- Home
- breaking
- Chhattisgarh
- आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल के प्राचार्य की हार्ट अटैक से मौत
आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल के प्राचार्य की हार्ट अटैक से मौत

जांजगीर चांपा: नवागढ़ से दुखद खबर सामने आ रही है। नवागढ़ आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल के प्राचार्य मनीष दिनकर का हार्ट अटैक से अचानक निधन हो गया है।
बताया जा रहा है कि वे पूरी तरह स्वस्थ दिखाई दे रहे थे, लेकिन अचानक आए हार्ट अटैक ने उनकी जान ले ली। इस खबर के सामने आते ही पूरे स्कूल परिसर में हड़कंप मच गया, वहीं शिक्षक, कर्मचारी और छात्र गहरे सदमे में हैं।
प्राचार्य मनीष दिनकर एक अनुशासित, कर्मठ और सरल स्वभाव के शिक्षक के रूप में जाने जाते थे। उनके असामयिक निधन से न सिर्फ स्कूल परिवार, बल्कि पूरे शिक्षा जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।
स्कूल में आज मातम का माहौल है, कई शिक्षक और छात्र भावुक नजर आए। स्थानीय लोगों और शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने भी उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति दे और शोक संतप्त परिवार को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करे।
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)