- Home
- breaking
- Chhattisgarh
- गिरफ्तारी के बाद सौम्या चौरसिया ने खटखटाया हाईकोर्ट का दरवाजा, इसदिन होगी सुनवाई
गिरफ्तारी के बाद सौम्या चौरसिया ने खटखटाया हाईकोर्ट का दरवाजा, इसदिन होगी सुनवाई

बिलासपुर। Soumya Chaurasia : छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाले (High-profile liquor scams) से जुड़े मामले में एक बड़ा कानूनी घटनाक्रम सामने आया है। ईडी की कार्रवाई के बाद गिरफ्तार की गई सौम्या चौरसिया ने आज छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में जमानत याचिका दाखिल की है। इस याचिका पर कल सुनवाई प्रस्तावित है। वहीं, इससे पहले ईओडब्ल्यू द्वारा सौम्या चौरसिया के खिलाफ जारी प्रोडक्शन वारंट पर 8 जनवरी को सुनवाई होनी है। इसके साथ ही इस पूरे मामले का ट्रायल 13 जनवरी से शुरू होने वाला है।
छत्तीसगढ़ शराब घोटाला मामले की जांच प्रवर्तन निदेशालय द्वारा की जा रही है। इस प्रकरण में ईडी ने एसीबी में एफआईआर दर्ज कराई है, जिसमें करीब 3200 करोड़ रुपये से अधिक के घोटाले का आरोप है। जांच के दौरान यह मामला लगातार नए खुलासों के कारण सुर्खियों में बना हुआ है। ईडी की ओर से अदालत में बताया गया है कि तत्कालीन भूपेश सरकार के कार्यकाल में यह कथित घोटाला एक संगठित सिंडिकेट के जरिए अंजाम दिया गया।
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)