ़ राज्य रजत जयंती वर्ष है एवं ‘वंदे मातरम’ रचना हुए 150 वर्ष हो गए हैं। इन्हीं दोनों थीम पर आयोजित होगा हमारा वार्षिक उत्सव ‘सोनहा बिहान’ वार्षिक उत्सव में स्वयंसिद्धा के पांच समूहो की सदस्यायें कार्यक्रम देंगी। अपराजिता, तेजस्विनी, विश्वरूपा, स्वस्तिका एवं जागृति समूह के अंतर्गत प्रतियोगिता होगी जिसमे से सर्वश्रेष्ठ ग्रुप को रनिंग शील्ड भी प्रदान किया जाएगा।
इस प्रतियोगिता से हर ग्रुप के अधिक से अधिक सदस्यों को अपनी कला प्रस्तुत करने का एवं प्रतिभागिता का अवसर प्राप्त होगा। प्रत्येक समूह गीत,नृत्य एवं नाटक की प्रस्तुति देंगे।
इस उत्सव में 20 वर्ष से 91 वर्ष की महिलाएं भाग ले रही है।
संस्था की कार्यकारी समिति की बैठक में आयोजन के सभी बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में अनीता चक्रवर्ती, रीता वैष्णव, देबजानी मजूमदार,राजश्री नायर, बिंदु नायक, वैशालिनी संतोष, राजकुमारी कनोजे, सरोज टहनगुरिया, सीमा कनोजे, गीता चौधरी एवं लक्ष्मी साहू उपस्थित थी.
🟥🟥🟥
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)