- Home
- breaking
- international
- ‘भारत न्यूट्रल नहीं, हमारा पक्ष शांति का है…’, पुतिन के साथ बैठक में बोले पीएम मोदी, रूसी राष्ट्रपति ने दी ये प्रतिक्रिया, हैदराबाद हाउस में बातचीत जारी
‘भारत न्यूट्रल नहीं, हमारा पक्ष शांति का है…’, पुतिन के साथ बैठक में बोले पीएम मोदी, रूसी राष्ट्रपति ने दी ये प्रतिक्रिया, हैदराबाद हाउस में बातचीत जारी
PM Modi-Vladimir Putin Meeting: हैदराबाद हाउस में पीएम मोदी और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच बैठक शुरू हो गई है। हैदराबाद हाउस में बैठक के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत न्यूट्रल देश नहीं है बल्कि वह शांति का पक्षधर रहा है। उन्होंने आगे कहा कि पुतिन एक दूरदर्शी नेता हैं। भारत और रूस के बीच संबंध नई ऊंचाई पर है। भारत शांति के हर प्रयास का समर्थन करता है। बातचीत के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से कहा कि उन्हें विश्वास है कि रूस और यूक्रेन जल्द ही शांति के रास्ते पर आगे बढ़ेंगे।
पीएम मोदी के बाद रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि रूस भी शांति का पक्षधर है। भारत भी हमेशा से शांति का पक्षधर रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि मेरा पीएम मोदी से खास लगाव है। पुतिन और मोदी के बीच शुक्रवार दोपहर हैदराबाद हाउस में मीटिंग शूरू हो गई है। दोनों नेता कुछ देर में 23वीं भारत-रूस समिट में शामिल होंगे। भारत-रूस के बीच शुक्रवार को 25 से ज्यादा समझौतों पर मुहर लग सकती है।
मोदी ने पुतिन की तारीफ की
पीएम मोदी ने कहा कि मैं पुतिन को पिछले 25 सालों से जानता हूं। भारत-रूस की दोस्ती इस बात की मिसाल है कि एक दूरदर्शी नेता रिश्तों को कैसे बदल सकता है। मोदी ने पुतिन की तारीफ करते हुए कहा कि उनके विजन और नेतृत्व ने भारत-रूस संबंधों को और मजबूत और भरोसेमंद बनाया है।
पुतिन को मिला गार्ड ऑफ ऑनर
इससे पहले सुबह 11 बजे राष्ट्रपति भवन में पुतिन को गार्ड ऑफ ऑनर (guard of honour) दिया गया। इस दौरान पुतिन को 21 तोपों की सलामी दी गई। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Droupadi Murmu) और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) मौजूद रहे। गार्ड ऑफ ऑनर भारत में किसी भी विदेशी राष्ट्रप्रमुख को मिलने वाला सर्वोच्च औपचारिक सम्मान है। सेरेमोनियल वेलकम केवल उन्हीं नेताओं को दिया जाता है, जो राजकीय यात्रा (State Visit) पर भारत आते हैं, यह सम्मान सिर्फ उन देशों के राष्ट्राध्यक्षों के लिए होता है, जहां राष्ट्रपति हेड ऑफ स्टेट होते हैं।
महात्मा गांधी को नमन किया
राष्ट्रपति भवन में गार्ड ऑफ ऑनर मिलने के बाद राष्ट्रपति पुतिन राजघाट पहुंचे। यहां पुतिन ने महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। महात्मा गांधी को नमन करने के बाद पुतिन भारत-रूस की 23वीं सालाना समिट में शामिल होने के लिए हैदराबाद हाउस पहुंच गए हैं। बैठक में पीएम मोदी के साथ कई मुद्दों पर चर्चा होगी। साथ ही भारत-रूस के बीच कई मुद्दों पर मुहर लगेगी।।
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)
