- Home
- Chhattisgarh
- कान्यकुब्ज सामाजिक चेतना मंच : पारिवारिक परिचय सम्मेलन मनायेंगे कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज 21 दिसम्बर, 2025 को ‘मानव आश्रम’ सेक्टर-1 में : 75 वर्ष पूर्ण कर चुके समाज के आधार स्तम्भ स्वजनों का कौस्तुभ सम्मान
कान्यकुब्ज सामाजिक चेतना मंच : पारिवारिक परिचय सम्मेलन मनायेंगे कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज 21 दिसम्बर, 2025 को ‘मानव आश्रम’ सेक्टर-1 में : 75 वर्ष पूर्ण कर चुके समाज के आधार स्तम्भ स्वजनों का कौस्तुभ सम्मान

छत्तीसगढ़ आसपास
भिलाई
विगत कई वर्षों से निरंतर कान्यकुब्ज सामाजिक चेतना मंच मानव आश्रम भिलाई ब्राह्मण समाज अत्यंत हर्षोल्लास पूर्वक पारिवारिक परिचय सम्मेलन का आयोजन करते आ रहे हैं।
इस वर्ष भी दिनांक 21-12-2025 रविवार को सुबह 10:30 बजे से पारिवारिक परिचय सम्मेलन मुख्य अतिथि श्री सुनील दीक्षित जी ( मैनेजिंग डायरेक्टर एफ एस एन एल) भिलाई एवं विशिष्ट अतिथि श्री विशाल शुक्ल जी ( चीफ जनरल मैनेजर सेल रिफेक्ट्री यूनिट भिलाई )की गरिमामय उपस्थिति में आयोजित किया गया है। इस सम्मेलन में भिलाई – दुर्ग के साथ ही साथ संपूर्ण छत्तीसगढ़ के अलावा कई अन्य प्रांतों से भी कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज के गरिमामय व्यक्तियों का आगमन हो रहा है।

इस महत्वपूर्ण सम्मेलन में विवाह योग्य युवक-युवतियों को अपने – अपने गरिमामय व्यक्तित्व को समाज के समक्ष रखने हेतु मंच प्रदान किया जाता है।
75 वर्ष पूर्ण कर चुके समाज के आधार स्तम्भ स्वजनों का कौस्तुभ सम्मान से सम्मानित किया जाएगा।
समाज द्वारा नवनिर्मित डिजिटल तकनीकी के माध्यम से भी संपूर्ण विश्व में निवासरत कान्यकुब्ज ब्राह्मणों को एप के माध्यम से जोड़ा गया है।
इसके साथ समाज द्वारा देश-विदेश में निवासरत कान्यकुब्ज ब्राह्मणों के विवाह योग्य युवकों-युवतियों के प्राप्त विवरणों को संकलित कर चेतना पत्रिका 30 वां अंक का विमोचन भी किया जाना है।
इस एक दिवसीय कार्यक्रम के आयोजन से आपसी सहयोग सहभागिता की भावनाओं के विकास हेतु नये नये मार्ग प्रशस्त होते हैं।
यह जानकारी ‘कान्यकुब्ज सामाजिक चेतना मंच’ की तरफ से राकेश कुमार शुक्ला ने ‘छत्तीसगढ़ आसपास’ को दी.
🟥🟥🟥
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)