- Home
- Chhattisgarh
- ‘पत्रकार महासंघ छत्तीसगढ़’ प्रदेश निर्वाचन चुनाव सम्पन्न : अध्यक्ष सुनील कुमार यादव सहित 4 प्रदेश पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित : निर्वाचित होते ही प्रदेश अध्यक्ष ने जारी किया प्रदेश कार्यकारिणी की सूची
‘पत्रकार महासंघ छत्तीसगढ़’ प्रदेश निर्वाचन चुनाव सम्पन्न : अध्यक्ष सुनील कुमार यादव सहित 4 प्रदेश पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित : निर्वाचित होते ही प्रदेश अध्यक्ष ने जारी किया प्रदेश कार्यकारिणी की सूची

👉 • सुनील कुमार यादव फिर संभालेंगे प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी
• छत्तीसगढ़ आसपास
• रायपुर
पत्रकार महासंघ छत्तीसगढ़ के प्रदेश निर्वाचन संपन्न होने के बाद संगठन की नई प्रदेश कार्यकारिणी की औपचारिक घोषणा कर दी गई है। प्रदेश अध्यक्ष पद पर सुनील कुमार यादव के निर्विरोध निर्वाचित होने के पश्चात उन्होंने संगठन को नई दिशा देने और प्रदेशभर में संगठनात्मक मजबूती के उद्देश्य से प्रदेश कार्यकारिणी की नई टीम घोषित कर दी है। नई टीम में अनुभव और युवा ऊर्जा का संतुलित समावेश देखने को मिल रहा है, जिससे संगठन को नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
लगभग तीन वर्षों के अंतराल के बाद आयोजित हुए प्रदेश निर्वाचन चुनाव में 5 पदों में सभी पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित घोषित हुए थे। इसके बाद संगठन में नई कार्यकारिणी के गठन को लेकर पत्रकारों के बीच उत्सुकता बनी हुई थी, जिसे अब प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकारिणी की सूची जारी कर समाप्त कर दिया।
प्रदेश निर्वाचन प्रक्रिया का संचालन निर्वाचन अधिकारी लव कुमार रामटेके तथा निर्वाचन प्रदेश कार्य प्रभारी विजय कुमार साहू के मार्गदर्शन में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।
सुनील कुमार यादव फिर संभालेंगे प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी-

निर्विरोध निर्वाचन के बाद सुनील कुमार यादव को पुनः प्रदेश अध्यक्ष की कमान सौंपी गई है। लंबे समय से संगठन से जुड़े श्री यादव को संगठनात्मक अनुभव का लाभ प्राप्त है। उनके नेतृत्व में संगठन के विस्तार और सक्रियता को निरंतर नई गति मिलती रही है राज्य भर के संगठन से जुड़े सदस्यों द्वारा अब उनके नेतृत्व को लेकर बड़ी उम्मीद जताई जा रही है।
प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए कहा कि संगठन का उद्देश्य पत्रकारों के अधिकारों की रक्षा, सुरक्षा, सम्मान और संगठनात्मक मजबूती सुनिश्चित करना है।
प्रदेश विधिक सलाहकार मातारानी तिवारी [रायपुर] और लव कुमार रामटेके [राजनांदगांव] को दी गई जिम्मेदारी : दोनों हाईकोर्ट के अधिवक्ता हैं-

पत्रकारों से जुड़े कानूनी मामलों में सहयोग प्रदान करने हेतु संगठन ने दो वरिष्ठ अधिवक्ताओं को प्रदेश विधिक सलाहकार की जिम्मेदारी सौंपी है। रायपुर के मातामनी तिवारी तथा राजनांदगांव के हाईकोर्ट अधिवक्ता लव कुमार रामटेके को यह दायित्व दिया गया है।
इस निर्णय से पत्रकारों को कानूनी मार्गदर्शन मिलने की उम्मीद बढ़ी है।
प्रकाश कुमार यादव, प्रताप नारायण बेहरा और प्रदीप भट्टाचार्य [जिला-दुर्ग] को प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया-

प्रदेश स्तर पर संगठन को मजबूत बनाने के लिए प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर तीन पत्रकारों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इनमें प्रकाश कुमार यादव, प्रताप नारायण बेहरा तथा प्रदीप भट्टाचार्य शामिल हैं। इन सभी को अपने-अपने क्षेत्रों में संगठन को सक्रिय एवं मजबूत बनाने की जिम्मेदारी दी गई है।
सलाहकार और संगठनात्मक जिम्मेदारियों का विस्तार-
प्रदेश सलाहकार के रूप में रायपुर के वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल हमीद को नियुक्त किया गया है, जो संगठन को अनुभवजन्य मार्गदर्शन प्रदान करते आ रहे हैं।
प्रदेश महासचिव निहारिका श्रीवास्तव और प्रदेश कोषाध्यक्ष परमेश्वर कुमार यादव, सचिव रोहित कुमार यादव एवं कुलेश्वर सिन्हा संगठन सचिव बनाए गए-

प्रदेश महासचिव पद पर निहारिका श्रीवास्तव को जिम्मेदारी दी गई है, जो संगठन की गतिविधियों और समन्वय में प्रमुख भूमिका निभाएंगी, श्रीमती निहारिका इस संगठन में शुरुआत से ही अपनी सक्रियता की भूमि में जाने जाते हैं।
इसी के साथ प्रदेश कोषाध्यक्ष के रूप में परमेश्वर कुमार यादव संगठन की वित्तीय व्यवस्था का दायित्व संभालेंगे। वहीं प्रदेश सचिव रोहित कुमार यादव भी युवा पत्रकार के रूप में निर्विरोध निर्वाचित हुए। वहीं संगठन विस्तार को ध्यान में रखते हुए गरियाबंद जिले के कुलेश्वर सिन्हा को प्रदेश संगठन सचिव की जिम्मेदारी दी गई है, जो जिला और ब्लॉक स्तर तक संगठन को मजबूत करने का कार्य करेंगे।
प्रदेश कार्यकारिणी सदस्यों की भी घोषणा-
प्रदेश स्तर पर संगठनात्मक गतिविधियों को मजबूती देने के लिए कार्यकारिणी सदस्यों की भी घोषणा की गई है। इसमें बिलासपुर के प्रदीप राय, रायपुर की श्रीमती रमीजा परवीन रायपुर से गिरीश राज गुप्ता तथा गरियाबंद से शिव भीलेपारिया को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य में शामिल किया गया है।
प्रवक्ता और मीडिया प्रभारी की भी घोषणा
संगठन की गतिविधियों को प्रदेश स्तर पर प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने के लिए बस्तर के नसीम कुरैशी को प्रदेश प्रवक्ता बनाया गया है। वहीं रायपुर की सोनल साहू को प्रदेश मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है, जो संगठन और मीडिया के बीच समन्वय की जिम्मेदारी निभाएंगी।
पत्रकार हित और संगठन विस्तार प्राथमिकता
प्रदेश अध्यक्ष सुनील कुमार यादव ने कहा कि नई टीम पत्रकारों की समस्याओं को प्राथमिकता से उठाएगी। विशेष रूप से छोटे शहरों और ग्रामीण क्षेत्रों में कार्यरत पत्रकारों को संगठन से जोड़ने पर जोर दिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि पत्रकारों की सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए संगठन सक्रिय भूमिका निभाएगा।
पत्रकारों में नई उम्मीद, संगठन को नई दिशा
नई प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा के बाद पत्रकार समुदाय में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है। पत्रकारों को उम्मीद है कि नई टीम संगठन को सक्रिय और मजबूत बनाएगी तथा पत्रकारों की आवाज को मजबूती से उठाएगी।
इस प्रकार नई प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा के साथ पत्रकार महासंघ छत्तीसगढ़ ने संगठनात्मक रूप से नई शुरुआत की है, जिससे प्रदेशभर के पत्रकारों के हितों को नई मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
🟥🟥🟥
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)