- Home
- Chhattisgarh
- मुलाकात-भेंट : कवि हेमंत मढ़रिया ने अपनी नवीन काव्य कृति ‘पांव शिखर तक’ शायर डॉ. नौशाद अहमद सिद्दीकी ‘सब्र’ को सादर भेंट में दी
मुलाकात-भेंट : कवि हेमंत मढ़रिया ने अपनी नवीन काव्य कृति ‘पांव शिखर तक’ शायर डॉ. नौशाद अहमद सिद्दीकी ‘सब्र’ को सादर भेंट में दी

👉 • कवि हेमंत मढ़रिया शायर डॉ. नौशाद अहमद सिद्दीकी ‘सब्र’ को काव्य संग्रह ‘पांव शिखर तक’ भेंट करते हुए [बाएँ से] हेमंत मढ़रिया और डॉ. नौशाद अहमद सिद्दीकी ‘सब्र’
छत्तीसगढ़ आसपास
भिलाई
एक निजी साहित्यिक समारोह में प्रतिष्ठित कवि हेमंत मढ़रिया ने विभिन्न मंचों में चर्चित शायर कवि डॉ. नौशाद अहमद सिद्दीकी ‘सब्र’ को अपनी नव प्रकाशित काव्य कृति ‘पाँव शिखर तक’ भेंट की.
डॉ. नौशाद अहमद सिद्दीकी ‘ सब्र’ ने कहा कि-
कवि हेमंत मढ़रिया संघर्षों में पले-बड़े कवि हैं. एक दुर्घटना में पांव फेक्चर होने के बाद इन्होंने रचनाओं का सृजन किया. ‘पाँव शिखर तक’ संग्रह की सभी कविताएं समाज के लिए प्रेरणास्रोत है. संग्रह की कविताएं प्रकृति, पर्यावरण और माता-पिता के प्रति प्रगाढ़ प्रेम और श्रद्धा दिखाई देता है. हर रचना शक्ति का भी संकेत देता है. मैं हेमंत मढ़रिया को उनके हौसलों के लिए सलाम करता हूँ. आने वाले दिनों में इनकी और भी काव्य संग्रह पढ़ने को मिलेगी.
🟥🟥🟥
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)