- Home
- Chhattisgarh
- सामाजिक संस्थान गोल्डन एम्पथी [जीई] फाउंडेशन : संयोजक प्रदीप पिल्लई ने महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े से मुलाकात कर फाउंडेशन के कार्यों से अवगत कराया
सामाजिक संस्थान गोल्डन एम्पथी [जीई] फाउंडेशन : संयोजक प्रदीप पिल्लई ने महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े से मुलाकात कर फाउंडेशन के कार्यों से अवगत कराया

👉 • ‘जीई’ फाउंडेशन के संयोजक प्रदीप पिल्लई ने मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े को बताया कि आंगनबाड़ी में बच्चों को सुपोषित किया जा सके, संस्था इस ओर केंद्रित है
छत्तीसगढ़ आसपास
सामाजिक संस्थान गोल्डन एम्पथी (जीई) फाउंडेशन की ओर से शुक्रवार 28 नवंबर को राजधानी रायपुर में प्रदेश की महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े से सौजन्य भेंट की गई। इस दौरान जीई फाउंडेशन के संयोजक प्रदीप पिल्लई ने मंत्री राजवाड़े का आत्मीय स्वागत किया तथा उन्हें संस्था के कार्यों से अवगत कराया।
प्रदीप पिल्लई ने लक्ष्मी राजवाड़े कि ‘जीई’ फाउंडेशन की ओर से अंचल के आंगनबाड़ी केंद्रों में सुपोषण अभियान तथा दिव्यांग जनों के लिए विभिन्न सेवाभावी कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। जिससे आंगनबाड़ी में बच्चों को सुपोषित किया जा सके और दिव्यांग जनों के सर्वांगीण विकास पर ध्यान केंद्रित किया जा सके.
लक्ष्मी राजवाड़े ने ‘जीई’ फाउंडेशन के साल भर चलने वाले कार्यक्रमों को बेहद सराहा तथा निकट भविष्य में संस्था के आयोजनों में भी शामिल होने की बात कही। उन्होंने संस्थान के जनहितकारी प्रयासों की सराहना करते हुए हर संभव सहयोग का आश्वासन भी दिया.
🟥🟥🟥
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)