नव वर्ष आगमन पर विशेष काव्यात्मक प्रस्तुति – राकेश गुप्ता ‘रुसिया’
2 months ago
378
0
▪️
बस एक और कदम आप चलें
– राकेश गुप्ता ‘रुसिया’
[ सचिव, दुर्ग जिला हिंदी साहित्य समिति, दुर्ग, छत्तीसगढ़ ]

ये साल दर साल आयेंगे
गुजर जाएंगे
रह जायेंगी कुछ यादें
कुछ को बिसर जाएंगे
इस सफर में मिलेंगे नये मक़ाम कई
कुछ रास्ते पुराने छूट जाएंगे
मिलेंगे कुछ लोग नये
कुछ बिछड़ जाएंगे
बनेंगे कुछ नये रिश्ते भी
कुछ रूठ जाएंगे
बीते कल की तरह
कभी हॅंसेंगे कभी मुस्कुरायेंगे
तो कभी..
किसी बात को लेकर
भीतर तक टूट जाएंगे
बनाए रखना ये सिलसिला
मुलाकातों का फिर भी..
इक दूजे की जरूरतें समझ जाएंगे
आपसे रिश्ते बहुत गहरे हैं
इस दिल में
जो न कभी भूलेंगे न भुलाये जायेंगे
आओ घोल लें कुछ और मिठास रिश्तों में
नये आयाम लिखें
चलो कुछ और लम्हे
इक दूजे के नाम लिखें
बस एक और कदम..आप चलें
एक और कदम..हम चलें…
• कवि संपर्क-
• 96178 66722
🟥🟥🟥
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)