- Home
- Chhattisgarh
- भारतीय जनता युवा मोर्चा [भाजयुमो] : हर घर स्वदेशी घर-घर स्वदेशी-आत्म निर्भर भारत संकल्प कार्यक्रम के अंतर्गत भाजयुमो की युवा सम्मेलन सम्पन्न : युवा मोर्चा का प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्रवादी विचारधारा पर कार्यकर राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान करें- राहुल योगराज टिकरिया, प्रदेश अध्यक्ष, भाजयुमो
भारतीय जनता युवा मोर्चा [भाजयुमो] : हर घर स्वदेशी घर-घर स्वदेशी-आत्म निर्भर भारत संकल्प कार्यक्रम के अंतर्गत भाजयुमो की युवा सम्मेलन सम्पन्न : युवा मोर्चा का प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्रवादी विचारधारा पर कार्यकर राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान करें- राहुल योगराज टिकरिया, प्रदेश अध्यक्ष, भाजयुमो

• छत्तीसगढ़ आसपास
• दुर्ग
हर घर स्वदेशी घर-घर स्वदेशी आत्म निर्भर भारत संकल्प कार्यक्रम के अंतर्गत भाजयुमो की युवा सम्मेलन संपन्न
भारतीय जनता युवा मोर्चा का प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्रवादी विचारधारा पर कार्य कर राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान प्रदान करें – राहुल योगराज टिकरिया
युवा मोर्चा का प्रत्येक कार्यकर्ता भविष्य का नेता है – सुरेंद्र कौशिक
हर घर स्वदेशी घर-घर स्वदेशी कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाना था इन्हीं कार्यक्रमों की कड़ी में भारतीय जनता युवा की युवा सम्मेलन का कार्यक्रम दुर्ग जिला भाजपा कार्यालय में भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिया एवं जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक की मुख्य उपस्थिति में एवं युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष हिमांशु सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हो हुई आयोजित बैठक में मंचासीन अतिथि महापौर अलका बाघमार, जिला भाजपा महामंत्री विनोद अरोरा, जिला उपाध्यक्ष राजीव पांडेय, जिला मंत्री गायत्री वर्मा, गिरेश साहू ,शैलेंद्र शैंडे, युवा मोर्चा प्रदेश मंत्री आकाश सिंह ठाकुर, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष तेखन सिन्हा,महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष तृप्ति चंद्राकर, प्रदेश कन्या शक्ति संयोजिका संस्कृति वर्मा, कुशल साहू शासकीय स्वाध्याय मंडल प्रदेश संयोजक, प्रदेश कार्य समिति सदस्य प्रशांत अग्रवाल , मुकेश बेलचंदन महामंत्री अनिकेत यादव उपस्थित रहे आयोजित बैठक में उपस्थित नेताओं के द्वारा स्वदेशी वस्तुओं को अपनाकर देश के आत्मनिर्भर भारत बनाने के मार्ग प्रशस्त करने का आह्वान किया गया |

इस अवसर पर युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राहुल योगराज टिकरिया ने कहा कि-
‘आत्मनिर्भर भारत अभियान’ से देश प्रत्येक क्षेत्र में विकास कर अपने पैरों पर खड़ा होगा। एक स्वावलंबी देश ही वैश्विक स्तर पर अपने सम्मान की रक्षा कर सकता है। भारत के आत्मसम्मान की भावना को साकार करने के लिए ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘आत्मनिर्भर भारत अभियान’ की शुरुआत की । आज हमारा देश आत्मनिर्भर बनने के मार्ग पर अग्रसर है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व वाली सरकार ने कई ऐसे जनहित कार्य निर्णय लिए हैं जिसके दूरगामी परिणाम स्वरूप आज हमारा देश आत्मनिर्भर बन रहा है आज उद्योग के क्षेत्र पर देखें रक्षा के क्षेत्र पर देखें कृषि के क्षेत्र पर देखें अंतरिक्ष क्षेत्र पर देखें तो हमारा देश आत्मनिर्भर बन चुका है कोई समय था हमारा देश आयातक देश की श्रेणी पर आता था पर आज हम निर्यातक देसो की श्रेणी में खड़े हैं रक्षा के क्षेत्र में भी हम निर्यातक बन चुके हैं कोई समय था कि हम देश युद्ध के लिए हथियारों की खरीदी के लिए दूसरे देश पर निर्भर रहते थे पर आज हम स्वयं हथियारों का निर्माण कर रहे हैं और दूसरे देशों को भेज भी रहे हैं |स्वामी विवेकानंद जी ने देश की सभ्यता संस्कृति को विश्व के वैश्विक मंच में जिस प्रकार से रखा आज पूरा विश्व उसे मानता है युवा मोर्चा का प्रत्येक कार्यकर्ता भारतीय जनता पार्टी की रीड की हड्डी है संगठित सुशासित और अनुशासित रहते हुए संगठन की कार्यप्रणाली संगठन आत्मक गतिविधियों में अपने सहभागिता सुनिश्चित कर देश हित में में अपना सहयोग प्रदान करें.
भाजपा जिला-दुर्ग अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने कहा कि-
जब 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री के पद के रूप में शपथ ली थी तब हमारा देश की आर्थिक व्यवस्था विश्व में 14वें स्थान पर थी उनके कुशल नेतृत्व में आज हमारा देश विश्व की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के बनने की ओर अग्रसर है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी विकसित भारत 2047 की कल्पना को साकार करना देखना चाहते हैं और यह तभी संभव हो पाएगा जब हम सभी स्वदेशी वस्तुओं को अपनाकर हर घर स्वदेशी घर-घर स्वदेशी के मूल मंत्र को सार्थक साबित करेंगे आज पूरा विश्व भारत की बढ़ती हुई वैश्विक ताकत को देख रहा है एक दौर था जब हम छोटी सी छोटी चीजों के लिए विश्व के बड़े व्यापार मंच कोई और देखे थे पर आज हम खुद दूसरे देशों को कई क्षेत्रों में सामानों की बिक्री कर रहे हैं युवा मोर्चा का प्रत्येक कार्यकर्ता भारतीय जनता पार्टी के लिए बहुमूल्य है आज देश युवाओं के कंधों पर खड़ा है और एक अनुशासित युवा देश का भविष्य का नेता है भारतीय जनता पार्टी में राष्ट्रवादी विचारधारा पर कार्य करते हुए हमें देश को विश्व गुरु पुनः बनाने में अपना सहयोग प्रदान करना है आप सभी से आग्रह करूंगा कि आप सभी स्वामी विवेकानंद जी बताए हुए मार्ग पर चलें अपना जीवन सार्थक साबित करें |
महापौर अलका बाघमार ने इस अवसर पर कहा कि आज हमारा देश आत्मनिर्भर भारत बनने की ओर अग्रसर है उसकी वजह विगत दिनों संपन्न हुए त्योहारों पर हम सभी ने देखा हम सभी ने देखा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान पर देश ने उनके आह्वान को हाथों-हाथ लेते हुए वह वोकल फार लोकल स्वदेशी निर्मित वस्तुओं का खरीदी की बड़े-बड़े व्यापारिक संगठनों ने देश में निर्मित वस्तुओं को बेचने के लिए अपना दृढ़ संकल्प लोगों के बीच में दिखाया जिसकी परिणीति यह रही की लोगों ने बड़े तौर पर इसकी खरीदारी की विकसित भारत 2047 के संकल्प को हम सभी को मिलकर छोटे-छोटे कार्यों के आधार पर अपनी सहभागिता सुनिश्चित करनी है मैं आप सभी से आग्रह करूंगी भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है और उसे पार्टी के कार्यकर्ता होने के नाते आप सभी राष्ट्र हित में कार्य करें.
युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष हिमांशु सिंह ने कहा कि-
प्रत्येक कार्यकर्ता को समाज का नेतृत्वकर्ता बनना है और यह तब संभव होगा जब आप सभी राष्ट्रवादी विचारधारा और अनुशासित रहते हुए संगठन के सदेव कार्य और देश हित के कार्य करेंगे आज युवा मोर्चा भारतीय जनता पार्टी की रीड की हड्डी है हम सभी को मानव जीवन कितने जन्म के बाद प्राप्त होता है उस जीवन को सार्थक बनाने के लिए हमें कार्य करना है हम सब का सौभाग्य हम उस पार्टी के कार्यकर्ता हैं जो राष्ट्र प्रथम की भावना से कार्य करती है और यह पूरे विश्व की एकमात्र पार्टी है संगठन के प्रत्येक कार्यक्रम में युवा मोर्चा की महत्वपूर्ण भूमिका हो उसके संपादन में बढ़ चढकर हिस्सा ले उठो जागो और आगे बढ़ो जब तक लक्ष्य की प्राप्ति ना हो सके उस भाव के साथ हमें कार्य करना है.
आयोजन का संचालन जिला महामंत्री युवा मोर्चा के अनिकेत यादव ने किया.
बैठक में रितेश शर्मा प्रिया साहू निरंजय दुबे सानिध्य चंद्राकर विशाल शर्मा उमंग ताम्रकार निखिल शर्मा गगन सिंहशुभम दत्ता श्री राम फ़ुटन उल्लेख साहू आदर्श शर्मा तुषार राजपूत जितेन साहू राहुल उमरी नकुल साहू आदित्य दांडी कृष्णा पांडे पुष्कर सिंह करण सिंह शुभम वर्मा पीयूष श्रीवास्तव प्रांजल भारद्वाज बिट्टू साहू अनिल साहू नितेश सिंह अभिषेक टंडन शैलेंद्र यादव सुमित द्वेदी सागर सिंह शिवांश वैष्णव सहित बड़ी संख्या में युवा मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

_____________
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)